Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बनाया 8-1 का रिकॉर्ड, 61 रनों से जीतकर सुपर-8 में की दबंग एंट्री

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 61 रनों से जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे और पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसके साथ ही भारत ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

By Priyanka Joshi Sun, 15 Feb 2026 10:36 PM (IST)
IND vs PAK Live Cricket Score

IND vs PAK Live Cricket Score

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan T20 World Cup Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ईशान किशन के 77 रनों की बदौलत 175 रन बनाए थे और इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 61 रनों से अपने नाम कर लिया। 

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं कुलदीप यादव और तिलक वर्मा को 1-1 सफलता मिली।

15 Feb 202610:20:41 PM

IND vs PAK Live: भारत की जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में 8-1 का रिकॉर्ड बना लिया है। यानी इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं और भारत ने 8 मैचों में, जबकि पाकिस्तान ने 1 मैच में जीत हासिल की है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

15 Feb 202610:14:11 PM

IND vs PAK Live: अबरार अहमद आउट

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में 9वां विकेट गंवा दिया है। अबरार अहमद को वरुण चक्रवर्ती ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

15 Feb 202610:11:53 PM

IND vs PAK Live: फहीम अशरफ आउट

पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ हार के करीब पहुंच गई है। फहीम अशरफ का बल्ला भारत के खिलाफ नहीं चला है और वे 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसी के साथ पाकिस्तान ने 8वां विकेट गंवा दिया है।

15 Feb 202610:10:22 PM

IND vs PAK Live: शादाब खान हुए आउट

भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने 7वां विकेट गंवा दिया है। शादाब खान 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें तिलक वर्मा ने मैदान से बाहर भेजा है।

15 Feb 202610:09:06 PM

IND vs PAK Live: मोहम्मद नवाज आउट

पाकिस्तान ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है और मोहम्मद नवाज 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नवाज को कुलदीप यादव ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

15 Feb 202610:07:52 PM

IND vs PAK Live: उस्मान खान आउट

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है और उस्मान खान को 44 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

15 Feb 202610:06:49 PM

IND vs PAK Live: बाबर आजम आउट

पाकिस्तान ने चौथा विकेट गंवा दिया है और पाकिस्तान के बाबर आजम 4 रनों के स्कोर पर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

15 Feb 202610:04:13 PM

IND vs PAK Live: कप्तान सलमान आगा आउट

भारत के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही है और उन्होंने 13 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने आगा को 4 रनों पर आउट किया है।

15 Feb 202610:02:35 PM

IND vs PAK Live: सईम अयूब आउट

पाकिस्तान को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है और जसप्रीत बुमराह ने सईम अयूब को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अयूब 6 रन बनाकर आउट हुए।

15 Feb 202610:01:23 PM

IND vs PAK Live: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को इस मुकाबले में पहला झटका लगा है और हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान को जीरो के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

15 Feb 20268:41:18 PM

IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्‍तान को जीत के लिए दिया 176 रन का लक्ष्‍य

शाहीन अफरीदी पारी का आखिरी ओवर करने आए। शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर उनका स्‍वागत किया। इसके बाद रिंकू सिंह ने अफरीदी की बैंड बजाई। रिंकू ने तीसरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चौका जमाया। फिर अगली गेंद पर उन्‍होंने मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। पांचवीं गेंद पर रिंकू ने एक रन लिया, लेकिन तभी शिवम दुबे रन आउट हो गए। दुबे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से 27 रन बनाए। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए। भारत ने पाकिस्‍तान को जीत के लिए 176 रन का लक्ष्‍य दिया।

20 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/7। रिंकू सिंह 11* रन बनाकर नाबाद रहे।

15 Feb 20268:37:17 PM

IND vs PAK Live Score: उस्‍मान तारिक ने सूर्या का किया शिकार

उस्‍मान तारिक आखिरकार भारत के खिलाफ पहला विकेट लेने में कामयाब हुए। अपने स्‍पेल के आखिरी ओवर में उन्‍होंने सूर्यकुमार यादव को डीप मिडविकेट पर सैम अयूब के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या ने 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 32 रन बनाए।

19 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 159/5। शिवम दुबे 22* और रिंकू सिंह 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Feb 20268:31:53 PM

IND vs PAK Live Score: सूर्या-दुबे ने बरकरार रखी बड़े स्‍कोर की उम्‍मीद

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने जल्‍दी गिरे दो विकेटों के बाद भारतीय पारी को संवारने का काम किया है। दोनों ने क्रीज पर पैर जमाए और पांचवें विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी कर चुके हैं। भारतीय बल्‍लेबाजों ने टीम का स्‍कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया है।

18 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 154/4। सूर्यकुमार यादव 32* और शिवम दुबे 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Feb 20268:18:46 PM

IND vs PAK Live: अयूब ने दो विकेट लेकर पाकिस्‍तान की कराई वापसी

सैम अयूब ने ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद पाकिस्‍तान की मैच में वापसी कराई है। उन्‍होंने 15वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर क्रमश: तिलक वर्मा व हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। तिलक वर्मा तो एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हुए जबकि बाबर आजम ने लांग ऑफ पर हार्दिक पांड्या का आसान कैच लपका। हार्दिक खाता नहीं खोल सके। तिलक वर्मा 24 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे ने अपना विकेट बचाया और अयूब हैट्रिक से चूके।

15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 127/4। सूर्यकुमार यादव 22* और शिवम दुबे 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Feb 20268:12:48 PM

IND vs PAK Live Score: सूर्या-तिलक ने संभाली पारी

सूर्या और तिलक की जोड़ी ने पाकिस्‍तानी स्पिनर्स का डटकर मुकाबला किया है। शादाब खान से इस दौरान मिस फील्डिंग भी हुई और उन पर मैच का दबाव स्‍पष्‍ट नजर आया।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 125/2। सूर्यकुमार यादव 21* और तिलक वर्मा 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

15 Feb 20268:04:23 PM

IND vs PAK LIVE Cricket Score: तिलक का साथ दे रहे सूर्या

ईशान किशन के आउट होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मैदान पर डटे हुए हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। तिलक 25 और सूर्या 14 रन बना चुके हैं। 

15 Feb 20267:45:15 PM

IND vs PAK LIVE Cricket Score: ईशान हुए बोल्‍ड

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। सैम अयूब ने ईशान किशन का बोल्‍ड किया। ईशान ने 40 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 3 सिक्‍स लगाए। उनके और तिलक के बीच दूसरे विकेट लिए 46 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी हुई। अब कप्‍तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए हैं। 

15 Feb 20267:30:31 PM

IND vs PAK LIVE Cricket Score: ईशान का अर्धशतक

ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्‍होंने चौके के साथ इस अर्धशतक को पूरा किया। टूर्नामेंट में यह ईशान का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्‍होंने नामीबिया के खिलाफ 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली थी। 

15 Feb 20267:27:08 PM

IND vs PAK LIVE Cricket Score: 6 ओवर का खेल समाप्‍त

पावरप्‍ले समाप्‍त हो गया है। भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 51 रन है। तिलक वर्मा और ईशान किशन ने पारी को संभाल लिया है। ईशान अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 25 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं। वहीं तिलक भी 10 रन बनाकर नाबाद हैं। 

15 Feb 20267:07:21 PM

IND vs PAK LIVE: पहले ओवर में गिरा विकेट

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलमान अली आगा ने पहला ओवर किया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्‍होंने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजा। अभिषेक ने 4 गेंदों का सामना किया और उनका खाता तक नहीं खुला। पहले ओवर में भारत ने 1 रन बनाया और उनका 1 विकेट गिर गया है। 

15 Feb 20267:03:46 PM

IND vs PAK Live: भारत की बल्लेबाजी शुरु

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतर चुके हैं।

15 Feb 20266:38:17 PM

IND vs PAK Live: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

15 Feb 20266:36:58 PM

IND vs PAK Live: पाकिस्तान की प्लेइंग 11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

