Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND-W vs AUS-W 2nd T20I Live Score: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने जीता दूसरा टी20 मैच, सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची

IND-W vs AUS-W 2nd T20I Highlights: कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 19 रन से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

By Priyanka Joshi Thu, 19 Feb 2026 05:05 PM (IST)
IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Australia Women 2nd T20I Live Score।  कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 163/5 पर रोककर शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जॉर्जिया वोल ने बेहतरीन 88 रनों की पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर उन्हें बड़े स्कोर बनाने से रोका। भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी और ये मैच कंगारू टीम न 19 रन से जीत लिया। इस मैच में जीत के साथ कंगारू टीम ने सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंचा दी।

इससे पहले सिडनी में खेले गए पहले मैच में बारिश के कारण भारत को डकवर्थ-लुईस से विजेता घोषित किया गया था। उस मैच में भी अरुंधति ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 133 पर समेटने में मुख्य भूमिका निभाई थी। आगामी विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है। 

19 Feb 20265:21:55 PM

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टी20आई मैच

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 रन से दूसरा टी20आई मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। कंगारू टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बना पाई। कंगारू टीम के लिए एशले गार्डनर ने 3 विकेट लिए। वहीं, एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ और सोफी को 2-2 सफलता मिली।

19 Feb 20264:57:01 PM

IND W vs AUS W Live: भारत के गिरे 6 विकेट

पारी के 18वें ओवर के खेल तक भारत ने 6 विकेट खो दिए हैं। एशले ने दीप्ति शर्मा को शून्य पर आउट किया। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन रहा। अब भारत को 12 गेंद पर 34 रन चाहिए इस मैच को जीतने के लिए।

19 Feb 20264:21:23 PM

IND W vs AUS W Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

57 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनिउक्स को पहला झटका लगा है। शेफाली वर्मा 23 गेंद पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटीं हैं। 65 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका जेमिमा के रूप में लगा, जो 4 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। एशले ने उनका विकेट झटका। इसके बाद 71 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। स्मृति 24 गेंद पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

19 Feb 20264:16:16 PM

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score: भारत ने जल्दी गंवाए 2 विकेट

भारत ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा 29 रन बनाकर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिनक्स ने विकेट लिया। कुछ ही देर बाद जेमिमा रोड्रिग्स छह गेंदों में चार रन बनाकर आउट हो गईं। ऐश गार्डनर ने दूसरा विकेट लिया।

19 Feb 20263:22:23 PM

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को दिया 164 रन का टारगेट

भारतीय टीम को दूसरे टी20 मैच जीतने के लिए 164 रन का टारगेट मिला हैं। कंगारू टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 5 विकेट 35 रन में ही गंवा दिए। 128 रन पर पहला विकेट गिरा था। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने 2 और रेणुका सिंह को एक विकेट मिला।

19 Feb 20263:14:26 PM

IND W vs AUS W 2nd T20I Live Score: ऑस्ट्रेलियाई टीम का गिरा तीसरा विकेट

पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेणुका सिंह ने फोबे को स्मृति मंधाना के हाथों कैच आउट कराया।

19 Feb 20262:40:18 PM

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर 100 रन के पार

जॉर्जिया वोल और बेथ मुनी ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर रखा है। दोनों महिला बैटर्स ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने शानदार शुरुआत हासिल की और अब उसकी नजरें विशाल स्‍कोर खड़ा करने पर है। कैनबरा में भारतीय गेंदबाज असहाय नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात है कि आने वाले ओवर्स में भारतीय गेंदबाज वापसी करने में कामयाब हो पाते हैं कि नहीं।

12 ओवर के बाद ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम का स्‍कोर 103/0। जॉर्जिया वोल 68* और बेथ मुनी 34* रन बनाकर खेल रही हैं।

19 Feb 20262:27:50 PM

IND-W vs AUS-W 2nd T20I Live Score: भारत का स्कोर 80 रन के पार

10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। जॉर्जिया (65) और बेथ मूनी (20) रन की पारी खेलकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम का स्कोर 10 ओवर के खेल के बाद बिना किसी विकेट गंवाए 86 रन रहा।

19 Feb 20261:27:38 PM

IND W vs AUS W 2nd T20I Live: भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस

🚨 Toss Update 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bowl.

Updates ▶️ https://t.co/8prXc1p5fJ#AUSvIND pic.twitter.com/ZGUuDfx75Q

— BCCI Women (@BCCIWomen) February 19, 2026
19 Feb 20261:23:09 PM

IND-W vs AUS-W 2nd T20I Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कंगारू टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी।

19 Feb 20263:19:31 PM

India Women Vs Australia Women 2nd T20I LIVE: दोनों टीमें इस प्रकार

ऑस्ट्रेलिया टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फोबे लीचफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला केरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, डार्सी ब्राउन, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, मेगन शुट्ट

भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, भारती फुलमाली, स्नेह राणा, गुनालन कमलिनी

19 Feb 202612:43:06 PM

IND-W vs AUS W 2nd T20I Live Score: कैनबरा में दूसरा टी20आई मैच आज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना आज ऑस्ट्रेलिया से कैनबरा में होना है। दूसरे टी20आई मैच में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी तो वह पहले मैच में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से प्ररेणा लेने की कोशिश करेगी। पहले टी20आई मैच को भारत ने डकवर्थ-लुईस प्रणाली के आधार पर 21 रन से जीता था, जिसमें केवल स्मृति और शेफाली वर्मी ही कुछ समय क्रीज पर बिता पाई।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us