Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs BAN W Highlights: भारत ने बांग्‍लादेश को 5 विकेट से हराया, शेफाली वर्मा ने लगाई फिफ्टी

India Women vs Bangladesh Women Highlights: विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 23वें मुकाबले में गुरुवार को भारतीय महिला टीम ने बांग्‍लादेश महिला टीम को 5 विकेट से हराया। 

By Rajat Gupta Thu, 25 Jun 2026 10:34 PM (IST)
तीसरी जीत पर भारत की नजर

तीसरी जीत पर भारत की नजर

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। IND W vs BAN W Highlights: विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के 23वें मुकाबले में गुरुवार को भारतीय महिला टीम ने बांग्‍लादेश महिला टीम को 5 विकेट से हराया। यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। 

बांग्‍लादेश की कप्‍तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। 137 रन के टारगेट को भारत ने 17वें ओवर में चेज कर लिया। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने फिफ्टी लगाई।  

25 Jun 202610:14:23 PM

IND W vs BAN W Live: भारत को मिली जीत

भारतीय टीम ने बांग्‍लादेश को 5 विकेट से हराया। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर 13 और दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की यह तीसरी जीत है। इस जीत के साथ भारत के 6 अंक हो गए हैं। 

25 Jun 202610:12:50 PM

IND W vs BAN W Live: जेमिमा रोड्रिग्स कैच आउट

आधी भारतीय टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। जेमिमा ने 15 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली। अब दीप्ति शर्मा बल्‍लेबाजी करने के लिए आई हैं। 

25 Jun 20269:51:01 PM

IND W vs BAN W Live: भारत को लगे 2 झटके

यास्तिका भाटिया के बाद भारत को एक और झटका लगा। रिचा घोष LBW आउट हुईं। उन्‍होंने 12 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। अब कप्‍तान हरमनप्रीत कौर बल्‍लेबाजी के लिए आई हैं। 

25 Jun 20269:45:38 PM

IND W vs BAN W Live: यास्तिका भाटिया कैच आउट

यास्तिका भाटिया कैच आउट हो गई हैं। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अब जेमिमा रोड्रिग्स 5 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने के लिए आई हैं। 

25 Jun 20269:49:42 PM

IND W vs BAN W Live: शेफाली आउट

शेफाली वर्मा फिफ्टी लगाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठीं। उन्‍होंने 34 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में शेफाली ने 8 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया। अब रिचा घोष बल्‍लेबाजी के लिए आई हैं। 

25 Jun 20269:27:38 PM

IND W vs BAN W Live: शेफाली वर्मा की फिफ्टी

शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। उन्‍होंने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। भारतीय टीम जीत से 64 रन दूर है। 

25 Jun 20269:04:57 PM

IND W vs BAN W Live: भारत को लगा पहला झटका

शेफाली वर्मा ने भारत को तेज शुरुआत दी है। वहीं दूसरे छोर पर स्‍मृति मंधाना उनका साथ दे रही थीं। हालांकि, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना कैच आउट हुईं। उन्‍होंने 6 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली। 

25 Jun 20268:35:07 PM

IND W vs BAN W Live Score: भारत को मिला 137 रन का लक्ष्‍य

बांग्‍लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 137 रन का लक्ष्‍य रखा है।  भारत की श्री चरणी ने पारी का आखिरी ओवर डालने की जिम्‍मेदारी उठाई। श्री चरणी ने शोर्ना अख्‍तर को आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर रेनुका ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। शोर्ना ने 10 गेंदों में 13 रन बनाए। पांचवीं गेंद पर श्री चरणी ने नाहिदा को लांग ऑन पर जेमिमा रोड्रिग्‍ज के हाथों कैच आउट कराया। नाहिदा खाता नहीं खोल सकीं। आखिरी गेंद पर मारुफा ने दो रन लिए। भारत की तरफ से राधा यादव ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट चटकाए। श्री चरणी को दो विकेट मिले। रेनुका ठाकुर और नंदिनी सिंह को एक-एक विकेट मिला।  भारत की पारी जल्‍द ही शुरू होगी।

20 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 136/8। राबेया खान 2* और मारुफा अख्‍तर 2* रन बनाकर नाबाद रहीं।

25 Jun 20268:26:52 PM

IND W vs BAN W Live Score: राधा ने किया तीसरा शिकार

बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने ऋतु मुनी को क्‍लीन बोल्‍ड करके भारत को छठी सफलता दिलाई। राधा ने इस तरह अपना तीसरा शिकार किया। हालांकि, बांग्‍लादेश ने एक फाइटिंग टोटल बना लिया है।

19 ओवर के बाद बांग्‍लादेश का स्‍कोर 133/6। शोर्ना अख्‍तर 13* और राबेया खान 1* रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं।

25 Jun 20268:15:10 PM

IND W vs BAN W Live: राधा ने चटकाया एक और विकेट

राधा यादव गेंदबाजी में कमाल कर रही हैं और अब तक 2 विकेट ले चुकी हैं। उन्‍होंने बांग्‍लादेश को बड़ा झटका दिया। राधा ने कप्‍तान निगार सुल्ताना का शिकार किया। निगार ने 27 गेंदों का सामना किया और 32 रन बनाए। अब शोर्ना अख्तर बल्‍लेबाजी के लिए आई हैं। 

25 Jun 20267:59:24 PM

IND W vs BAN W Live: बांग्‍लादेश को लगा तीसरा झटका

बांग्‍लादेश का तीसरा विकेट गिर गया है। राधा यादव ने शोभना मोस्टोरी को पवेलियन भेजा। शोभना ने 26 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली। दीप्ति शर्मा ने यह कैच लपका। 

25 Jun 20267:44:39 PM

IND W vs BAN W Live: नंदनी शर्मा ने तोड़ी साझेदारी

नंदनी शर्मा ने भारत की मैच में वापसी कराई है। जुएरिया फिरदौस और शोभना मोस्टोरी के बीच दूसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। नंदनी ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्‍होंने 9वें ओवर में जुएरिया फिरदौस को कॉट एंड बोल्‍ड किया। जुएरिया फिरदौस ने 31 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। 

25 Jun 20267:27:42 PM

IND W vs BAN W Live: पावरप्‍ले समाप्‍त

पहले 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। बांग्‍लादेश का स्‍कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। भारतीय टीम ने अब तक 4 कैच टपका दिए हैं। जुएरिया फिरदौस 25 रन बनाकर खेल रही हैं।

25 Jun 20267:29:15 PM

IND W vs BAN W Live: पहला झटका लगा

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रेणुका सिंह ठाकुर ने दिलारा अख्तर को श्री चरणी के हाथों कैच आउट कराया। दिलारा अख्तर ने 8 गेंदों पर 4 रन बनाए। 

25 Jun 20267:03:32 PM

IND W vs BAN W Live: सलामी जोड़ी मैदान पर

भारतीय टीम टॉस हारकर गेंदबाजी करने उतरी है। बांग्‍लादेश की ओर से दिलारा अख्तर और जुएरिया फिरदौस मैदान पर आई हैं। भारत की ओर से पहला ओवर शेफाली वर्मा कर रही हैं। 

25 Jun 20266:39:12 PM

IND W vs BAN W Live: भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा। 

25 Jun 20266:38:17 PM

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टोरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर। 

25 Jun 20266:37:08 PM

IND W vs BAN W Live: टॉस अपडेट

बांग्‍लादेश की कप्‍तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। बांग्‍लादेश की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

25 Jun 20265:13:26 PM

IND W vs BAN W Live: बांग्लादेश महिला टीम

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, सुल्ताना खातून, ताज नेहर। 

25 Jun 20265:11:31 PM

IND W vs BAN W Live: भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली।

25 Jun 20265:11:15 PM

India Women vs Bangladesh Women: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में पाकिस्‍तान और नीदलैंड को हरारे वाली भारतीय टीम को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी। अब हरमनप्रीत कौर की सेना बांग्‍लादेश से टकराने जा रही है। इस मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us