IND vs ZIM 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली पहली जीत, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया
India vs Zimbabwe Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की। ...और पढ़ें

IND vs ZIM: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 1st T20I Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में खेला गया। मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 125 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे मयंक यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा प्रिंस यादव को भी दो सफलता मिली। 126 रनों के लक्ष्य को भारत ने 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। मेन इन ब्लू के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पहली फिफ्टी लगाई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की ये पहली जीत है।