India vs West Indies Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज, शुभमन गिल ने जड़ा रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक
IND vs WI 2nd ODI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे गुवाहाटी के बारसपरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

IND vs WI: इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies 2nd ODI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी में खेला गया। मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने इस लक्ष्य को 43.3 ओवरों में हासिल कर लिया और मुकाबले को आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रनों की पारी खेली।
IND vs WI Live Score: भारत ने किया ऐतिहासिक रन चेज
वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऐतिहासिक रन चेज किया है। टीम इंडिया ने पहली बार 50 ओवर की क्रिकेट में 400 या उससे अधिक रनों को चेज किया है। ये वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का रिकॉर्ड चेज किया था। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रनों की पारी खेली। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी शतक लगाया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 405 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस स्कोर को भारत ने दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने लगाया दोहरा शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक ठोक दिया है। उन्होंने 117 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया है। ये वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक है। इससे पहले पहले ईशान किशन ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया था।
India vs West Indies Live Cricket Score: विराट कोहली हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को दूसरा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली गुवाहाटी में बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। शमार जोसेफ की गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार कैच लपक कर कोहली की पारी को समाप्त किया। विराट 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। 32.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 320/2 है। कप्तान शुभमन गिल 175 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs West Indies Live Cricket Score: भारत के 300 रन पूरे
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने 29.4 ओवरों में ही 300 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 405 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 30वें ओवर में ही 300 रन बना डाले। भारत के लिए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल शतक लगा चुके हैं। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 305/1 है। टीम इंडिया के लिए कप्तान गिल 171* और विराट कोहली 18* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India Vs West Indies 2nd ODI Live: शुभमन गिल के 150 रन पूरे
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद 150 रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया है। गिल ने 89 गेंदों पर ही 150 रन पूरे कर लिए। ये भारत में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया वनडे में सबसे तेज 150 रन है। 29 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 296/1 है। शुभमन गिल 164* और विराट कोहली 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India Vs West Indies 2nd ODI Live: रोहित शर्मा हुए आउट
वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत को पहला झटका लगा है। रोहित शर्मा शतक लगाकर आउट हो गए हैं। उन्हें विंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ उन्होंने रोहित और कप्तान शुभमन गिल की 255 रनों की ओपनिंग साझेदारी को भी तोड़ दिया है। रोहित 75 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए। 26.2 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 255/1 है। टीम इंडिया के लिए गिल 145* रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
IND vs WI Live Score: रोहित शर्मा ने लगाया शतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला जमकर हल्ला बोला है। रोहित ने गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में 72 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया। 25.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/0 है। रोहित शर्मा 100* जबकि शुभमन गिल 142* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Score: शुभमन गिल ने लगाया शतक
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 62 गेंदों पर ही सेंचुरी पूरी कर ली। गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 5 छक्के जड़े हैं। 20.1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 189/0 है। गिल 100* तो वहीं रोहित 83* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies Live Cricket Score: रोहित शर्मा के 12 हजार रन पूरे
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा कारनामा करने वाले मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
India vs West Indies Live Cricket Score: शुभमन गिल ने ठोका अर्धशतक
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलते हुए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली है। उन्होंने 38 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। गिल ने पहले मैच में भी कमाल की बैटिंग की थी और अब दूसरे मैच में उन्होंने फिफ्टी लगा दी है।
IND vs WI Live Score, 2nd ODI: रोहित-गिल ने जमाए पैर
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी है। 14 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 121/0 है। रोहित 69* और गिल 47* रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs WI Live Score, 2nd ODI: रोहित शर्मा का अर्धशतक पूरा
