IND W vs ZIM W 3rd T20I Highlights: भारतीय टीम ने जिंबाब्वे को बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा
India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रायपुर में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच को 92 रनों से अपने नाम कर लिया।

इंडिया विमंस वर्सेस जिंबाब्वे विमंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Zimbabwe Women Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिंबाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच रायपुर में खेला गया। टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर (91*) और शेफाली वर्मा (69) के अर्धशतक के दम पर 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में जिंबाब्वे की टीम सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बना सकी और उन्हें 92 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है।
IND W vs ZIM W Live: भारत ने जीता मुकाबला
जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 91 रनों से जीत हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जिंबाब्वे की टीम 124 रन बना सकी और भारत ने 92 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए हरमनप्रीत कौर (91*) और शेफाली वर्मा (69) ने अर्धशतक लगाया। जीत के साथ भारत ने सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम कर लिया है।
IND W vs ZIM W Live: शार्ने मेयर्स अर्धशतक लगाकर आउट
भारत के 217 रनों के जवाब में जिंबाब्वे की टीम ने वापसी की है। मेहमान टीम के लिए शार्ने मेयर्स ने अर्धशतक ठोका। हालांकि, वे 60 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें निकी प्रसाद ने पवेलियन से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs ZIM Live: जिंबाब्वे ने गंवाए दो विकेट
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जिंबाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। क्रांति गौड़ ने पहली ही गेंद पर मेहमान टीम को झटका दे दिया। इसके बाद दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर नंदिनी शर्मा ने उन्हें एक और झटका दिया। 1.3 ओवर के बाद जिंबाब्वे का स्कोर 12/2 है।
India vs Zimbabwe Live Scorecard: भारत ने बनाए 216 रन
हरमनप्रीत कौर की नाबाद 91 रनों की पारी के बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने भी कमाल की पारी खेली और 69 रन बनाए। जिंबाब्वे को अगर मैच में जीत हासिल करनी है, तो उन्हें 217 रनों का रिकॉर्ड रन चेज करना होगा।
India vs Zimbabwe Live Scorecard: दीप्ति शर्मा का नहीं खुला खाता
जिंबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच की प्लेयर ऑफ द मैच दीप्ति शर्मा तीसरे मैच में बैटिंग में कमाल नहीं दिखा सकी। वे अपना खाता भी नहीं खोल सकी और गोल्डन डक पर आउट हुई।
IND vs ZIM Live Cricket Score: ऋचा घोष हुई आउट
जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को चौथा झटका लगा है। ऋचा घोष बड़ी पारी नहीं खेल सकी और एक रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें बिलव्ड बिजा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 170/4 है।
IND W vs ZIM W Live Score: हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक
पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की। हरमनप्रीत ने 25 गेंदों पर ही अर्धशतक जड़ दिया। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ये उनकी पहली फिफ्टी है। 16 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 167/3 है।
IND W vs ZIM W Live Score: शेफाली वर्मा हुई आउट
जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारत को तीसरा झटका लगा है। शेफाली वर्मा 69 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें बिलव्ड बिजा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 15 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 154/3 है।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: शेफाली वर्मा का अर्धशतक
जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने फिफ्टी जड़ी है। उन्होंने 24 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी है। इसी के साथ भारत का स्कोर भी 100 के पार हो गया है। 11 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 107/2 है।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: निकी प्रसाद हुई आउट
जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में निकी प्रसाद को बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर भेजा गया। हालांकि, वे इसका फायदा नहीं उठा सकी और 9 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें न्याशा ग्वांजुरा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 8 ओवरों के बाद भारत का स्कोर 69/2 है।
IND vs ZIM Live: भारत ने गंवाया पहला विकेट
जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारत को पहला झटका लगा है। अनुष्का शर्मा को शुरुआत मिली लेकिन वे बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अनुष्का 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गई। नोंबेलो सिबांडा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs ZIM Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू
जिंबाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा की जोड़ी क्रीज पर उतरी है।
IND W vs ZIM W Live Score: जिंबाब्वे की प्लेइंग-11
केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), कुदजई चिगोरा, लोरिन फिरी, तेंडाई मकुशा, नोमवेलो सिबांडा।
IND W vs ZIM W Live Score: भारत की प्लेइंग-11
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत।
IND W vs ZIM W Live Score: भारत ने जीता टॉस
जिंबाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ रायपुर में होने वाले तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारतीय महिला टीम
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणानी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: जिम्बाब्वे महिला टीम
केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वानज़ुरा, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), मिशेल मावुंगा, फ्रांसिस्का चिपारे, ओलिन्दर चारे, तेंदई मकुशा, कुदज़ई चिगोरा, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा, चिएड्जा धुरुरू।
India vs Zimbabwe 3rd T20I: लाइव ब्लॉग
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिंबाब्वे महिला टीम के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रायपुर में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होगी।
