IND W vs PAK W Highlights: दीप्ति शर्मा की फिरकी में उलझी पाकिस्तान टीम, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से रौंदा
India Women vs Pakistan Women Highlights: विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टूर्नामेंट के छठे मैच में ...और पढ़ें

कांटे की टक्कर होगी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs PAK W Highlights: विमंस टी20 विश्व कप 2026 (Womens T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। टूर्नामेंट के छठे मैच में भारतीय महिला टीम (India Women) ने पाकिस्तान महिला टीम (Pakistan Women) को 64 रन से हराया।
यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन बनाए। ऋचा घोष ने अंत में 17 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए। जवाब में पाकिस्तान टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई।