Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SA 3rd ODI Highlights: भारत ने 2-1 से जीती सीरीज, विराट कोहली के बल्ले से निकला विजयी चौका

IND vs SA Live Updates: रायपुर में मिली हार के बाद टीम इंडिया पर सीरीज जीतने का दवाब था। हालांकि, विशाखापत्तनम में भारतीय गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने गदर काटते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर सीरीज जीत ली। इसके साथ ही टेस्ट में मिली 2-0 की हार का बदला भी ले लिया। 

By Abhishek Upadhyay Sat, 06 Dec 2025 08:49 PM (IST)
भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

भारत ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच विशाखापट्टनम में खेला गया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर तीसरा मुकाबला जीता और 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। 

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक (106) और बावुमा (48) की बदौलत 47.5 ओवर में 270 रन बनाए। कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए। 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 39.5 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। 

रोहित शर्मा ने 73 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंद पर नाबाद 116 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने तेज खेलते हुए 45 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए। उनके बल्ले से विजयी चौका निकला। 

6 Dec 20258:44:38 PM

IND vs SA Live Score: भारत ने जीती सीरीज

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। विराट कोहली ने 45 गेंद पर नाबाद 65 रन और यशस्वी जायसवाल ने 121 गेंद पर नाबाद 116 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 271 रन का लक्ष्य मिला था जिसे एक विकेट खोकर 39.5 ओवर में हासिल कर लिया। रोहित ने 75 रन की पारी खेली। 

6 Dec 20258:39:01 PM

IND vs SA Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने इस सीरीज में अपना दमदार फॉर्म जारी रखा है। तीसरे वनडे में भी कोहली के बल्ले से फिफ्टी निकली। 40 गेंद पर कोहली के बल्ले से फिफ्टी निकली। वह 57 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 9 रन चाहिए। 

6 Dec 20258:27:55 PM

IND vs SA Live Score: यशस्वी जायसवाल का शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक जड़ा। यह उनका वनडे करियर का पहला शतक रहा। जायसवाल का यह शतक मात्र चौथी इनिंग में आया है। वह तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने। 111 गेंद पर जायसवाल का शतक आया।

6 Dec 20258:16:33 PM

IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 200 के पार

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 200 का स्कोर पार कर लिया है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 214 रन है। यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं। 

6 Dec 20257:44:59 PM

IND vs SA Live Score: रोहित हुए आउट

रोहित शर्मा 73 गेंद पर 75 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए रोहित बाउंड्री पर कैच आउट हुए। विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। 27 ओवर के बाद भारत ने 163 रन बना लिए हैं। जायसवाल 74 रन बनाकर खेल रहे। 

6 Dec 20257:33:33 PM

IND vs SA Live Score: यशस्वी जायसवाल का वनडे में पहला अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने वनडे करियर में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। 65वीं गेंद पर सिंगल लेकर जायसवाल ने फिफ्टी पूरी की। इसके बाद एंगिडी को दो लगातार चौके जड़े। रोहित के साथ 140 रन की साझेदारी कर ली है। 24 ओवर समाप्त हो चुके हैं। अब दोनों का बल्ला रन उगल रहा है। 

6 Dec 20257:13:33 PM

IND vs SA Live Score: रोहित का अर्धशतक

रोहित ने 54 गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 102 रन है। रोहित 51 और जायसवाल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका पहली विकेट की तलाश में है। 

6 Dec 20257:47:20 PM

IND vs SA Live Score: रोहित शर्मा हुए 20 हजारी

रोहित शर्मा ने रन चेज करते हुए जैसे ही 27 रन पूरे किए, उन्होंने इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने। सचिन, कोहली और राहुल द्रविड़ यह कमाल पहले ही कर चुके हैं। मैच में रोहित और जायसवाल के बीच 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। रोहित 40 और जायसवाल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 16 ओवर के बाद बिना नुकसान 78 रन बना लिए हैं। 

 

इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन-

34357 - सचिन तेंदुलकर
28016 - कुमार संगाकारा
27910 - विराट कोहली
27483 - रिकी पोंटिंग
25957 - सनथ जयसूर्या
25534 - जैक कैलिस
24208 - राहुल द्रविड़
22358 - ब्रायन लारा
21774 - जो रूट
21032 - सनथ जयसूर्या
20988 - शिवनारायण चंद्रपॉल
20580- इंजमाम-उल-हक
20014 - एबी डिविलियर्स
20,000* - रोहित शर्मा

6 Dec 20256:17:22 PM

IND vs SA Live: भारत की सधी हुई शुरुआत

भारत ने धीमी शुरुआत की है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा बिना कोई जोखिम लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 6 ओवर में 29 रन बना लिए हैं। जायसवाल 15 रन और रोहित 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

6 Dec 20255:50:08 PM

IND vs SA 3rd ODI: सलामी जोड़ी मैदान पर

भारतीय टीम 271 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी है। रोहित शर्मा और यशस्‍वी जायसवाल मैदान पर आ चुके हैं। भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी। 

6 Dec 20255:15:07 PM

IND vs SA Live: 270 रन पर सिमटी अफ्रीका की पारी

साउथ अफ्रीका की पारी 270 रन पर सिमट गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने आखिरी विकेट लिया। कृष्णा और कुलदीप ने चार-चार विकेट चटकाए। भारत को सीरीज जीतने के लिए 271 रन की जरूरत है। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली। टेंबा बावुमा ने 48 रन की पारी खेली। 

6 Dec 20255:00:22 PM

IND vs SA Live Score: कुलदीप को मिली चौथी सफलता

साउथ अफ्रीका को 9वां झटका लगा है। लुंगी एनगिडी को कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कुलदीप को चौथी सफलता मिली। कुलदीप ने 10 ओवर में 41 रन देकर चार विकेट चटकाए। अफ्रीका ने 45 ओवर के बाद 258 रन बना लिए हैं। 

6 Dec 20254:48:32 PM

IND vs SA Live Score: भारत को मिला आठवां विकेट


43वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप ने अपनी ही गेंदबाजी पर कार्बिन बॉश को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ भारत को आठवां विकेट मिल गया। 

6 Dec 20254:31:31 PM

IND vs SA Live Score: यानसेन भी आउट


कुलदीप यादव ने यानसेन को भी पवेलियन भेज दिया है। 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर यानसेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन डीप मिडविकेट पर जडेजा के हाथों लपके गए। 

6 Dec 20254:29:06 PM

IND vs SA Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस हुए आउट


डेवाल्ड ब्रेविस आउट हो गए हैं। उनको कुलदीप यादव ने आउट किया। 39वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। 

डेवाल्ड ब्रेविस- 29 रन, 29 गेंद 2x4 1x6

6 Dec 20254:12:17 PM

IND vs SA Live Score:  35 ओवरों का खेल खत्म


35 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने यहां तक पांच विकेट खोकर 218 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन और डेवाल्ड ब्रेविस इस समय मैदान पर हैं। 

6 Dec 20253:59:47 PM

IND vs SA Live Score: मार्को यानसेन ने रखा क्रीज पर कदम

डीकॉक के आउट होने के बाद मार्को यानसेन मैदान पर आ गए हैं। ये वही खिलाड़ी है जिसने भारत को टेस्ट और वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बल्लेबाजी से परेशान किया है। 

6 Dec 20253:57:05 PM

IND vs SA Live Score: डीकॉक लौटे पवेलियन

भारत को बड़ी सफलता मिल गई है। क्विंटन डीकॉक आउट हो गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने बोल्ड किया। 33वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वह बोल्ड हो गए।  

क्विंटन डीकॉक- 106 रन, 89 गेंद 8x4 6x6

6 Dec 20253:40:05 PM

IND vs SA Live Score: डीकॉक का शतक


डीकॉक ने राणा द्वारा फेंके जा रहे 30वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मार अपना शतक पूरा किया है। ये उनका भारत के खिलाफ सातवां शतक है। इसी से साथ वह भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं। 

6 Dec 20253:35:16 PM

IND vs SA Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए एक ओवर में दो विकेट

मैथ्यू ब्रीट्जके 24 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने डी कॉक और ब्रीट्जके के बीच हुई 54 रन की साझेदारी को तोड़ा। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एडेन मार्करम 1 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लेकर भारत को वापसी करने का मौका दे दिया है। भारत को चौथी सफलता मिली। डी कॉक शतक की ओर बढ़ रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने 170 रन बना लिए हैं। 

6 Dec 20253:01:35 PM

IND vs SA Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता


भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर बावुमा को जडेजा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया। बावुमा 48 रन बना पाए। 

6 Dec 20252:55:44 PM

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का शतक पूरा


साउथ अफ्रीका का शतक पूरा हो गया है। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर कप्तान बावुमा ने ये काम पूरा किया। डिकॉक और बावुमा ने पैर जमा लिए हैं और शतकीय साझेदारी कर चुके हैं। 

6 Dec 20252:40:07 PM

IND vs SA Live Score: क्विंटन डीकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डीकॉक का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने छक्का मारते हुए ये अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस सीरीज का पहला पचासा है। भारत को अब उनके विकेट की सख्त जरूरत है। 

