IND W vs JPN W Live Score: भारतीय टीम ने किया विजयी आगाज, जापान को दी 8 विकेट से मात; सेमीफाइनल में मारी एंट्री
India vs Japan: भारत ने जापान को आठ विकेट से मात देकर एशियन गेम्स-2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने क्वार्टर फाइनल में जापान को मात दी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 की विजयी शुरुआत की है। उसने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से हरा दिया। जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत ने ये टारगेट पांच ओवरों में हासिल कर लिया। शेफाली ने 14 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। ऋचा घोष ने छह गेंदों पर 12 रन बना। दोनों नाबाद रहीं।
Ind w vs Jpn W Live Score: श्रीचरणी का कमाल
श्रीचरणी ने इस मेच में कुल चार विकेट लिए। इसी के साथ वह महिला टी20 इंटरनेशनल में दो बार लगातार दो मैचों में चार विकेट लेने वाली दुनिया की सातवीं खिलाड़ी बन गई हैं।
Ind vs Jpn Live Score: शेफाली बनी नंबर-1
शेफाली वर्मा ने इस मैच में दो छक्के लगाए और इसी के साथ वह महिला टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनके नाम अब 26 छक्के हो गए हैं। पहले नंबर पर श्रीलंका का चमारी अट्टापट्टू हैं।
Ind vs Jpn Quarterfinal Live Score: भारत की शानदार जीत
भारत ने ये मैच आठ विकेट से अपने नाम कर लिया है। पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शेफाली ने छक्का मार टीम को जीत दिलाई। शेफाली 15 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के मार 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऋचा ने छह गेंदों पर 12 रन बनाए।
Ind vs Jpn Live Cricket Score: जापान को मिली एक और सफलता
जापान को एक और सफलता मिल गई है। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर स्टैफोर्ड ने काटो की गेंद पर उनका कैच लपका। फूलमाली छह रन ही बना सकीं।
IND- 24/2
Ind W vs Jpn W Live Cricket Score: भारत का पहला विकेट गिरा, जापान खुश
दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर भारत ने कामिलिनी का विकेट खो दिया। नोनोहा की गेंद पर चंदेला ने उनका कैच लपका और जापान ने इस विकेट का जमकर जश्न मनाया। कामिलिनी बिना खाता खोले आउठ हो गईं।
India vs Japan Live Match: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। शेफाली वर्मा और गुनालान कामिलिनी मैदान पर है और भारत को जीत के लिए 58 रनों का टारगेट मिला है।
Ind W vs Jpn W Live Scorecard: यासुमोटो आउट, जापान की टीम ढेर
आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर नोनोहा यासुमोटो को श्रेयांका पाटिल ने बोल्ड कर दिया और इसी के सात जापान की टीम ढेर हो गई। भारत को जीत के लिए 58 रनों का टारगेट मिला है।
India vs Japan Live Match Score: श्रीचरणी को मिली एक और सफलता
19वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीचरणी ने एरिका को शेफाली वर्मा के हाथों कैच करा भारत को एक और सफलता दिला दी है। एरिका खाता नहीं खोल पाईं।
JPN- 56/9
Ind w vs Jpn W Live Score: जापान का आठवां विकेट भी गिरा
श्रीचरणी ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर अकारी निशिमुरा को भारती फूलमाली के हाथों कैच करा भारत को आठवीं सफलता दिला दी। ये बल्लेबाज नौ गेंदों पर दो रन ही बना सकीं।
JPN- 56/8
Ind vs Jpn Live Score: जापान ने खोया सातवां विकेट
जापान ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। देखा जाए तो ये इसका पिछले दो ओवरों में गिरा तीसरा विकेट है। इस बार अहिल्या चंदेला रन आउट हो गईं।
JPN- 52/7
Ind vs Jpn Quarterfinal Live Score: जापान का छठा विकेट गिरा
17वें ओवर की चौथी गेंद पर कोटो रन लेने की जल्दबाजी में रन आउट हो गईं और इसी के साथ जापान ने अपना छठा विकेट खो दिया।
Ind vs Jpn Live Cricket Score: शेफाली ने दिलाई एक और सफलता
शेफाली ने भारत को एक और सफलता दिला दी है। 17वें ओवर की तीसरी गेगं पर काटो को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच करा दिया। वह सिर्फ तीन रन ही बना सकीं।
JPN- 51/5
Ind W vs Jpn W Live Cricket Score: जापान का एक और विकेट गिरा
15वें ओवर की दूसरी गेंद पर भारत को एक और सफलता मिल गई। शेफाली वर्मा ने सलामी बल्लेबाज काटो को आउट कर दिया। उन्होंने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए।
JPN- 46-4
India vs Japan Live Match: दीप्ति को मिली सफलता
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीप्ति ने एरिका ओडा को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। जापान की बल्लेबाजी काफी धीमी चल रही है और ऐसे में विकेट का गिरना उसके लिए नुकसान दायक है.
