IND vs ZIM Highlights: सुपर-8 में भारत का जीत का खाता खुला, हार के साथ जिम्बाब्वे का सफर समाप्त
Catch India vs Zimbabwe Highlights: चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच ICC मेंस T20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मैच खेला गया। भारत ने इस मैच को 72 रन से अपने नाम किया।

IND vs ZIM T20 World Cup Super 8 Live Updates: सेमीफाइनल की उम्मीदें दांव पर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe Highlights: गुरुवार, 26 फरवरी 2026 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मैच खेला गया। चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना सकी। भारत ने 72 रन से यह मेच जीता।
IND vs ZIM T20 World Cup 2026: दोनों टीमें-
भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे टीम- सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड एनगारवा।
India vs Zimbabwe Live: आखिरी ओवर में गिरा विकेट
20वें ओवर में शिवम दुबे ने धीमी गेंद पर ताशिंगा मुसेकिवा को आउट किया। संजू सैमसन ने ताशिंगा मुसेकिवा का बेहतरीन कैच लिया। ताशिंगा ने 4 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। भारतीय टीम ने 72 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया।
India vs Zimbabwe Live: अर्शदीप ने लिया तीसरा विकेट
19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे को एक 5वां झटका दिया। उन्होंने टोनी मुनयोंगा को बोल्ड किया। टोनी मुनयोंगा ने 2 चौकों की मदद से 6 गेंदों पर 11 रन बनाए।
India vs Zimbabwe Live: अर्शदीप ने दिए 2 झटके
17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे को 2 झटके लिए। दूसरी गेंद पर उन्होंने सिकंदर रजा को और चौथी गेंद पर रयान बर्ल को आउट किया। रयान बर्ल का खाता तक नहीं खुला।
India vs Zimbabwe Live: सिकंदर रजा आउट
17वें ओवर में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा कैच आउट हुए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और 31 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अर्शदीप सिंह के विकेट का खाता भी खुला गया है।
India vs Zimbabwe Live: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका
जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिर गया है। वरुण चक्रवर्ती ने डायोन मायर्स को अपनी फिरकी के जाल में फंसा लिया। डायोन मायर्स ने 9 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। अब कप्तान सिकंदर रजा मैदान पर आए गए हैं।
India vs Zimbabwe Live: अक्षर ने मरुमनी को आउट किया
अक्षर पटेल ने भारत का पहली सफलता दिलाई है। पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करने आए अक्षर ने तदिवानाशे मरुमनी को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। तदिवानाशे मरुमनी ने 20 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए।
India vs Zimbabwe Live: 257 रन चेज करने उतरी जिम्बाब्वे
257 रन चेज करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मरुमनी मैदान पर आ चुके हैं। दोनों की कोशिश अपनी टीम को तेज शुरुआत देने पर है।
India vs Zimbabwe Live: भारत ने बनाए 256 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। हार्दिक 23 गेंदों पर 55 तो तिलक 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 55 रन की पारी खेली। ईशान ने 28 तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 33 रन बनाए।
India vs Zimbabwe Live: भारत को लगा चौथा झटका
भारतीय टीम को कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में चौथा झटका लगा। स्काई ने 13 गेंदों पर 33 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। अब तिलक वर्मा मैदान पर आए हैं।
India vs Zimbabwe Live: अभिषेक शर्मा कैच आउट
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का अंत हो गया है। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक कैच आउट हुए। उन्होंने 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। टिनोटेन्डा मापोसा की गेंद पर सिकंदर रजा ने अभिषेक का कैच लिया। अब कप्तान सूर्या का साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या मैदान पर आए हैं।
India vs Zimbabwe Live: भारत का दूसरा विकेट गिरा
रनों की बरसात के बीच भारत का दूसरा विकेट गिर गया है। ईशान किशन अर्धशतक से चूक गए और 11वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट हुए। सिकंदर रजा ने उन्हें पवेलियन भेजा। ईशान ने 24 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए हैं।
India vs Zimbabwe Live: अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। अब उनकी नजर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर है।
India vs Zimbabwe Live: भारतीय टीम का शतक
10 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। अभिषेक शर्मा अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं और 49 रन बना चुके हैं। वहीं ईशान किशन 28 रन बना चुके हैं।
India vs Zimbabwe Live: 6 ओवर का खेल समाप्त
भारतीय टीम को आज अच्छी शुरुआत मिली है। पावरप्ले भारत के नाम रहा है। 6 ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। अभिषेक शर्मा 13 गेंदों पर 33 और ईशान किशन 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं संजू सैमसन 15 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
IND vs ZIM Live Score: मुजरबानी ने संजू का किया शिकार
भारतीय टीम को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। संजू सैमसन को मुजरबानी ने डीप मिडविकेट पर रेयान बर्ल के हाथों कैच आउट कराया। सैमसन दिल्ली की तरह ही चेन्नई में भी आउट हुए। दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भी सैमसन ने डीप मिडविकेट में ही कैच थमाया था। बहरहाल, सैमसन ने 15 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन बनाए। उनकी जगह ईशान किशन क्रीज पर आए। इस ओवर में 3 रन बने और एक विकेट आया।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 49/1। अभिषेक शर्मा 17* और ईशान किशन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ZIM Live Score: चेन्नई में अभिषेक-संजू की गूंज, रनों की हुई बरसात
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने तेजी से रन बनाकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है। अभिषेक ने अपना खाता सिंगल लेकर खोला। इसके बाद तीसरे ओवर में उन्होंने दो बाउंड्री निकाली। वहीं, सैमसन भी तीन ओवर के अंदर एक चौका और दो छक्के लगा दिए हैं। टिनोटेंडा मपोसा ने पारी का तीसरा ओवर डाला। वो काफी खर्चीले साबित हुए और 23 रन लुटा दिए।
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 46/0। अभिषेक शर्मा 16* और संजू सैमसन 23* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ZIM Live Score: संजू ने दिखाए तेवर
भारतीय टीम को संजू सैमसन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। संजू ने स्ट्राइक ली और रिचर्ड नगरावा की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर उन्हें लेग बाई का चौका मिल गया। इस ओवर में कुल 13 रन बने।
1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 13/0। संजू सैमसन 9* और अभिषेक शर्मा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ZIM Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
तादीवनाशे मरुमानी, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रेयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, तशिंगा मुसीकीवा, ब्राड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगरावा।
IND vs ZIM live score: सूर्या ने क्या कहा
हम पहले बल्लेबाजी करने के बारे में ही सोच रहे थे। दबाव से कभी आपका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलता है। सभी टीम साथी रिलेक्स हैं। हार्दिक टीम की ऊर्जा बढ़ाते हैं, लड़के खुश हैं। जीत या हार , आपको सीखने को मिलता है। पिछली शिकस्त से सबक लिए। अक्षर को वॉशिंगटन सुंदर की जगह रखा गया है। संजू सैमसन को रिंकू सिंह की जगह रखा गया है।
IND vs ZIM Live Score: रजा ने क्या कहा
यह हर बार जैसी पिच नजर नहीं आ रही है। इसमें थोड़ी नमी है। अपने तेज गेंदबाजों को एक मौका देना चाहता हूं। हमें पिछले मैच की तुलना में अपनी फील्डिंग और गेंदबाजी में सुधार की जरुरत है। हमने एक बदलाव किया, क्रीमर बाहर हैं।
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने गुरुवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
IND vs ZIM Live Score: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया
साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को 23 गेंदें शेष रहते 9 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। साउथ अफ्रीका की जीत से भारत की राह आसान बन गई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैच जीतने की जरुरत है।
IND vs ZIM LIVE : साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
IND vs ZIM LIVE : भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
IND Vs ZIM Live: कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच?
भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले 6:30 टॉस होगा। ये मैच चेन्नई के MA Chidambaram स्टेडियम में खेला जाएगा।
रोमारियो और जेसन की तूफानी बैटिंग
वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड के द्वारा की गई 8वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका की टीम के सामने 177 रन का लक्ष्य खड़ा किया।
T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रन का टारगेट
वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रोमारियो शेफर्ड (52*) बनाए। उनके अलावा जेसन होल्डर ने 49 रन बनाए। अफ्रीकी टीम की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीन विकेट, जबकि कगिसो-कॉर्बिन को दो-दो सफलता मिली। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 177 रन का टारगेट मिला है।
WI vs SA मैच के नतीजे पर टिकी भारत की निगाहें
वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के मैच के नतीजे पर भारतीय टीम की निगाहें बनी हुई है। साउथ अफ्रीका की टीम आज वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत के लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो सकता है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत जाती है तो भारत के लिए समीकरण और उलझ जाएगा। भारत तभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा जब वो अपने दोनों मैच जीतने के साथ ही ये दुआ भी करें की साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में भी जिम्बाब्वे से हार जाए। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका जीत हासिल करता है तो फिर भारत की अगली टक्कर वेस्टइंडीज से होगी। यानी ये मैच प्री-सेमीफाइनल जैसा होगा, जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में जाएगी।
IND Vs ZIM Live Score: अगर बारिश से धुला मैच तो क्या होगा?