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए रोहित शर्मा तूफानी अर्धशतक ठोका है। रोहित ने मात्र 32 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने भारत में 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। 10 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 92/0 है। रोहित 51* जबकि शुभमन गिल 38* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Scorecard: रोहित शर्मा-शुभमन गिल क्रीज पर जमे
वेस्टइंडीज के 405 रनों के जवाब में भारत ने सधी हुई शुरुआत की है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं। भारत ने 6.3 ओवरों में 50 रनों के आंकड़े को भी छू लिया है। टीम इंडिया का स्कोर 6.3 ओवर के बाद 50/0 है। रोहित 29* और गिल 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Scorecard: भारत की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर उतर चुके हैं। विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 405 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है।
India Vs West Indies 2nd ODI Live: वेस्टइंडीज ने बनाए 405 रन
भारत के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है, जो उनके वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू ने शतक लगाया। भारत के लिए रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट लिए।
India Vs West Indies 2nd ODI Live: वेस्टइंडीज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। विंडीज ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में 389 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे उन्होंने अब गुवाहाटी में पार कर लिया है।
वेस्टइंडीज के वनडे में सबसे बड़े स्कोर-
391/7* बनाम भारत
389 बनाम इंग्लैंड, 2019
385/7 बनाम आयरलैंड, 2025
381/3 बनाम आयरलैंड 2019
India vs West Indies Live Cricket Score: अल्जारी जोसेफ हुए आउट
वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खेलते हुए सातवां विकेट गंवा दिया है। रवींद्र जडेजा ने अल्जारी जोसेफ को 8 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 48 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 393/7 है।
India vs West Indies Live Cricket Score: कुलदीप यादव ने पूरे किए 200 विकेट
भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने मुकाबले का दूसरा विकेट हासिल करते ही वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कीमो पॉल को 3 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
IND vs WI 2nd ODI: आमिर जांगू हुए आउट
वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पांचवां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा ने शतक लगा चुके आमिर जांगू को 114 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 43 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 348/5 है।
IND vs WI 2nd ODI: वेस्टइंडीज ने बनाया रिकॉर्ड
भारत के खिलाफ खेलते हुए वेस्टइंडीज ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। विंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ वनडे का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। 42 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 347 रन बना लिए हैं। भारत के खिलाफ वनडे में ये सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 1983 में जमशेदपुर में खेलते हुए 333 रन बनाए थे।
IND vs WI Live Scorecard: शेरफेन रदरफोर्ड हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा है। शेरफेन रदरफोर्ड गोल्डन डक पर आउट हो गए हैं। उन्हें गुरनूर बराड़ ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 41 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 333/4 है।
IND vs WI Live Scorecard: आमिर जांगू ने ठोका शतक
वेस्टइंडीज के लिए आमिर जांगू ने कमाल की बैटिंग की है और उन्होंने दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ शतक ठोक दिया है। जांगू ने 70 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। उनसे पहले जॉन कैंपबेल और शाई होप ने भी शतक लगाया था। एक ही मैच में विंडीज के लिए ये तीसरा शतक है।
India Vs West Indies 2nd ODI Live: शाई होप आउट हुए
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतक लगाने के बाद शाई होप आउट हो गए हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने 104 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ विंडीज ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। 40 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 329/3 है।
India Vs West Indies 2nd ODI Live: शाई होप ने लगाया शतक
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शाई होप ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ खेलते हुए 90 गेंदों पर शतक ठोक दिया है। ये उनका भारत के खिलाफ वनडे में चौथा शतक है। दूसरी तरफ आमिर जांगू भी शतक के करीब हैं। 39 ओवरों के बाद विंडीज का स्कोर 323/2 है।
IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 300 के पार
भारत के खिलाफ गुवाहाटी में वेस्टइंडीज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने 38 ओवरों में ही 300 के स्कोर को पार कर लिया है। विंडीज के लिए शाई होप और आमिर जांगू बैटिंग कर रहे हैं।
IND vs WI Live Score: आमिर जांगू ने ठोका अर्धशतक
भारत के खिलाफ गुवाहाटी में दूसरे वनडे मैच में खेलते हुए आमिर जांगू ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 44 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 32 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 259/2 है। जांगू 51* जबकि होप 83* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने कमाल की बल्लेबाजी की है। विंडीज की टीम के लिए पहले जॉन कैंपबेल ने शतक लगाया। उसके बाद शाई होप ने अर्धशतक ठोका और आमिर जांगू भी फिफ्टी के करीब हैं। 31 ओवर की समाप्ति तक कैरेबियाई टीम का स्कोर 244/2 है। विंडीज के लिए होप 72* और जांगू 47* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज ने कमाल की बल्लेबाजी की है। जॉन कैंपबेल के शतक के बाद कप्तान शाई होप ने अर्धशतक ठोक दिया है। विंडीज ने 25.3 ओवरों में ही 200 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। 26 ओवर की समाप्ति तक मेहमानों का स्कोर 207/2 है। विंडीज के लिए शाई होप 53 और आमिर जंगू 31 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs WI Live Score, 2nd ODI: शाई होप ने ठोका अर्धशतक
