IND vs SL 1st Test Day 1 Live Score: तीसरा सेशन शुरू, राहुल हुए रिटायर हर्ट; पडिक्कल के साथ उतरे गिल
IND vs SL 1st Test Day 1 Live Updates: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की आजादी के मौके पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने जा रही है। ये टीम एक ऐसी टेस्ट सीरीज में उतर रही है जो उसका भविष्य तय करेगी। टीम इंडिया गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दम पर भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की अपनी उम्मीदों को हवा देगा। देखना होगा कि कहीं श्रीलंका अपने घर में खेलते हुए भारत के अरमानों पर पानी न फेर दे।
घर में श्रीलंका को हराना आसान नहीं होगा। टीम इंडिया ज्यादा अनुभवी नहीं है। आखिरी बार जब टीम इंडिया यहां टेस्ट सीरीज खेलने आई थी उस टीम के सिर्फ दो ही सदस्य केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इस टीम का हिस्सा हैं।
IND vs SL Live: क्यों रिटायर हुए राहुल?
राहुल को संभवतः हाथ में परेशानी हुई है जिसके कारण वह रिटायर हुए हैं। दिन का दूसरा सेशन खत्म होने से कुछ देर पहले फिजियो उनके हाथ को देखने भी आए थे। शॉट खेलते समय उनको दिक्कत हुई थी। उस समय तो उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, लेकिन समस्या शायद बढ़ गई है और इसी कारण राहुल ने आराम करने का फैसला किया।
IND vs SL Live: राहुल रिटायर हर्ट, तीसरा सेशन शुरू
दूसरा सेशन खत्म होने के साथ ही राहुल रिटायर हर्ट हो गए। तीसरे सेशन में वह बल्लेबाजी करने नहीं आए। उनकी जगह गिल ने पडिक्कल के साथ शुरुआत की।
IND vs SL Live: दूसरे सेशन का खेल खत्म
दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया। भारत ने इस सेशन में एक एक भी विकेट नहीं गंवाया। राहुल और पडिक्कल दोनों ने अर्धशतक पूरे किए और टीम के खाते में 96 रन जोड़े। पडिक्कल इस समय 84 और राहुल 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Live: 150 रनों की साझेदारी पूरी
राहुल ने 53वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका मार पडिक्कल के साथ 150 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है।
IND vs SL Live: 200 के पास भारतीय टीम
भारतीय टीम को पडिक्कल और राहुल ने मजबूत दी है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। टीम का स्कोर 200 के करीब है। दोनों ही बल्लेबाज शतक जमाने पर निगाहें टिकाए हुए हैं।
IND vs SL Live: राहुल को लगी चोट
शानदार बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल को हाथ में परेशानी हुई है। शॉट खेलते समय में संभवतः उनके सीधे हाथ की नस खिंच गई। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनका उपचार किया। हालांकि अब राहुल ठीक हैं और बल्लेबाजी करने को तैयार हैं।
IND vs SL Live: राहुल का अर्धशतक पूरा
राहुल का अर्धशतक पूरा हो गया है। 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। पडिक्कल के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
IND vs SL Live: पडिक्कल का अर्धशतक
37वें ओवर की दूसरी गेंद पर पडिक्कल ने एक रन लेकर अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर अभी तक भारतीय पारी को संभाले रखा है।
IND vs SL Live: दूसरा सेशन शुरू
बारिश की रुकावट के बाद दूसरा सेशन शुरू हो चुका है। राहुल और पडिक्कल बड़ी पारियां खेलने की कोशिश करेंगे। दोनों ने अपने पैर जमा लिए हैं।
IND vs SL Live: दो बजे शुरू होगा मैच
बारिश रुक गई है और मैदान पर से कवर्स भी हट गए हैं। मैच अब दो बजे शुरू होगा। राहुल और पडिक्कल ने मैदान पर उतरने की तैयारी कर ली है। दोनों बड़ी पारियां खेलने की कोशिश में होंगे।
IND vs SL Live: अंपायर कर रहे हैं बात
अंपायर मैदान पर बात कर रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कुछ कवर्स अभी भी मैदान पर हैं जिन पर थोड़ा पानी भरा हुआ है।
IND vs SL Live: बारिश रुकी
बारिश रुक गई है और इसी के साथ जल्दी खेल शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। मैदान पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं।
IND vs SL Live: बारिश ने डाला खलल
मैच में बारिश ने खलल डाल दिया है। पहला सेशन खत्म होने के बाद बारिश आ गई और अब दूसरा सेशन शुरू होने में देरी हो रही है।
IND vs SL Live: पहला सेशन खत्म
पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। ये सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। इस सेशन में भारत ने 27 ओवरों में एक विकेट खोकर 101 रन बनाए। भारत ने यशस्वी जायसवाल के रूप में एकमात्र विकेट खोया जो रन आउट हुए। राहुल 32 और पडिक्कल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Live: भारत ने पार किया 100 का आंकड़ा
राहुल और पडिकल्ल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है और टीम का स्कोर भी 100 के पार पहुंच गया है। पडिक्कल थोड़ा तेज खेल रहे हैं तो वहीं राहुल टिकाऊ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SL Live: भारत का स्कोर 50 के पार
भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है और उसने एक विकेट गंवाया है। तीसरे नंबर पर आए देवदत्त पडिक्कल पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं राहुल ने मौका मिलेत ही कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए।
IND vs SL Live: यशस्वी जायसवाल रन आउट
भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया है। खराब किस्मत के कारण भारत ने ये विकेट खोया। नुवांथा की गेंद पर राहुल ने ऑन ड्राइव मारी। गेंदबाज ने डाइव मारते हुए गेंद को रोकना चाहा और इसी प्रयास में वह यशस्वी से टकरा गए और भारतीय बल्लेबाज गिर गए। इतने में राहुल आधे से ज्यादा पिच को भागकर कवर कर चुके थे। यशस्वी उठे तब तक राहुल उनके पास थे। ऐसे में दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर थे। राहुल ने नॉन स्ट्राइकर छोर की क्रीज पर बल्ला पहले रख दिया था इसलिए यशस्वी को लौटना पड़ा।
यशस्वी ने 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए।
IND vs SL Live: भारत की सधी शुरुआत
यशस्वी और राहुल बिना किसी परेशानी और हड़बड़ी के खेल रहे हैं और पैर जमाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने अभी तक सधी शुरुआत की है। छह ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 22 रन है।
IND vs SL Live: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। आश्तिा फर्नांडो श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर कर रहे हैं।
IND vs SL Live: श्रीलंका की प्लेइंग-11
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्डू मेंडिस, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
IND vs SL Live: भारत की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
IND vs SL Live: भारत की पहले बल्लेबाजी
भारत का ये 600वां टेस्ट मैच है और इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
IND vs SL Live: गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा में जंग
दूसरे पेसर के लिए गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच जंग है। कृष्णा ने हाल के समय में अपनी फॉर्म से प्रभावित किया है तो वहीं बराड़ ने अभ्यास मैच में बताया कि वह किसी भी पिच पर उछाल प्राप्त कर सकते हैं।
IND vs SL Live: क्या होगी प्लेइंग-11?
शुभमन गिल के सामने अपने 11 खिलाड़ी चुनने की चुनौती है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल और गिल ने मीडिया से बात करते हुए ये तो साफ कर दिया था कि टीम तीन स्पिनरों और दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज होंगे, लेकिन दूसरे को लेकर पेंच फंसा है। देखना होगा क्या फैसला लिया जाता है।
IND vs SL Live: आजादी के दिन नई लड़ाई का आगाज
भारतीय क्रिकेट टीम देश की आजादी के दिन एक नई लड़ाई लड़ने उतर रही है। गॉल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका की टीमें पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी और दोनों की नजरें आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल पर टिकी हैं। इस लिहाज से ये सीरीज दोनों के लिए ही काफी अहम है। ये टेस्ट ऐतिहासिक भी है क्योंकि ये भारत का 600वां टेस्ट मैच है।

