Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs SL: भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई शेर हुए ढेर; ऐतिहासिक जीत दर्ज कर शान से सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया टीम

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 09:46 PM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर वर्ल्‍ड कप 2023 का 33वां मैच खेला गया। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बन ...और पढ़ें

    भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया।
    भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया।

    HighLights

    1. भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया
    2. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
    3. मोहम्मद शमी ने लिए पांच विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। शमी-बुमराह और सिराज की धमाकेदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने श्रीलंका को 302 रन से करारी शिकस्त दी।

    लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी श्रीलंका टीम 19.4 ओवर में 55 रन बनाकर सिमट गई। अभी तक भारत ने अपने सभी सातों मैच जीते हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक जीत रही। भारत की वनडे वर्ल्ड कप में यह सबसे बड़ी जीत है।

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा को 4 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। शुभमन गिल अपना पहला वर्ल्ड कप शतक बनाने से चूक गए। गिल 92 रन के स्कोर पर आउट हुए। आउट होने से पहले विराट के साथ 189 रन की साझेदारी की।

    शतक से चूके तीन भारतीय बल्लेबाज

    वहीं, दर्शकों को विराट कोहली के 49वें शतक का इंतजार था, लेकिन वह भी अधूरा रह गया। विराट 88 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर ली। श्रेयस ने 82 रन की पारी खेली। भारत ने 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने पांच विकेट झटके।

    खबरें और भी

    बुमराह-सिराज ने दिलाई शुरुआती सफलता

    लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद सिराज ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए शमी को अटैक पर लगाया।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: शतक से चूके Shubman Gill तो टूट गया 'सारा' का दिल, आउट होने पर दिखीं मायूस; वायरल हुआ रिएक्शन

    फिर आई मोहम्मद शमी की आंधी

    शमी ने 9 गेंद में तीन विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को गर्त में पहुंचा दिया। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाए। वहीं, तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन रजिथा (14) ने बनाए। शमी ने पांच विकेट लिए। सिराज को तीन विकेट मिले, जबकि जडेजा और बुमराह के नाम एक-एक विकेट रही।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: Mohammed Shami ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में भारत के लिए ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज