Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs ZIM 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली पहली जीत, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया

India vs Zimbabwe Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Thu, 23 Jul 2026 08:06 PM (IST)
IND vs ZIM: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच

IND vs ZIM: इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 1st T20I Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच हरारे में खेला गया। मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 125 रनों का स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया के लिए वापसी कर रहे मयंक यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा प्रिंस यादव को भी दो सफलता मिली। 126 रनों के लक्ष्य को भारत ने 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। मेन इन ब्लू के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पहली फिफ्टी लगाई। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की ये पहली जीत है।

23 Jul 20268:03:27 PM

India vs Zimbabwe LIVE: भारत को मिली जीत

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया है। मेजबान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 125 रन बनाए थे। भारत ने 126 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए इसे 13.2 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी ने फिफ्टी लगाई। इससे पहले गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की। मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 सफलता हासिल की।

23 Jul 20267:38:30 PM

IND vs ZIM Live Score: ईशान किशन हुए आउट

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने किशन को 35 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

23 Jul 20267:12:22 PM

IND vs ZIM Live Score: वैभव सूर्यवंशी हुए आउट

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोका। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी ये पहली फिफ्टी है। हालांकि, अर्धशतक लगाने के बाद वे आउट हो गए। सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और उतने ही छक्के शामिल रहे।

23 Jul 20266:54:01 PM

India vs Zimbabwe LIVE: अभिषेक शर्मा हुए आउट

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे मुकाबले में भारत को पहला झटका लगा है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

23 Jul 20266:50:56 PM

India vs Zimbabwe LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर उतरे हैं। टीम इंडिया को जिम्बाब्वे ने जीत के लिए 126 रनों टारगेट दिया है।

23 Jul 20266:21:36 PM

IND vs ZIM LIVE Score: जिम्बाब्वे ने बनाए 125 रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की है। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। भारत को मुकाबला जीतने के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला है। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे अधिक 39 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए प्रिंस यादव और मयंक यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं।

23 Jul 20266:18:12 PM

IND vs ZIM LIVE Score: वेस्ली मधेवेरे आउट

जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ छठा विकेट गंवा दिया है। वेस्ली मधवेरे 39 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं।

23 Jul 20265:46:08 PM

ZIM vs IND LIVE: रयान बर्ल हुए आउट

भारत के खिलाफ हरारे में जिम्बाब्वे की टीम मुश्किल में फंसी हुई है। जिम्बाब्वे ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। टीम इंडिया के स्पिनर रवि विश्नोई ने रयान बर्ल को अपना शिकार बनाया है। बर्ल 35 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।

23 Jul 20265:18:32 PM

ZIM vs IND LIVE: सिकंदर रजा हुए आउट

भारत के खिलाफ हरारे में जिम्बाब्वे ने चौथा विकेट गंवा दिया है। कप्तान सिकंदर रजा बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्हें शिवम दुबे ने 4 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

23 Jul 20265:04:14 PM

IND vs ZIM 1st T20I LIVE: डायोन मायर्स हुए आउट

भारत के खिलाफ मुकाबले में जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा है। मयंक यादव ने वापसी पर कहर बरपाती गेंदबाजी की है। उन्होंने दूसरा विकेट हासिल किया है। मायर्स 14 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुए।

23 Jul 20265:11:53 PM

India vs Zimbabwe T20I Live: प्रिंस यादव ने बेन करन को बनाया शिकार

भारत के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लगा है। प्रिंस यादव ने सलामी बल्लेबाज बेन करन को अपना शिकार बनाया है। करन 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए।

23 Jul 20265:11:29 PM

India vs Zimbabwe T20I Live: मयंक यादव ने लिया विकेट

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। उन्होंने वापसी पर पहली ही गेंद पर विकेट चटका दिया है। मयंक ने ब्रायन बेनेट को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

23 Jul 20264:37:35 PM

ZIM vs IND 1st T20I LIVE: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ हरारे में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट और बेन करन बैटिंग के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

23 Jul 20264:15:00 PM

ZIM vs IND 1st T20I LIVE: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

23 Jul 20264:14:08 PM

India vs Zimbabwe 1st T20I LIVE: भारत की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

23 Jul 20264:08:30 PM

India vs Zimbabwe 1st T20I LIVE: भारत ने जीता टॉस

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

23 Jul 20263:44:55 PM

India vs Zimbabwe LIVE: श्रेयस अय्यर को पहली जीत की तलाश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 7 मुकाबले खेले हैं और एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में वे जीत दर्ज करना चाहेंगे।

23 Jul 20262:20:52 PM

IND vs ZIM 1st T20I LIVE Score: मिल्टन शुम्बा बाहर

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मैच से पहले बताया कि बल्‍लेबाज मिल्टन शुम्बा दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को हुए स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चला।  उनकी जगह पर सेलेक्टर्स ने इनोसेंट काइया को टीम में शामिल किया गया है। 

23 Jul 20261:50:51 PM

IND vs ZIM 1st T20I LIVE Score: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, मिल्टन शुम्बा, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजराबानी, बेन कुरेन, तफादज़वा त्सिगा, न्यूमैन न्यामहुरी।

23 Jul 20261:44:37 PM

IND vs ZIM 1st T20I LIVE Score: भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई।

23 Jul 20261:43:39 PM

IND vs ZIM 1st T20I LIVE Score: लाइव ब्लॉग

भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 4:30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 4 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us