15 Feb 20266:35:34 PM

IND vs PAK Live: पाकिस्तान ने जीता टॉस

भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देने वाली है।

15 Feb 20266:10:55 PM

IND vs PAK Live: हनुमानकाइंड की परफॉर्मेंस

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से पहले भारत के स्टार रैपर हनुमानकाइंड अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। कोलंबो में वे अपने रैप गाने से फैंस को रिझा रहे हैं। 

15 Feb 20266:01:49 PM

IND vs PAK LIVE: कोलंबो में भारतीय फैंस 

भारत और पाकिस्‍तान का मुकाबला कोलंबो में खेला जाना है। ऐसे में कोलंबो की सड़कों पर भारतीय फैंस ही नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ पाकिस्‍तानी फैंस भी हैं। बहुत ज्‍यादा तादाद में भारतीय फैंस कोलंबो पहुंचे हैं। 

 

India india....#T20WorldCup2026 #T20WorldCup #INDvPAK pic.twitter.com/8LmSl3Buv6

— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) February 15, 2026

 

15 Feb 20265:35:58 PM

IND vs PAK Live: वॉशिंगटन सुंदर को मिलेगा मौका?

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कई बदलाव हो सकते हैं क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना है। ऐसे में वहां पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस वजह से सुंदर को मौका मिल सकता है। सुंदर को रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है क्योंकि रिंकू की फॉर्म इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रही है और सुंदर बल्ले-गेंद दोनों के साथ कमाल कर सकते हैं।

15 Feb 20264:58:13 PM

IND vs PAK LIVE: कैसा है कोलंबो का मौसम?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर इस समय कुछ बादल छाए हुए हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश नहीं हो रही है। उम्मीद करते हैं कि यह इसी तरह बना रहेगा।  

15 Feb 20264:27:50 PM

IND vs PAK Live Score: बाबर आजम पर दबाव

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पर हर किसी की निगाहें होंगी। अनुभवी बल्लेबाज पिछले कुछ समय से फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने पिछले मैच में यूएसए के खिलाफ 32 गेंदों में 46 रन की पारी में अपने सर्वश्रेष्ठ की झलक दिखाई थी। लेकिन क्या वह भारत के खिलाफ बड़े मंच पर प्रदर्शन कर पाएंगे? पाक कप्तान सलमान अली से जब बाबर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "बाबर आजम हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वह रन बना रहे हैं। और उम्मीद है कि वह रन बनाएंगे और कल हमारी मदद करेंगे। हम बल्लेबाजी की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते।"

15 Feb 20264:21:31 PM

IND vs PAK Cricket LIVE Score: दांव पर सुपर-8 का स्थान

भारत और पाकिस्तान, दोनों में से जो भी टीम आज का महामुकाबला जीतती है, वो टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में अपनी जगह पक्की कर लेगी। दूसरी ओर, हारने वाले को अपने जगह पक्की करने के लिए अपना आखिरी मैच जीतना होगा। ऐसे में ये मैच काफी महत्व रखता है।

15 Feb 20264:14:51 PM

India vs Pakistan Match Time: 6:30 बजे होगा भारत-पाक मैच का टॉस

📍 Colombo

All pumped up for our next challenge in the #T20WorldCup 🙌#TeamIndia | #MenInBlue pic.twitter.com/RXTFg91buy

— BCCI (@BCCI) February 15, 2026
15 Feb 20264:13:31 PM

IND V PAK Live Score: दो बदलावों के साथ उतर सकता है भारत

भारतीय टीम आज कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलावों के साथ उतर सकती है। कुलदीप यादव और अभिषेक शर्मा को प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है, जबकि अर्शदीप और संजू सैमसन को बेंच गर्म करते हुए देखा जा सकता है। 

15 Feb 20262:56:51 PM

IND vs PAK LIVE: बासित अली ने मान ली पाकिस्तान की हार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली से भारत-पाक मैच को लेकर पूछा गया कि मेरी प्रार्थना है कि ऊपर वाला बारिश करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरा मैच चाहते हैं तो उन्होंने दोहराया कि मुझे बारिश चाहिए।

