IND W vs PAK W Highlights: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 7 विकेट से रौंदकर जीत की हैट्रिक लगाई
IND W vs PAK W Highlights: विमंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से हो रहा है।

भारत बनाम पाकिस्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Women's Asia Cup 2026 Highlights: विमंस एशिया कप 2026 के पहले दो मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। 56 रन के टारगेट को भारत ने 9वें ओवर में 3 विकेट खोकर चेज कर लिया।
IND W vs PAK W Live: भारत ने जीता मैच
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 55 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने 9वें ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। भारत की एशिया कप 2026 में यह लगातार तीसरी जीत है।
IND W vs PAK W Live: स्मृति मंधाना आउट
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर चुका है। फातिमा सना ने स्मृति मंधाना को LBW आउट किया। मंधाना ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके लगाए। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन है।
IND W vs PAK W Live: फातिमा ने भारत को दिए 2 झटके
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने दूसरे ओवर में भारत को 2 झटके दिए। उन्होंने तीसरी गेंद पर शेफाली वर्मा और आखिरी गेंद पर प्रतिका रावल का विकेट चटकाया। रावल ने 3 गेंदों पर 4 रन बनाए। अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आई हैं।
IND W vs PAK W Live: शेफाली वर्मा कैच आउट
सिक्स के साथ पारी की शुरुआत करने वाली शेफाली वर्मा दूसरे ओवर में कैच आउट हुईं। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शेफाी का विकेट अपने नाम किया। शेफाली ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाए। अब प्रतिका रावल मैदान पर उतरी हैं।
IND W vs PAK W Live: भारत की चाहिए 56 रन
भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए 56 रन चाहिए। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। शेफाली ने पहली बॉल पर सिक्स लगाया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे किए।
IND W vs PAK W Live: 55 रन पर ढेर पाकिस्तान
भारतीय स्पिनर्स की शानदार गेंदबाजी के चलते पाकितान टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18 ओवर में 55 रन पर सिमट गई। यह T20I में पाकिस्तान का लोएस्ट स्कोर है। भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 3-3 विकेट लिए।
IND W vs PAK W Live: 9वां विकेट खोया
पाकिस्तान टीम ने 9वां विकेट खो दिया है। 17वें ओवर प्रेमा रावत ने नाशरा संधू को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच आउट कराया। नाशरा संधू ने 5 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। वहीं प्रेमा का यह तीसरा विकेट है।
IND W vs PAK W Live: 8वां विकेट गिरा
पाकिस्तान टीम का अब 8वां विकेट गिर गया है। 15वें ओवर में प्रेमा रावत ने उम्म-ए-हानी को नंदनी शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। हानी ने 18 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 48 रन है।
IND W vs PAK W Live: 7वां विकेट गिरा
पाकिस्तान टीम काफी मुश्किल में नजर आ रही है। 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को 7वां झटका दिया। इस ओवर में एयमान फातिमा रन आउट हुईं। एयमान फातिमा ने 10 गेंदों पर 5 रन बनाए। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 47 रन है।
IND W vs PAK W Live: स्पिनर्स ने कसा शिकंजा
भारतीय स्पिनर्स ने पाकिस्तान पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। 27 रन पर टीम के कोई विकेट नहीं गिरे थे और 35 रन पर पाकिस्तान को 6 झटके लग चुके हैं। पहले 4 ओवर तेज गेंदबाजों ने किए और तब तक कोई विकेट नहीं गिरा था। इसके बाद स्पिनर्स आए और 7वें ओवर को छोड़कर हर ओवर में विकेट गिरे। 10वें ओवर की पहली गेंद पर ही दीप्ति शर्मा ने कप्तान फातिमा सना को LBW आउट कर छठा झटका दिया। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान 36 रन है। पाकिसतन के सामने अब अगले 10 ओवर तक मैदान पर डटे रहना चुनौती है।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। स्पिनर्स ने आते ही पाकिस्तान को बैक टू बैक झटके दिए। 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रेमा रावत ने सदफ शमास को बोल्ड किया। सदफ शमास ने 8 गेंदों पर 3 रन बनाए।
IND W vs PAK W Live: चरणी ने लिया तीसरा विकेट
अपने पहले और पारी के छठे ओवर में 2 विकेट लेने वाली श्री चरणी ने 8वें ओवर में पाकिस्तान को एक और झटका दिया। 8वें ओवर में उन्होंने आयशा जफर का शिकार किया। जफर 7 गेंदों पर 2 रन ही बना सकीं। 8 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन है।
IND W vs PAK W Live: गेंदबाजों ने कराई वापसी
पहले 4 ओवर तक भारत विकेट के लिए तरस रहा था। इसके बाद 5वें ओवर में शेफाली वर्मा ने मुनीबा अली को बोल्ड किया। पावरप्ले के आखिरी और छठे ओवर में श्री चरणी ने पाकिस्तान को दो झटके दिए। श्री चरणी ने दूसरी गेंद पर गुल फिरोजा को नंदनी शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। गुल का खाता तक नहीं खुला। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर चरणी ने सलामी बल्लेबाज शावाल जुल्फिकार (14) को LBW आउट किया। 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन है।
IND W vs PAK W Live: शेफाली ने दिया पहला झटका
शेफाली वर्मा ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 4 ओवर तक भारतीय गेंदबाज कोई विकेट नहीं चटका पाई थीं। प्रतिका रावल दो कैच भी छोड़ चुकी थीं। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 5वां ओवर शेफाली वर्मा को थमाया। शेफाली वर्मा ने तीसरी गेंद पर ही मुनीबा अली को बोल्ड किया। मुनीबा अली ने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू
पाकिस्तान टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी है। मुनीबा अली और शावाल जुल्फिकार की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। भारत की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ कर रही हैं। उन्होंने वाइड बॉल के साथ मुकाबले की शुरुआत की।
IND W vs PAK W Live: हरमनप्रीत ने रचा इतिहास
महिला T20I में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक मैच
150* - हरमनप्रीत कौर (IND-W)
121 - चमारी अथापथु (SL-W)
100 - मेग लैनिंग (AUS-W)
96 - हीथर नाइट (ENG-W)
96 - डायने बिमेन्यिमाना (RWA-W)
IND W vs PAK W Live: भारत की प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
IND W vs PAK W Live: टॉस अपडेट
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आने वाली है। पाकिस्तान और भारत की प्लेइंग 11 में कोई बलदाव नहीं हुआ है।
Women's Asia Cup 2026: हेड टू हेड
पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय महिला टीम ने 14 मैच जीते हैं। वहीं पाकिस्तान महिला टीम 3 मैच ही जीत पाई है।
IND W vs PAK W Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान महिला टीम
मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।
India Women vs Pakistan Women: भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
IND W vs PAK W Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विमंस एशिया कप 2026 के 9वें मुकाबले में आज भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से होगा। टूर्नामेंट में दोनों टीम विजयी रथ पर सवार हैं। ऐसे में आज इन दो चिर प्रतिद्वंदी टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
