IND-W vs AUS-W 2nd T20I Live Score: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने जीता दूसरा टी20 मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची
IND-W vs AUS-W 2nd T20I Highlights: कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 19 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी क ...और पढ़ें

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया
HighLights
India Women Vs Australia Women 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टी20 मैच
IND W vs AUS W: कंगारू टीम ने भारत को 19 रन से हराया
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Australia Women 2nd T20I Live Score। कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 163/5 पर रोककर शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वोल ने बेहतरीन 88 रनों की पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर उन्हें बड़े स्कोर बनाने से रोका। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी और ये मैच कंगारू टीम न 19 रन से जीत लिया। इस मैच में जीत के साथ कंगारू टीम ने सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी।
इससे पहले सिडनी में खेले गए पहले मैच में बारिश के कारण भारत को डकवर्थ-लुईस से विजेता घोषित किया गया था। उस मैच में भी अरुंधति ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 133 पर समेटने में मुख्य भूमिका निभाई थी। आगामी विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है।