अगर बारिश से भारत-जिम्बाब्वे का मैच धुला तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में भारत के पास दो मैच केवल एक अंक होंगे। वहीं, अगला मैच भारत अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत जाता है तो टीम के पास कतेवल 3 अंक ही होंगे। वहीं, अगर आज वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो इस स्थिति में टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।
दूसरी ओर अगर वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका आज हरा देता है और भारत अगला मैच वेस्टइंडीज से जीत जाता तो ऐसे में भारतीय टीम वेस्टइंडीज से ग्रुप 1 में ऊपर होगी। इसके बाद भारतीय टीम को यह उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीकी टीम अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को हरा दे। ऐसे में बारिश के कारण मैच रद होने के बाद भी भारतीय टीम 3 अंक पर होगी, तब इस स्थिति में ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल में आगे जाएगी।
IND vs ZIM Live Score: चेन्नई में जीत नहीं बहुत बड़ी जीत की दरकार
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम को आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में सिर्फ जीत नहीं बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। सेमीफाइनल की उम्मीद बचाए रखने के लिए भारत को बड़े अंतर से मैच जीतना होगा। टॉप ऑर्डर की अस्थिरता टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। शुरुआत मजबूत नहीं मिल रही, जिससे पूरा प्रेशर मिडिल ऑर्डर पर जा रहा है। गेंदबाजी टीम की ताकत बनी हुई है और ये डिपार्टमेंट मैच में अंतर पैदा कर सकता है, लेकिन जीत का अंतर ही असली कहानी लिखेगा।
सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेंगे विंडीज-अफ्रीका की टीमें
टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रही वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें टी-20 विश्व कप सुपर आठ के मुकाबले में गुरुवार को आमने सामने होंगी तो आक्रामक कैरेबियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण से पार पाना होगा। दक्षिण अफ्रीका ने खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को पिछले मैच में इसी मैदान पर 76 रन से हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को मुंबई में 107 रन से मात दी। वेस्टइंडीज के पास बेहतरीन आक्रामक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं।
हालांकि, अब उनका सामना दक्षिण अफ्रीका के ऐसे गेंदबाजी आक्रमण से होगा जिसने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों को नाकों चने चबवा दिए थे। मार्को जेनसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबादा और लुंगी नगिदी ने मिलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी कमतर नहीं है और डेविड मिलर ने अक्सर संकटमोचक की भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ पावरप्ले में कई विकेट गंवाने के बाद उन्होंने पारी को संभाला। इस महामुकाबले में व्यक्तिगत टक्कर पर भी नजरें होंगी शिमरोन हेटमायर कैसे रबाडा की गेंदों को खेलते हैं या रोवमैन पावेल को महाराज की फिरकी कितना परेशान कर पाती है।
India vs Zimbabwe Live: बदलाव से लगेगा दांव
टी20 विश्व कप में भारत के बल्लेबाज 11 बार शून्य पर आउट हुए हैं। दूसरी किसी भी टीम के साथ ऐसा नहीं हुआ है। भारतीय बैटर्स का इस टूर्नामेंट में रन बनाने का औसत 20 का रहा, जो सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों में छठे नंबर पर है। भारतीय बैटर्स का औसत स्ट्राइक रेट 138 है। ये स्थिति तब है जब भारतीय टीम ने इस क्रिकेट चक्र में 45 फीसदी टी20 मैच घर पर खेले हैं। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए आज चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे को बहुत बड़े अंतर से हराना होगा और इसके बाद कोलकाता में खतरनाक वेस्टइंडीज को हराना होगा। इतना नहीं, उसे बाकी मैचों के रिजल्ट पर भी नजर रखनी होगी।
India vs Zimbabwe Live Updates: सूर्या-वरुण का रहा शानदार प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव और वरुण चक्रवर्ती ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। सूर्यकुमार ने पांच मैचों में 180 रन बनाए हैं, जो ईशान किशन (176) से चार रन ज्यादा है। वरुण भारत के लिए इस टूर्नामेंट में अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नंबर 1 रैंकिंग वाले टी20आई स्पिनर ने पांच मैचों में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लेने के बावजूद 6.81 की प्रभावशाली इकॉनमी दर बनाए रखी है।
IND Vs ZIM Live: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 13 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 10 बार जीत हासिल की है जबकि जिम्बाब्वे ने 3 मैच जीते हैं। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं, जहां भारत ने 71 रन से जीत दर्ज की थी
India vs Zimbabwe Live: कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को उनके पहले सुपर-8 मैच में 76 रन से हराया। इस हार के चलते भारत का नेट रन रेट -3 के पार चला गया। इस हार के बाद माना जा रहा था कि अगर 3 टीमें दो-दो मैच जीतकर पहुंची तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा, लेकिन ये समीकरण बदल गया है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के जख्मों पर और नमक छिड़का। वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया और इस जीत के साथ उनका नेट रन रेट +5 के पार चला गया। यानी साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा और वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई।
वेस्टइंडीज की टीम की जीत के बाद अब समीकरण पूरी तरह से नेट रन रेट की कहानी से आगे निकल गया। भारत अगर अब अपने दोनों मैच जीतता है तो भी ये बहुत मुश्किल है कि उसका नेट रन रेट -3 से कम होकर साउथ अफ्रीका या वेस्टइंडीज से बेहतर स्थिति में आ जाएं, क्योंकि दो जीत के बाद भी भारत का नेट रन रेट पॉजिटिव में आ जाए ये भी बहुत बड़ी बात है। ऐसे में अगर भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका तीनों ही दो-दो मैच जीतती है तो ये कहना गलता नहीं कि भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएगी।
ऐसे में भारत को क्वालिफाई करने के लिए अपने दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत चाहिए होगी और ये दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आज मैच अफ्रीका जीत जाए। वहीं, इसके अलावा अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो फिर जिम्बाब्वे से हमें उम्मीद करनी होगी कि वो साउथ अफ्रीका को हरा दें। अगर ऐसा हुआ तो अफ्रीकी टीम के पास केवल 2 अंक रहेंगे और भारत अपने दो मैच जीतकर 4 अंक के साथ वेस्टइंडीज के साथ सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगा।
IND vs ZIM Live Updates: अक्षर-सैमसन IN, तो कौन बाहर?
जिम्बाब्वे के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में संजू सैमसन और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है। अक्षर की वापसी से संतुलन और बेहतर होगा। वहीं, संजू सैमसन को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है। ऐसा टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा था। उन्होंने ये साफ कह दिया था कि बदलाव संभव है। हमारे पास दो बाएं हाथ के ओपनर हैं, नंबर तीन भी बाएं हाथ का है और विपक्ष ऑफ स्पिन डाल रहा है, इसलिए विचार-विमर्श होता है, लेकिन नेट्स से कोई हिंट नहीं मिलता। टीम कॉम्बिनेशन आखिरी समय पर तय होता है। एक ऑप्शन सूर्या को नंबर -3 पर भेजने और तिलक को नीचे उताने का है, ताकी बैटिंग क्रम में विविधता आए।
India vs zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे को हल्के में नहीं लेना होगा
जिंबाब्वे की टीम को हल्के में नहीं ले सकते। वह ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर यहां तक पहुंची है। उसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम का सफर पहले ही दौर में खत्म हो गया। उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी, एनगारावा और ब्राड इवांस भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। कप्तान सिकंदर रजा भारतीय टीम के सामने स्पिन से शुरुआत कर सकते हैं।
IND vs ZIM Live Updates: अभिषेक को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
विश्व कप से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फार्म में थे लेकिन पेट में संक्रमण के बाद से उनकी लय खो गई है। वह ऑफ स्पिनरों के सामने वह फंसे-फंसे से नजर आ रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में चार मैचों में 75 के स्ट्राइक रेट और 3.75 के औसत से सिर्फ 15 रन ही बना सके हैं।
अभिषेक की शैली में ही खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने अपने खेल में बदलाव करके पाकिस्तान के विरुद्ध शतक लगाया। ब्रूक को स्पिनरों को खेलने में दिक्कत होती है लेकिन पिछले मैच में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिन आक्रमण की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने रक्षात्मक और आक्रामक बल्लेबाजी का अच्छा तालमेल पेश किया।
IND vs ZIM Live Updates: जिम्बाब्वे के साथ भिड़ंत से पहले साफ हो जाएगी सेमीफाइनल की तस्वीर
आज यानी 26 फरवरी का दिन सुपर-8 का बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। एक तरफ भारत की प्रतिष्ठा और सेमीफाइनल की उम्मीद दांव पर होगी, तो दूसरी ओर दो मजबूत टीमों के बीच टक्कर होगी। ये दोनों ही मैच सेमीफाइनल के समीकरण को साफ कर देंगे। वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज अहमदाबाद में दोपहर में मैच खेला जाना है। इस मैच में अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा देती है तो भारत के लिए रास्ता आसाना हो सकता है, लेकिन अगर वेस्टइंडीज जीत जाती है, तो मेजबान टीम के लिए समीकरण और मुश्किल हो जाएगा। यानी चेन्नई और अहमदाबाद दोनों मैदान पर होने वाले नतीजे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
अगर विंडीज टीम आज मैच जीती तो भारत के लिए मुश्किल होगी, क्योंकि तब भारत सभी सेमीफाइनल में पहुंचेगा जब वो अपने दोनों मैच जीतने के साथ ही ये दुआ करें की साउथ अफ्रीका अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे से हार जाए। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका जीत जाता है तो फिर भारत की अगली भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। ये मैच प्री-सेमीफाइनल जैसा होगा, जो भी जीतेगा वो सेमीफाइनल में जाएगा, लेकिन एक समीकरण और है कि अगर वेस्टइंडीज जीत जाए तो भारत को ये दुआ करनी होगी की जिम्बाब्वे साउथ अफ्रीका को हरा दे।
India vs Zimbabwe Live Score: भारत का नेट रन रेट बहुत खराब
भारत का -3.800 नेट रन रेट उन्हें परेशान कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की बड़ी हार ने उन्हें एक नुकसानदेह नेट रन रेट (NRR) दिया है, जिसका मतलब है कि सिर्फ जीत ही काफी नहीं है, बल्कि बड़े अंतर से जीतना जरूरी है। आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत को बड़ी जीत हासिल करनी होगी, ताकि उनकी सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी रहे।
IND vs ZIM Live: बदलाव की तैयारी
भारत बनाम जिम्बाब्वे सुपर-8 मैच से एक दिन पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की प्रेस कांफ्रेंस के बाद ये तो समझ आ गया कि भारतीय टीम अगले मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेगी। इस मैच में संजू सैमसन, ईशान किशन या अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं जिससे दो बाएं हाथ के बल्लेबाज की जगह भारत के पास बाएं-दाएं का संयोजन हो जाएगा।
हालांकि दाएं हाथ के बल्लबाज संजू भी अच्छी फार्म में नहीं हैं लेकिन उनके आने से ऊपरी क्रम में एक दाएं हाथ का बल्लेबाज हो जाएगा जिससे विपक्षी टीम को रणनीति बनाने में कुछ मेहनत करनी होगी।
अभिषेक या ईशान में एक ओपनिंग में उतरेगा, दूसरा तीसरे नंबर पर उतरेगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर उतरेंगे। बीमार पिता को देखने ग्रेटर नोएडा गए रिंकू सिंह ने दो दिन अभ्यास नहीं किया। ऐसे में अगर वह बाहर रहते हैं तो तिलक वर्मा को पांचवें नंबर पर उतारा जा सकता है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि मैच की परिस्थिति के हिसाब से हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे में से भी कोई पांचवें नंबर पर उतर सकता है। एकादश में वाशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय नजर आ रही है।
IND vs ZIM LIVE Updates: कैसा खेलेगी चेपॉक की पिच?
चेपॉक की पिच पूरी तरह से सफेद नजर आ रही है। इस पर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी। रात को ओस भी अच्छी खासी गिर रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।
IND vs ZIM LIVE Latest Updates: दोनों टीमें इस प्रकार
भारत : सूर्य कुमार यादव (कप्तान), इशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर व अर्शदीप सिंह।
जिम्बाब्वे : सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, बेन कुर्रन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, मारुमनी, मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, व रिचर्ड एनगारवा।
IND vs ZIM LIVE Update: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज सुपर-8 मैच
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मैच आज चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाना है। साउथ अफ्रीका से अपने पहले सुपर-8 मैच में 76 रन से मिली हार के बाद भारतीय टीम को आज का मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। टीम का नेट रन रेट -3.80 है। ऐसे में आज का मैच करो या मरो मैच से कम नहीं होगा। वहीं, अगर दोपहर में होने वाले मैच में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो भारत के रास्ते और मुश्किल हो जाएंगे। तब हमें जिंबाब्वे से अगले मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराने की उम्मीद करनी होगी।