बासित अली का मानना है कि बारिश होने से मैच और रद होने से पाकिस्तान को फायदा होगा और वो सुपर-8 में पहुंच जाएगा।

15 Feb 20262:04:03 PM

India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11- अभिषेक शर्मा/वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11-सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फखर जमां, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

15 Feb 20262:01:36 PM

India vs Pakistan Live Update: कुलदीप यादव के खेलने की संभावना

सूर्यकुमार यादव ने न केवल पुष्टि की कि अभिषेक शर्मा आज खेलेंगे, बल्कि ये भी संकेत दिया कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के भी खेलने की संभावना है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में SKY ने कहा, "क्या आप चाहते हैं कि वह खेले? ठीक है तो वह खेलेगा।"

15 Feb 202612:37:40 PM

IND V PAK Live Score: अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

अभिषेक शर्मा आज पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे। अभिषेक, जो पेट की समस्या से जूझ रहे थे, वह फिट हो गए हैं। अगर आज अभिषेक मैच खेलने उतरते हैं तो उनके पास इतिहास रचने का मौका है। टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक ने अब तक 88 छक्के लगाए हैं। उनके पास टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरा करने का मौका है, अगर अभिषेक 12 छक्के और लगा लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे, लेकिन उनके पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

15 Feb 202611:57:08 AM

India vs Pakistan Live Score: भारत की नजरें फिर पाकिस्तान को रौंदने पर

When India meets Pakistan, it’s never just a game! 🇮🇳🔥

With pride in every stride, #TeamIndia look to repeat history and make it 8-1 vs Pakistan! 👊💙

ICC Men's #T20WorldCup 👉 #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Y7Qd2REF8R

— Star Sports (@StarSportsIndia) February 15, 2026
15 Feb 202611:53:40 AM

IND V PAK LIVE: भारत का पाकिस्तान पर दबदबा

टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। आखिर जो टीम 8 मैच में से 7 बार जीतेगा, उसका पलड़ा भारी ही तो कहा जाएगा ना। बता दें कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने 8 में से 7 मैच जीते है, जबकि एक ही मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों ने अब तक कुल 16 टी-20 खेले, लेकिन कोई भी 200 रन नहीं बना सका। यहां तक कि कोई प्लेयर सेंचुरी तक नहीं लगा पाया। न किसी गेंदबाजी ने पारी में 5 विकेट लिए।

टी-20 विश्व कप में भारत-पाक मैच का नतीजा

2007- भारत ने ग्रुप स्टेज में बॉल आउट हराया, फाइनल में 5 रन से पाकिस्तान को मात दी।
2012- भारत ने ग्रुप स्टेज में 8 विकेट से हराया।
2014- भारत ने ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से मात दी।
2016- भारत ने 6 विकेट से ग्रुप स्टेज में हराया।
2021- भारत ने ग्रुप स्टेज में 10 विकेट में हार का सामना किया।
2024-भारत ने 6 रन से ग्रुप स्टेज में हराया।

15 Feb 202611:42:00 AM

India vs Pakistan Live Cricket Score: पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket team)

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

15 Feb 202611:40:38 AM

IND vs PAK Live: भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रकार (India National Cricket team)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्तीa।

15 Feb 202611:36:21 AM

India vs Pakistan Live Score: बॉयकॉट विवाद खत्म

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में मैच का बहिष्कार किया। बीसीबी ने आईसीसी से सुरक्षा कारणा की वजह से उनकी नेशनल टीम के मैच भारत से बाहर रखने की मांग की थी, लेकिन आईसीसी ने उनकी मांग नहीं मानी और इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप से हटा दिया गया था।

हालांकि, पाकिस्तान ने कभी भी आईसीसी को बहिष्कार का सटीक कारण औपचारिक रूप से नहीं बताया। फिर, पीसीबी और आईसीसी के बीच कुछ दिनों की चर्चा के बाद, पाकिस्तान सरकार ने बहिष्कार के फैसले को पलट दिया।

15 Feb 202611:19:55 AM

India vs Pakistan T20 World Cup ​Live: सलमान अली ने क्या कहा?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से जब पूछा गया कि अगर भारतीय खिलाड़ी ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो क्या उनकी टीम हाथ मिलायेगी, तो उन्होंने कहा, "हमें कल पता चलेगा।"

15 Feb 202611:11:37 AM

India vs Pakistan Live: कप्तान सूर्या ने हैंडशेक को लेकर क्या कहा?

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्या से हाथ मिलाने के विवाद पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाक और मजाकिया जवाब दिया। उन्होंने कहा,

"अब उसके लिए 24 घंटे इंतज़ार करिए। इस चीज़ पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं? हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। ये सारे फैसले हम कल (मैच के दौरान) लेंगे। बस इंतजार करिए। अच्छे से खाना खाइए और सो जाइए।"

15 Feb 202610:56:46 AM

India vs Pakistan LIVE: 'हैंडशेक' विवाद फिर चर्चा में?

सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाले भारत ने एशिया कप 2025 के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया, जिससे एक मिसाल कायम हुई जो तब से हर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले में हुई है। लेकिन क्या आज पहली बार दोनों पक्षों के खिलाड़ी हाथ मिलाएंगे? भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा दोनों इस बारे में चुप्पी साधे हुए हैं।

15 Feb 202610:54:59 AM

IND vs PAK LIVE: भारत-पाक मैच को लेकर क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर?

ब्रॉडकास्टर्स द्वारा दिखाए गए स्निपेट में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमारे लिए सिर्फ एक और आम खेल की तरह है, क्योंकि हम यहां सिर्फ पाकिस्तान को हराने के लिए नहीं आए हैं, हम यहां वर्ल्ड कप जीतने के लिए आए हैं।

15 Feb 202610:32:28 AM

IND vs PAK LIVE Cricket Score: एक जीत और सुपर-8 में पहुंचने का मौका

भारतीय टीम के लिए आईसीसी सुपर-8 की राह आसान नजर आ रही है। ग्रुप-ए में टॉप पर भारतीय टीम मौजूद है और उनका नेट रन रेट शानदार है। जबरदस्त फॉर्म में चल रही सूर्या की भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर उसकी राह मुश्किल कर सकते हैं। भारत से अगर आज पाकिस्तान मैच हार जाता है तो उसे नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना जरूरी होगा।

बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अब तक दोनों मैच जीतकर शानदार सुपर-8 की तरफ कदम बढ़ाए है। अब भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले मैच में एक टीम को अंक गंवाने होंगे। जो टीम जीतेगी, वह सुपर-8 में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम के लिए अगला मैच जीतना जरूरी हो जाएगा।

15 Feb 20269:44:12 AM

India vs Pakistan LIVE: अभिषेक शर्मा की हो सकती है वापसी

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले मीडिया से बातचीत में अभिषेक शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, अगर आप लोग चाहतें हैं तो हम अभिषेक को खिलाएंगे। इसलिए लगभग ये तय माना जा रहा है कि अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मौका मिलेगा, जबकि संजू सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा। अभिषेक के साथ शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

15 Feb 20269:04:15 AM

IND vs PAK LIVE: मैच बारिश से धुला तो क्या होगा?

अगर भारत-पाक मैच बारिश के चलते रद होता है तो दोनों टीमों के बीच अंक बंट जाएंगे। ये एक ग्रुप स्टेज मैच है, इसलिए कोई रिजर्व-डे नहीं हैं।

15 Feb 20268:58:52 AM

India vs Pakistan Live: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन?

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश की 94 फीसदी संभावना है. जबकि कोलंबो में मौसम हमेशा काफी असंभावित-सा रहा है, जब आज के मैच की बात करें तो मैच रद होने की काफी संभावना है।

15 Feb 20268:49:04 AM

IND vs PAK Live: भारत-पाकिस्तान के बीच आज टक्कर

आज आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है, जहां भारत और पाकिस्तान की चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us