6 Dec 20252:38:18 PM

IND vs SA Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म


15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 78 रन है। पांच ओवरों में साउथ अफ्रीका ने 36 रन जोड़े हैं। 

6 Dec 20252:29:04 PM

IND vs SA Live Score: आक्रामक हुए बल्लेबाज


क्विंटन डीकॉक और कप्तान बावुमा ने 11वें और 12वें ओवर में कुछ बाउंड्रीज लगाई हैं और रनगति को बढ़ाया है। अगर ये दोनों ऐसे ही खेलते रहे तो भारत को परेशानी हो सकती है। 

6 Dec 20252:23:24 PM

IND vs SA Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म


10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक साउथ अफ्रीका को रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दिए हैं। 10 ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 42 रन है। 

6 Dec 20252:09:58 PM

IND vs SA Live Score: राणा ने बावुमा को किया परेशान


भारतीय गेंदबाज राणा ने अभी तक साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा को काफी परेशान किया है। उनके सामने वो दो मेडन ओवर फेंक चुके हैं और इसके बाद भी लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं। 

6 Dec 20252:00:58 PM

IND vs SA Live Score: राणा का एक ओवर मेडन ओवर

राणा ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने छठे ओवर में साउथ अफ्रीकी कप्तान को एक भी रन नहीं बनाने दिया। छह ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 18 रन है। 

6 Dec 20251:47:03 PM

IND vs SA Live Score: लगातार दो मेडन ओवर

तीसरा ओवर फेंकने आए अर्शदीप ने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया। टेम्बा बावुमा ने छह की छह गेंद खाली खेल दीं। तीन ओवरों के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर एक रन है। इससे पहले राणा ने भी दूसरा ओवर मेडन फेंका था। 

6 Dec 20251:37:30 PM

IND vs SA live Score: भारत को मिली पहली सफलता


भारत को पहली सफलता मिल गई है। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने रिकेलटन को पवेलियन भेज दिया। उनका कैच केएल राहुल ने पकड़ा। 

6 Dec 20251:33:54 PM

IND vs SA live Score: मैच शुरू


सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच शुरू हो चुका है। क्विंटन डीकॉक और रिकेलटन पारी की शुरुआत कर रहे हैं। 

6 Dec 20251:23:15 PM

IND vs SA live Score: साउथ अफ्रीका में 2 बदलाव


साउथ अफ्रीका ने दो बदलाव किए हैं। नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी को बाहर किया गया। इन दोनों की जगह ओटनेल बार्टमैन और रियान रिकेलटन को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। 

6 Dec 20251:21:45 PM

IND vs SA live Score: सुंदर बाहर, तिलक का मिला मौका


भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर को बाहर किया गया है और उनकी जगह तिलक वर्मा को मौका मिला है। 

6 Dec 20251:11:52 PM

IND vs SA live Score: साउथ अफ्रीका प्लेइंग-11


टेम्बा बावुमा (कप्तान), रियान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज्के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ओटनेल बार्टमैन

6 Dec 20251:11:19 PM

IND vs SA live Score: भारत की प्लेइंग-11


केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

6 Dec 20251:02:43 PM

IND vs SA live Score: भारत ने 20 मैचों के बाद जीता टॉस


भारत ने आखिरकार टॉस अपने नाम कर लिया है। राहुल ने ये टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस जीतने के बाद राहुल का रिएक्शन काफी खुशी वाला था। 

6 Dec 202512:26:20 PM

IND vs SA live Score: कैसी होगी पिच?

सभी की नजरें स्टेडियम की पिच पर हैं। रांची और रायपुर दोनों में पिच बल्लेबाजों की मददगार मिली है और विशाखापट्टनम में भी यही उम्मीद है। हां, यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। 

6 Dec 202512:23:11 PM

IND vs SA live Score:  क्या शतकों की हैट्रिक लगाएंगे विराट कोहली?


विराट कोहली ने रांची और रायपुर दोनों जगह शतक जमाए थे और अब सभी को उम्मीद है कि उनके बल्ले से विशाखापट्टनम में शतकों की हैट्रिक निकलेगी। 

6 Dec 202512:20:54 PM

IND vs SA live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?


इस मैच में सीरीज दांव पर है और भारत की साख भी। ऐसे में सवाल ये है कि क्या टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी या नहीं। 

6 Dec 202512:07:12 PM

IND vs SA live Score: साख की है लड़ाई

विशाखापट्टनम में आज टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाने वाला मैच सिर्फ मैच नहीं है बल्कि साख की लड़ाई है। ये मैच अगर भारत हार जाता है तो फिर सीरीज गंवा बैठेगा और ये साउथ अफ्रीका की बहुत बड़ी जीत होगी जो टेस्ट में पहले ही भारत को हरा चुका है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us