IND vs SLC XI Day 2 Live Score: मुश्किल स्थिति में रवींद्र जडेजा ने जमाए पैरा, पूरा किया अर्धशतक
पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की और मजबूत स्कोर खड़ा किया। दूसरे दिन सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाजी पर रहेंगी।
-1786182863716_m.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है जिसका आज दूसरा दिन है। पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारत को परेशान किया, लेकिन खेल खत्म होते-होते भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। श्रीलंका ने पहले दिन का अंत आठ विकेट के नुकसान पर 363 रनों के मजबूत स्कोर के साथ किया।
दूसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश श्रीलंका के बाकी बचे दो विकेट निकाल अपनी बल्लेबाजी को परखने की होगी।
IND vs SLC XI Live: जडेजा का अर्धशतक
जडेजा ने 56वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को इस समय जडेजा और सुथार की साझेदारी से काफी उम्मीदें हैं।
IND vs SLC XI Live: टीम इंडिया के 200 रन पूरे
टीम इंडिया के 200 रन पूरे हो गए हैं। हालांकि, वह अभी भी श्रीलंका से 163 रन पीछे है। जडेजा और सुथार पर टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।
IND vs SLC XI Live: तीसरा सेशन शुरू
तीसरा सेशन शुरू हो गया है। भारत की पूरी उम्मीदें रवींद्र जडेजा और मानव सुथार पर टिकी हैं। दोनों से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है।
IND vs SLC XI Live: दूसरा सेशन खत्म
दूसरा सेशन खत्म हो गया है। भारत का स्कोर पांच विकेट खोकर 180 रन है। इस समय रवींद्र जडेजा और मानव सुथार क्रीज पर हैं और दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय टीम श्रीलंका के स्कोर से अभी भी 183 रन पीछे है।
IND vs SLC XI Live: जुरेल ने भी किया निराश
पंत के बाद बल्लेबाजी करने आए ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया है। वह भी विकेट पर पैर नहीं जमा सके और मेंडिस की गेंद पर परेरा को कैच दे बैठे। उन्होंने एक रन ही बनाया।
IND vs SLC XI Live: पंत हुए फेल
ऋषभ पंत एक बार फिर फेल हो गए। मेंडिस की गेंद पर फर्नांडो ने उनका कैच लपक भारत को चौथा झटका दिया।
IND vs SLC XI Live: पडिक्कल का शतक
देवदत्त पडिक्कल का शतक पूरा हो गया है। उन्होंने मुश्किल समय में एक छोर संभाले रखते हुए ये शतकीय पारी खेली और चौका मार अपने 100 रन पूरे किए। शतक पूरा करने के बाद वह रिटायर हो गए। उनकी जगह ऋषभ पंत आए हैं।
IND vs SLC XI Live: पडिक्कल से हैं उम्मीद
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमा चुके हैं। उनसे टीम को काफी उम्मीद हैं। भारत पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद में है।
IND vs SLC XI Live: भारत ने खोया दूसरा विकेट
भारत ने अपना दूसरा विकेट खो दिया है। केएल राहुल अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। नुवांथा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। उन्होंने 67 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
IND vs SLC XI Live: बारिथ थमी, मैच शुरू
बारिश रूक गई है और मैदान भी खेलने लायक स्थिति में है। ऐसे में दूसरा सेशन शुरू हो गया है।
IND vs SLC XI Live: बारिश थमी
बारिश रुक गई है और अब आसमान भी साफ है। मैच के जल्दी शुरू होने की संभावना है।
IND vs SLC XI Live: लंच का एलान
लगातार बारिश के कारण खेल रुक गया है और इसी के साथ लंच का एलान भी कर दिया गया है। जब खेल रुका तब भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 67 रन था। बारिश अभी भी जारी है।
IND vs SLC XI Live: बारिश हुई तेज
बारिश लगातार तेज हो रही है। शुरुआत में काफी हल्की बारिश थी, लेकिन धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ ली।
IND vs SLC XI Live: बारिश ने रोका मैच
मैच के दौरान अचानक बारिश आ गई और इसी कारण मैच को रोकना पड़ा। हालांकि, ये बारिश हल्की है और इसके जल्द थम जाने की संभावना है।
IND vs SLC XI Live:भारत का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने पैर जमा लिए हैं और दोनों अब अच्छी लय में रन बना रहे हैं।
IND vs SLC XI Live: केएल राहुल और पडिक्कल ने जमाए पैर
भारत को पहली ही गेंद पर झटका लगने के बाद केएल राहुल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए हैं।
IND vs SLC XI Live: यशस्वी जायसवाल आउट
भारतीय टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग गया है। यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर फर्नांडो की गेंद पर कैच आउट हो गए। वह खाता तक नहीं खोल पाए।
IND vs SLC XI Live: श्रीलंका ने की पारी घोषित
श्रीलंका ने आज बल्लेबाजी न करने का फैसला करते हुए पारी घोषित कर दी है और भारत को बल्लेबाजी का मौका दिया है। भारतीय बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
IND vs SLC XI Live: 400 से पहले रोकना चाहेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह किसी भी तरह से श्रीलंका को 400 का आंकड़ा न छूने दे। केशरा नुवांथा और दिलुम सदीरा दोनों कल के स्कोर से टीम को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे। भारत की कोशिश होगी कि श्रीलंका के दो विकेट जल्दी ले।
IND vs SLC XI Live: टीम इंडिया के बल्लेबाजों की परीक्षा
पहले दिन जहां श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का टेस्ट लिया तो वहीं आज दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा होनी है। श्रीलंका के दो विकेट बचे हैं और भारत जल्दी से जल्दी उन्हें गिरा अपनी बल्लेबाजी को परखना चाहेगा।