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने अर्धशतक ठोका है। उन्होंने 49 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है। विंडीज की टीम फिलहाल 8 के रन रेट से रन बना रही है और भारतीय गेंदबाजों पर विकेट लेने का दबाव है। 24 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 192/2 है। शाई होप 51* तो आमिर जांगू 18* रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs WI Live Score, 2nd ODI: जॉन कैंपबेल शतक लगाकर हुए आउट
भारत के खिलाफ 65 गेंदों पर तूफानी शतक ठोकने के बाद जॉन कैंपबेल को गुरनूर बराड़ ने अपना शिकार बनाया है। बराड़ ने उन्हें 68 गेंदों पर 101 रनों पर आउट किया। 18.1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 147/1 है।
IND vs WI 2nd ODI: जॉन कैंपबेल ने ठोका शतक
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में गुवाहाटी में खेलते हुए जॉन कैंपबेल ने शतक ठोका है। उन्होंने तूफानी सेंचुरी लगाई है। कैंपबेल ने 65 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया है। 17.2 ओवरों के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 145/1 है।
IND vs WI 2nd ODI: शतक के करीब पहुंचे जॉन कैंपबेल
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में जॉन कैंपबेल ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शतक के करीब पहुंच गए हैं। 15 ओवर समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 132/1 है। कैंपबेल 58 गेंदों पर 94 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI 2nd Odi Live Score: विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज
जॉन कैंपबेल को रोक पाना भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल कड़ी साबित हो रही है। कैंपबेल ने खबर लिखे जाने तक केवल 45 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के के सहारे 80 रन बना लिए हैं। कप्तान शाई होप उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। शुभमन गिल ने अब तक 6 गेंदबाज आजमा लिए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जोड़ी ब्रेकर कौन बनेगा।
12 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 110/1। जॉन कैंपबेल 80* और कप्तान शाई होप 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live: कैंपबेल का आतिशि अर्धशतक
वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाने के बाद अपनी रन गति में इजाफा कर लिया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर डाले तो डेब्यूटेंट आकिब नबी ने 3 ओवर में 35 रन खर्च कर दिए। यानी दोनों ने मिलकर 7 ओवर में 70 रन खर्च किए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओपनर जॉन कैंपबेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की और केवल 29 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया। वो अब तक अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के जड़ चुके हैं।
9 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 85/1। जॉन कैंपबेल 58* और कप्तान शाई होप 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs West Indies: कीसी कार्टी आउट
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली सफलता दिलाई। 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कीसी कार्टी को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया। कीसी ने 9 रन बनाए।
IND vs WI Live Score: राहुल ने सौंपी डेब्यू कैप
भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने आकिब नबी को वनडे डेब्यू की कैप सौंपी। बीसीसीआई ने उस पल के फोटोज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किए। रोहित शर्मा ने भी नबी को डेब्यू के लिए हाथ मिलाकर बधाई दी।
Another dream come true in blue ✨🤩
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
📸 Congratulations to Auqib Nabi as he receives his ODI debut cap from Vice-captain KL Rahul 🧢#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/1kxKme516R
India vs West Indies: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज।
India vs West Indies: भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
India vs West Indies 2nd ODI: टॉस अपडेट
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम में बदलाव भी देखने को मिला है। आकिब नबी ने वनडे डेब्यू किया है। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ली है।
India vs West Indies: 8 विकेट से जीता था भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे को भारत ने 8 विकेट से जीता था। मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए। 296 रन के टारगेट को भारत ने 42वें ओवर में ही चेज कर लिया था। शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाया था।
India vs West Indies Live Cricket Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल।
India vs West Indies Live Cricket Score: वेस्टइंडीज टीम का स्क्वाड
जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर), आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, विटेल लॉज।
India vs West Indies Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाना है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाना है। मुकाबले के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा। भारत ने पहले मैच में जीत हासिल की थी और अब नजरें दूसरे वनडे में जीत पर होंगी।
