Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार, सीरीज में अब तक नहीं खुला जीत का खाता

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

    दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। क्लो ट्रायोन की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान लौरा वो ...और पढ़ें

    भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला

    भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला

    HighLights

    1. दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हराया

    2. वोल्वार्ट और लुस ने शानदार अर्धशतक जड़े

    3. शेफाली वर्मा का अर्धशतक बेकार गया

    पीटीआई, डरबन। क्लो ट्रायोन (3/22) की अगुआई में गेंदबाजों के कमाल के बाद कप्तान लौरा वोल्वार्ट (54) और सुने लुस (57) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी के बूते दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले में में रविवार को भारत को 17 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराया।

    सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आक्रामक 57 रन के बावजूद भारतीय टीम 147 रन पर आउट हो गई। टी20 में अपना 15वां अर्धशतक जड़ने वाली शेफाली ने पदार्पण कर रही अनुष्का शर्मा (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की अच्छी साझेदारी की। शेफाली ने 38 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाकर सीरीज में 2-0 की बढ़त कायम कर ली।

    श्रेयंका पाटिल एकमात्र सफल गेंदबाज

    वोल्वार्ट ने 34 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का, जबकि लुस ने 46 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों ने महज 73 गेंदों में 106 रन की साझेदारी कर टीम की एकतरफा जीत सुनिश्चित की। भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा और टीम ने कई आसान कैच टपकाए, जिससे बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बन पाया। भारत के लिए दोनों विकेट श्रेयंका पाटिल ने लिए।

    यह भी पढ़ें- 36 की उम्र में भी 'असरदार' भुवनेश्वर कुमार, स्विंग और लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को लगातार कर रहे परेशान

    यह भी पढ़ें- राशिद खान बनने वाले हैं भारतीय? इंडिया की नागरिकता पर हुआ बड़ा खुलासा, इसे देश से भी मिला ऑफर

    खबरें और भी