IND vs WI Highlights: संजू सैमसन की आतिशी पारी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा भारत का सामना
India vs West Indies Highlights: भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्‍की की। भारत की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद ...और पढ़ें

दोनों टीमों के लिए अहम है यह मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs West Indies T20 World Cup Super 8 Highlights: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से हुआ यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। भारत ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
196 रन के टारगेट को टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर चेज कर लिया। भारत की जीत के हीरो भी संजू सैमसन रहे। संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए।