IND vs SL Highlights: ईशान किशन की फिफ्टी से भारत ने श्रीलंका को रौंदा, पाकिस्तान से होगा फाइनल मैच
India vs Sri Lanka Semi-Final Highlights: 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है।

एशियन गेम्स 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Highlights: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया।
श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ईशान किशन 80 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में श्रीलंका टीम 45 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। 3 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: अभिषेक ने समेटी टीम
10वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका को समेट दिया। उनकी तीसरी गेंद पर थारिन्दु रत्नायके रन आउट हुए। अगली गेंद पर संजू ने चमिका करुणारत्ने को स्टंप आउट किया। 5वीं गेंद पर अभिषेक ने बिनुरा फर्नांडो को बोल्ड किया। श्रीलंका टीम 45 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 124 रन से जीता। अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। यह मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: वानुजा साहन कैच आउट
भारतीय टीम जीत से 3 विकेट दूर है। वानुजा साहन कैच आउट हुए और श्रीलंका को 7वां झटका लगा। वानुजा ने 8 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया। सुंदर के खाते में यह विकेट गया।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: 2 ओवर में लगे 2 झटके
चौथे ओवर की चौथी गेंद पर एशेन बंडारा कैच आउट हुए। अक्षर की गेंद पर सुंदर ने यह कैच लिया। अगले ही ओवर में नुवानिदु फर्नांडो कैच आउट हो गए। नुवानिदु फर्नांडो ने 2 छक्कों की मदद से 11 गेंदों पर 15 रन बनाए।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: कप्तान सहान अराचिगे आउट
चौथे ओवर में श्रीलंका का चौथा विकेट गिर गया है। अक्षर पटेल ने कप्तान सहान अराचिगे का शिकार किया। वैभव सूर्यवंशी ने सहान का कैच लिया। सहान ने 8 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: लसिथ क्रूसपुले रन आउट
श्रीलंका ने 2 ओवर में 3 विकेट गंवा दिए हैं। पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 2 सफलताएं प्राप्त की। दूसरा ओवर अक्षर पटेल करने आए। ओवर की पहली गेंद पर ही लसिथ क्रूसपुले रन आउट हो गए। उन्होंने कोई गेंद तक नहीं खेली।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: बुमराह ने दिए 2 झटके
170 रन चेज करने उतरी श्रीलंका को पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 2 झटके दिए। दूसरी गेंद पर उन्होंने सिनेथ जयवर्धने को और 5वीं गेंद पर सोहन डी लिवेरा को पवेलियन भेजा। दोनों ही बल्लेबाजों का खाता तक नहीं खुला।
Ind vs SL Semi-Final LIVE: बुमराह ने दिलाई सफलता
170 रन चेज करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने सिनेथ जयवर्धने को LBW आउट किया। सिनेथ का खाता तक नहीं खुला। अब लसिथ क्रूसपुले का साथ देने के लिए विकेटकीपर सोहन डी लिवेरा आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Score: भारत ने बनाए 169 रन
ईशान किशन के नाबाद 80 रनों की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 170 रन का टारगेट दिया। ईशान के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन की पारी खेली। अन्य कोई बैटर कुछ खास नहीं कर पाया।
India vs Sri Lanka Live Score: दुबे हुए कैच आउट
19वें ओवर में भारतीय टीम का 7वां विकेट गिरा। शिवम दुब ने 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर कैच आउट हुए। अब सुंदर बल्लेबजी करने के लिए आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Score: किशन ने लगाया अर्धशतक
ईशान किशन ने 33 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने सिक्स के साथ इस फिफ्टी को पूरा किया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन है।
India vs Sri Lanka Live Score: तिलक सस्ते में आउट
भारत ने 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं। 14वें ओवर में अक्षर पटेल और 15वें ओवर में तिलक वर्मा आउट हुए। तिलक ने 4 गेंदों पर 2 रन की पारी खेली। अब शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Score: अक्षर पटेल कैच आउट
आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। अक्षर पटेल के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। अक्षर ने 13 गेंदों का सामना किया और 8 रन बनाए। अब तिलक वर्मा मैदान पर उतरे हैं।
India vs Sri Lanka Live Score: अय्यर की पारी का अंत
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की पारी का अंत हो गया है। 10वें ओवर में वानुजा सहान ने उन्हे बोल्ड किया। अय्यर ने 13 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अब ईशान किशन का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मैदान में उतरे हैं।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: वैभव की तूफानी पारी का अंत
पावरप्ले के बाद वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत हुआ। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। वैभव ने 21 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। अब ईशान किशन कप्तान अय्यर का साथ देने के लिए आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन है। वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों पर 38 रन बनाकर खल रहे हैं। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर (4) उनका साथ दे रहे हैं।
IND vs SL Live Score: संजू का नहीं चला बल्ला
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत खराब रही है। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट जल्दी गंवा दिए हैं। दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा और तीसरे में सजू सैमसन आउट हुए। संजू ने 9 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। अब वैभव के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान में हैं।
IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने सिक्स लगाया। अगली ही गेंद पर वह कैच आउट हो गए। अभिषेक ने 3 गेंदों का सामना किया और 7 रन बनाए। अब वैभव का साथ देने के लिए संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस गंवाने के बाद भारतीय सलामी जोड़ी पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है। वैभव सूर्यवंशी का साथ देने के लिए अभिषेक शर्मा क्रीज पर आए हैं। वैभव के चौके की मदद से भारत ने पहले ओवर में 6 रन बनाए।
IND vs SL Live Score: भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
India vs Sri Lanka Live Scorecard: टॉस अपडेट
श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी। जापान के खिलाफ आराम करने वाले जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।
India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final Live: भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।
Ind vs SL Asian Games 2026 Live Score: श्रीलंका टीम
एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वनुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।
India vs Sri Lanka Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।
