Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

India vs West Indies Highlights: गिल का शतक और विराट का महारिकॉर्ड, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत की विजयी शुरुआत

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच रविवार को पहला वनडे मुकाबला खेला गया।

By Rajat Gupta Sun, 27 Sep 2026 09:56 PM (IST)
News Article Hero Image

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच रविवार से 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हुआ। पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वेस्‍टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। 

296 रन के टारगेट को भारत ने 41.4 ओवर में चेज कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीता। विराट कोहली 88 गेंदों पर 139 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 9 छक्‍के ठोके। कप्‍तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। 

27 Sept 20269:33:57 PM

IND vs WI live score: भारत ने जीता मैच

विराट कोहली के नाबाद 139 रन और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहले वनडे में वेस्‍टइंडीज को 8 विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने 32 रन बनाए। गिल ने 110 रन की पारी खेली। रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 

27 Sept 20269:27:19 PM

विराट कोहली के सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों)

  • 52: बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 2013
  • 61: बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2013
  • 74: बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम 2026 *
  • 76: बनाम श्रीलंका, होबार्ट 2012
  • 76: बनाम श्रीलंका, कोलंबो RPS 2017
  • 80: बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी 2023
27 Sept 20269:14:13 PM

IND vs WI live score: कोहली का शतक

विराट कोहली ने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ दिया है। सिक्‍स के साथ अर्धशतक पूरा करने वाले कोहली ने छक्‍के साथ शतक भी पूरा किया। उन्‍होंने इस शतक के लिए 74 गेंद ली। 38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 251 रन है। भारत को जीत के लिए 72 गेंदों पर 45 रन बनाने हैं। 

27 Sept 20268:56:58 PM

IND vs WI live score: शुभमन गिल आउट

भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्‍तान शुभमन गिल शतक लगाने के बाद कैच आउट हुए। गिल ने 108 गेंदों का सामना किया और 110 रन बनाए। उनके और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी हुई। अब रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर आए हैं।

27 Sept 20268:36:56 PM

IND vs WI live score: शुभमन गिल का शतक

शुभमन गिल ने 96 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। यह वनडे में भारतीय कप्‍तान के लिए 10वां शतक है। इससे पहले विराट कोहली के वनडे में 15000 रन भी पूरे हुए। कोहली वनडे में 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्‍लेबाज हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर सचिन तेंदुलकर हैं।

वनडे में सबसे ज्‍यादा रन

  • सचिन तेंदुलकर: 18426
  • विराट कोहली: 15000*
  • कुमार संगाकारा: 14234
  • रिकी पोंटिंग: 13704
  • सनथ जयसूर्या: 13430
27 Sept 20268:17:49 PM

IND vs WI live score: विराट की तूफानी फिफ्टी

विराट कोहली ने 40 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। उन्‍होंने सिक्‍स के साथ इस अर्धशतक को पूरा किया। कोहली वनडे में 15000 रन बनाने के बेहद करीब हैं। 

27 Sept 20267:42:30 PM

IND vs WI live score: गिल की फिफ्टी

कप्‍तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। 17 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। शुभमन गिल 55 और विराट कोहली 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

27 Sept 20267:21:57 PM

IND vs WI live score: रोहित शर्मा कैच आउट

पावरप्‍ले के बाद भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा कैच आउट हुए। रोहित ने 35 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। अ‍ब विराट कोहली मैदान पर आ गए हैं।

27 Sept 20267:20:05 PM

IND vs WI live score: पावरप्‍ले समाप्‍त

पहले 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारत ने पावरप्‍ले में कोई विकेट नहीं गंवाया है और 70 रन बना लिए हैं। कप्‍तान शुभमन गिल 39 और रोहित शर्मा 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्‍लेबाजों को 1-1 जीवनदान भी मिला है। 

27 Sept 20266:48:20 PM

IND vs WI live score: भारत की सधी शुरुआत

296 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी हुई रही है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं और अपनी पारी को बुन रहे हैं। 5 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 29 रन है। रोहित 12 और गिल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

27 Sept 20266:30:12 PM

IND vs WI live score: रोहित शर्मा-शुभमन गिल क्रीज पर

वेस्‍टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 296 रन बनाने हैं। कप्‍तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज पर आ चुके हैं। दोनों की नजर तेज शुरुआत पर है। 

27 Sept 20265:56:02 PM

IND vs WI live score: भारत को चाहिए 296 रन

आखिरी ओवर में नीतीश रेड्डी ने मैथ्यू फोर्ड को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। फोर्ड ने 12 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। वेस्‍टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए। आमिर जंगू 58 रन बनाकर नाबाद रहे। जस्टिन ग्रीव्‍स ने शतक लगाया। भारत को जीत के लिए 296 रन बनाने हैं। 

27 Sept 20265:32:02 PM

IND vs WI live score: रोस्‍टन चेज आउट

45वें ओवर की आखिरी प्रसिद्ध कृष्‍णा ने रोस्‍टन चेज को बोल्‍ड किया। चेज ने 3 चौकों की मदद से 32 गेंदों पर 24 रन बनाए। 45 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 250 रन है।

27 Sept 20264:52:28 PM

IND vs WI live score: कुलदीप ने कराई वापसी

कुलदीप यादव ने भारत की वापसी कराई है। 36वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने जस्टिन ग्रीव्‍स को LBW आउट किया। ग्रीव्‍स ने 108 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। अगली ही गेंद पर कुलदीप ने ज्वेल एंड्रयू को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। अब अमीर जांगू और रोस्टन चेज मैदान पर हैं। 

27 Sept 20264:43:15 PM

IND vs WI live score: कप्‍तान साई होप आउट

कुलदीप यादव ने कप्‍तान शाई होप का अपने जाल में फंसाया। रवींद्र जडेजा ने होप का कैच लिया। होप ने 11 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। इसी बीच सलामी बल्‍लेबाज जस्टिन ग्रीव्‍स ने शतक पूरा कर लिया है। 

27 Sept 20264:27:07 PM

IND vs WI live score: कीसी कार्टी कैच आउट

प्रसिद्ध कृष्‍णा ने भारत को दूसरा सफलता दिला दी है। उन्‍होंने कीसी कार्टी को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। कीसी ने 31 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली। अब कप्‍तान साई होप मैदान पर आए हैं। 

27 Sept 20263:57:45 PM

IND vs WI live score: 25 ओवर का खेल समाप्‍त

25 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। जस्टिन ग्रीव्‍स शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 77 गेंदों पर 80 रन बना चुके हैं। कीसी कार्टी उनका साथ दे रहे हैं।

27 Sept 20263:37:06 PM

IND vs WI live score: भारत को मिली पहली सफलता

कुलदीप यादव ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। 20वें ओवर में उन्‍होंने जॉन कैंपबेल को प्रसिद्ध कृष्‍णा के हाथों कैच आउट कराया। जॉन ने 60 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 3 छक्‍के लगाए। 

27 Sept 20263:25:24 PM

IND vs WI live score: वेस्‍टइंडीज की शानदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज की शुरुआत शानदार रही है। 15 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर 107 रन है। जस्टिन ग्रीव्‍स का अर्धशतक पूरा हो गया है। भारतीय टीम को विकेट की तलाश है।

27 Sept 20263:05:22 PM

IND vs WI Live Score: भारत को विकेट की तलाश

ग्रीव्स और कैंपबेल ने वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दी है। इन दोनों ने भारत को 10वें ओवर तक विकेट नहीं लेने दिया। 10 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 85 रन है।

JD Campbell 37 (29b 5x4 2x6)
JP Greaves 42 (32b 9x4)

27 Sept 20262:41:18 PM

IND vs WI Live Updates: वेस्टइंडीज का अर्धशतक पूरा

ग्रीव्स और कैंपबेल की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दी है। दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। वेस्टइंडीज का स्कोर इस समय सात ओवरों में बिना किसी नुकसान के 60 रन है।

P Greaves 41 (27b 9x4)
JD Campbell 15 (16b 3x4)

27 Sept 20262:11:10 PM

IND vs WI Live: वेस्टइंडीज की पारी शुरू

वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो गई है। जस्टिन ग्रीव्स और जॉन कैम्पबेल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत के लिए पहला ओवर नीतीश रेड्ड फेंक रहे हैं। 

27 Sept 20261:41:02 PM

IND vs WI 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान),रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज : शै होप (कप्तान), जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कैसी कार्टी, अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, गुडकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

27 Sept 20261:34:10 PM

IND vs WI Live: भारत की पहले गेंदबाजी

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए नमन धीर डेब्यू कर रहे हैं। 

27 Sept 20261:17:32 PM

IND vs WI Live: नमन धीर को मिली कैप

भारत के लिए आज एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का हो गया है। नमन धीर को मैच से पहले डेब्यू कैप मिल गई है। 

27 Sept 20261:04:59 PM

IND vs WI: भारत के लिए आसान नहीं राह

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 जीतने के बाद भारत ने सिर्फ पांच वनडे मैच खेले हैं जिसमें से उसे तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। 

27 Sept 202612:24:16 PM

India vs West Indies, 1st ODI: भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बराड़, नमन धीर। 

27 Sept 202612:22:36 PM

IND vs WI live score: भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्‍तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्‍णा और मोहम्‍मद सिराज।

27 Sept 202612:21:48 PM

IND vs WI 1st ODI Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का स्‍वागत है।  भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us