IND W vs PAK W Highlights: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 7 विकेट से रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाई
IND W vs PAK W Highlights: विमंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्‍तान महिला टीम से हो रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Women's Asia Cup 2026 Highlights: विमंस एशिया कप 2026 के पहले दो मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। 56 रन के टारगेट को भारत ने 9वें ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया।
