Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs WI 3rd ODI Highlights: शाई होप की कप्‍तानी पारी, वेस्‍टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया

IND vs WI 3rd ODI Highlights: शनिवार को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्‍टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया। 

By Rajat Gupta Sat, 03 Oct 2026 11:29 PM (IST)
भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। India vs West Indies 3rd ODI Highlights: पहले 2 वनडे 8-8‍ विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम शनिवार को तीसरे मुकाबले में वेस्‍टइंडीज से हार गई। वेस्‍टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 351 रन बनाए थे। 352 रन के टारगेट को वेस्‍टइंडीज ने 49वें ओवर में चेज कर लिया। शाई होप ने शतक लगाया और भारतीय फैंस का दिला तोड़ दिया। 

3 Oct 202611:03:27 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्‍टइंडीज ने जीता मुकाबला

तीसरे और आखिरी वनडे में वेस्‍टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हराया। शाई होप ने कप्‍तान पारी खेली। वह 143 गेंदों पर 162 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्‍होंने 17 चौके और 3 छक्‍के लगाए। गुडाकेश मोती 19 रन बनाकर नाबाद रहे। 352 रन के टारगेट को वेस्‍टइंडीज ने 49वें ओवर में चेज कर लिया। 

3 Oct 202610:32:17 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: मैथ्यू फोर्ड कैच आउट

44वें ओवर में कुलदीप यादव ने मैथ्यू फोर्ड का विकेट चटकाया। नमन धीर ने यह कैच लिया। फोर्ड ने 12 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। अब गुडाकेश मोती मैदान पर आए हैं। 

3 Oct 202610:17:06 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: फिफ्टी से चूके कीमो पॉल

गुरनूर बराड़ ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। 41वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कीमो पॉल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 35 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 5 चौके भी लगाए। अब मैथ्यू फोर्ड मैदान पर आए हैं। 

3 Oct 20269:42:51 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: शाई होप ने ठोका शतक

वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप ने 104 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 1 छक्‍का लगाया। यह उनके करियर का 21वां शतक है। उन्‍होंने पिछले वनडे में भी शतक लगाया था। 34 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 228 रन है।

सबसे कम पारियों में 21 वनडे शतक

116: हाशिम अमला
138: विराट कोहली
152: शाई होप
183: एबी डिविलियर्स
186: रोहित शर्मा

3 Oct 20269:22:52 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: शेरफेन रदरफोर्ड आउट

शेरफेन रदरफोर्ड का नमन धीर ने शिकार किया। विकेटकीपर केएल राहुल ने यह कैच लिया। हालांकि, शेरफेन  अंपायर के फैसले से नाखुश नजर नहीं आए। उन्‍होंने 25 गेंदों का सामना किया और 24 रन  बनाए। 

3 Oct 20268:33:28 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: आमिर जांगू हुए रन आउट

आमिर जांगू और शाई होप के बीच हुई शतकीय साझेदारी अब टूट गई है। 21वां ओवर कर रहे नमन धीर की चौथी गेंद पर आमिर रन आउट हुए। आमिर नॉन स्‍ट्राइकर एंड पर थे। विराट कोहली ने शानदार थ्रो किया। आमिर ने 56 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। अब शेरफेन रदरफोर्ड क्रीज पर आए हैं। 

3 Oct 20268:13:41 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: आमिर की फिफ्टी

कप्‍तान शाई होप के बाद आमिर जांगू ने अर्धशतक लग दिया है। उन्‍होंने 47 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छुआ। 17 ओवर के बाद वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। भारत को मैच में वापसी करनी है तो इन दोनों बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेजना होगा। 

3 Oct 20268:05:08 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: होप की फिफ्टी

कप्‍तान शाई होप ने 46 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। यह उनके वनडे करियर का 33वां अर्धशतक है। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 106 रन है। अमिर भी 35 रन बना चुके हैं। भारत को अगर वापसी करनी है तो इस साझेदारी को तोड़ना होगा। 

3 Oct 20267:39:51 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन है। कप्‍तान साई होप 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं अमिर (22) उनका साथ दे रहे हैं। भारत को हर हाल में वापसी के लिए विकेट चटकाना होगा। 

3 Oct 20267:10:08 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: सिराज ने दिलाई पहली सफलता

352 रन चेज करने उतरी वेस्‍टइंडीज टीम को मोहम्‍मद सिराज ने पहला झटका दिया। 5वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने जॉन कैंपबेल को बोल्‍ड किया। जॉन कैंपबेल ने 2 चौकों की मदद से 7 गेंदों पर 10 रन बनाए। अब आमिर जंगू मैदान पर आए हैं। 

3 Oct 20266:53:01 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: सलामी जोड़ी मैदान पर

केएल राहुल के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए थे। वेस्‍टइंडीज टीम 352 रन चेज करने उतरी है। कप्‍तान साई होप और जॉन कैंपबेल क्रीज पर हैं। 

3 Oct 20266:18:30 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: भारत ने बनाए 351 

खराब शुरुआत के बाद भी भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने तूफानी शतक जड़ा। वह 87 गेंदों पर 129 रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा शतक से चूक गए और उन्‍होंने 92 रन बनाए। रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए।

3 Oct 20265:26:52 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: नीतीश रेड्डी सस्‍ते में आउट

भारतीय टीम का छठा विकेट गिर गया है। नीतीश रेड्डी सस्‍ते में आउट हो चुके हैं। उन्‍होंने 16 गेंदों का सामना किया और 9 रन बनाए। अब केएल राहुल का साथ देने के लिए अंशुल कंबोज मैदान में आए हैं।  

3 Oct 20265:15:48 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: केएल राहुल की फिफ्टी

केएल राहुल ने अर्धशतक लगा दिया है। उन्‍होंने 41 गेंदों पर यह फिफ्टी पूरी की। 38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन है। राहुल का साथ रेड्डी दे रहे हैं।

3 Oct 20265:02:48 PM

IND vs WI 3rd ODI Live: नमन धीर आउट

केएल राहुल अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्‍हें नमन धीर का साथ मिल रहा है। 35 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन है। हालांकि, अगले ही ओवर में नमन कैच आउट हो गए। उन्‍होंने 21 गेंदों पर 30 रन बनाए। अब राहुल का साथ देने के लिए नीतीश रेड्डी आए हैं।

3 Oct 20264:27:30 PM

India vs West Indies 3rd ODI: रुतुराज आउट

रुतुराज गायकवाड़ फिफ्टी लगाने के बाद ज्‍यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। उन्‍होंने 69 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। जेडेन सील्स ने भारत को यह चौथा झटका दिया।

3 Oct 20264:22:02 PM

India vs West Indies 3rd ODI: रुतुराज की फिफ्टी

रुतुराज गायकवाड़ ने 64 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। वह अब तक 1 चौका और 3 छक्‍के लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर केएल राहुल उनका साथ दे रहे हैं। 27 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन है। 

3 Oct 20264:08:32 PM

India vs West Indies 3rd ODI: शतक से चूके रोहित

भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। रोहित शर्मा शतक से चूक गए। रोहित ने 85 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 3 छक्‍के लगाए। कीमो पॉल की गेंद पर ज्वेल एंड्रयू ने उनका कैच लिया। अब केएल राहुल बल्‍लेबाजी के लिए आए हैं।

3 Oct 20263:37:33 PM

India vs West Indies 3rd ODI: रोहित की फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 58 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। वह अब तक 3 चौके और 2 छक्‍के लगा चुके हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली के आउट होने के बाद उन्‍होंने रुतुराज गायकवाड़ के साथ पारी को संभाला। रोहित और रुतुराज के बीच 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

3 Oct 20263:24:27 PM

India vs West Indies 3rd ODI: रोहित-रुतुराज ने पारी को संभाला

2 विकेट जल्‍दी गिरने के बाद रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला है। 15 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन है। रोहित शर्मा 33 और रुतुराज 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Oct 20263:03:34 PM

IND vs WI Live Score: भारत की खराब शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है। शुभमन गिल और विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया दबाव में है और वेस्टइंडीज के गेंदबाज उसके बल्लेबाजों को रन बनाने के ज्यादा मौके नहीं दे रहे हैं। 12 ओवरों के बाद भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 38 रन है। 

3 Oct 20262:18:32 PM

IND vs WI Live: विराट कोहली भी लौटे पवेलियन

भारत को दूसरा झटका लग गया है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर सील्स ने कोहली को बोल्ड कर दिया। कोहली खाता तक नहीं खोल पाए। 

3 Oct 20262:17:02 PM

IND vs WI Live: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया है। कप्तान शुभमन गिल को जेडन सील्स ने पवेलियन की राह दिखाई। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हुए। 

3 Oct 20262:13:10 PM

IND vs WI Live Score: भारतीय पारी शुरू

भारतीय पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग करने आए हैं रोहित शर्मा और शुभमन गिल। दोनों से टीम को तूफानी शुरुआत की उम्मीद होगी। 

3 Oct 20262:04:51 PM

IND vs WI Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़

वेस्टइंडीज: जॉन कैंबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्डे, अल्जारी जोसेफ, गुडकेश मोटी, जेडन सील्स, विटेल लॉज

3 Oct 20261:39:29 PM

IND vs WI Live: भारत की पहले बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

3 Oct 20261:16:00 PM

IND vs WI: अंशुल कंबोज को मिली डेब्यू कैप

लगातार तीसरे वनडे मैच में भारत ने तीसरा डेब्यू करवाया है। इस मैच में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को डेब्यू कैप मिली है। विराट कोहली ने उन्हें यह कैप सौंपी। 

3 Oct 202611:45:35 AM

India vs West Indies 3rd ODI: भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अंशुल कंबोज। 

3 Oct 202611:44:27 AM

IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्टइंडीज टीम

जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडन सील्स, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू। 

3 Oct 202611:44:10 AM

India vs West Indies Live: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आप सभी पाठकों का हार्दिक स्‍वागत है। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us