JPN- 33-3
Ind W vs Jpn W Live Scorecard: हैट्रिक से चूकीं श्रीचरणी
सातवां ओवर लेकर आईं श्रीचरणी ने दूसरी और तीसरी गेंद पर दो विकेट लिए और अगली गेंद पर वह हैट्रिक पर थीं, लेकिन पूरी नहीं कर सकीं।
India vs Japan Live Match Score: श्रीचरणी ने भारत को दिलाई सफलता
सातवां ओवर लेकर आईं श्रीचरणी ने दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो विकेट लेकर भारत को खुश कर दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने इवासाकी और फिर अगली गेंद पर यानागिडा को आउट कर दिया।
Ind w vs Jpn W Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। देखा जाए तो ये एक तरह से जापान के नाम रहा क्योंकि उसने विकेट नहीं खोया। हालांकि, इस टीम के खाते में रन सिर्फ 24 ही आए हैं।
Ind vs Jpn Live Score: जापान खुश, भारत परेशान
उम्मीद थी कि भारतीय टीम शुरुआती ओवरों में ही जापान के एक-दो विकेट ले लेगी, लेकिन पांचवें ओवर तक ऐसा हो नहीं सका। जापान ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की है और 21 रन बना लिए हैं। ये उसके लिए बेहतर शुरुआत कही जा सकती है।
हारूना इवासाकी - 9
अकारी निशिमुरा - 9
Ind vs Jpn Quarterfinal Live Score: जापान की पारी शुरू
जापान की पारी शुरू हो गई है। हारूना इवासाकी और अकारी निशिमुरा ओपनिंग कर रही हैं और भारत की तरफ से पहला ओवर क्रांति गौड़ कर रही हैं।
Ind vs Jpn Live Cricket Score: जापान की प्लेइंग-11
माई यानागिडा (कप्तान), हारना इवाकासी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेटकीपर), एरिका ओडा, अहिल्या चांदेल, शिमाको काटो, आयाका काटो, आयुमी फुजीकावा, हिनासे गोटो, एरिका टोगुची, नोनोहा यासुमोटो।
Ind W vs Jpn W Live Cricket Score: भारतीय टीम की प्लेइंग-11
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फूलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयांका पाटिल, श्रीचरणी, नंदनी, क्रांति गौड़।
India vs Japan Live Match: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
Ind W vs Jpn W Live Scorecard: पहली बार होगी टक्कर
भारत और जापान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ये मैच इन दोनों की पहली भिड़ंत है। इस मैच से पहले दोनों टीमें कभी भी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलीं।
India vs Japan Live Match Score: जापान के लिए मुश्किल
जापान विश्व क्रिकेट में बड़ी टीम नहीं है। ऐसे में उसके सामने टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है। जापान के लिए ये मैच आसान नहीं रहने वाला है। हालांकि, उसे इस मैच से सीखने के लिए काफी कुछ मिलेगा।
Ind w vs Jpn W Live Score: टीम इंडिया में आत्मविश्वास
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली ये टीम आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि हाल ही में उसने एशिया कप पर कब्जा किया है। बीते रविवार को भारत ने श्रीलंका को मात दे ये ट्रॉफी उठाई थी और अब उसी फॉर्म को वह एशियन गेम्स में भी जारी रखना चाहेगी।
Ind vs Jpn Live Score: टीम इंडिया करेगी शुरुआत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जापान के खिलाफ उसे अपना पहला मैच खेलना है जो चौथा क्वार्टर फाइनल है। भारत इन खेलों में गोल्ड मेडल की दावेदार है।
