Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND W vs SA W U19 Final: लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं भारत की बेटियां, साउथ अफ्रीका का छन से टूटा सपना

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 02:34 PM (IST)

    India Women Cricket Team Won U19 Women T20 World Cup 2025 भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश ...और पढ़ें

    IND W Vs SA W U19 Final: भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-19 विश्व कप 2025 का खिताब
    IND W Vs SA W U19 Final: भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-19 विश्व कप 2025 का खिताब

    HighLights

    1. IND W Vs SA W U19: भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 9 विकेट से पीटा
    2. लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं भारतीय महिला U19 टीम
    3. गोंगाडा रहीं फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम की असली चैंपियन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Cricket Team Won U19 Women T20 World Cup 2025: भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमट गई।

    टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी, लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मैच में निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 82 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। निकी की अगुआई वाली टीम ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया।

    IND W Vs SA W U19 Final: भारतीय महिला टीम ने जीता अंडर-19 विश्व कप 2025 का खिताब

    दरअसल, भारतीय महिला टीम ने ICC Women's U19 T20 World Cup 2025 में वेस्टइंडीज को (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60) रन, बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में 9 विकेट) पर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने फाइनल में एंट्री की थी। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा।

    भारतीय महिला टीम की ओपनर गोंगाडी त्रिशा का कमाल का प्रदर्शन रहा। उन्होंने मैच में 33 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया। वह महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई। इस दौरान उन्होंने श्वेता सहरावत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जो उन्होंने साल 2023 में अंडर-19 टी20 विश्व कप में बनाया था। उन्होंने 7 पारियों में उस दौरान 99 की औसत से 297 रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    IND W vs SA W U19 WC Final: भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

    आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में टीम इंडिया ने ये खिताब जीता था। उस वक्त भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा थी और भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा था। अब दो साल बाद 2025 अंडर-19 टी20 विश्व कप में निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गई है।

    ICC Under-19 Women's T20 World Cup 2025 के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों का जलवा

    आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम ने बैटिंग चुनी थी। इस तरह पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही बिखरी हुईं नजर आईं। भारतीय महिला गेंदबाजों ने अफ्रीकी बैटर्स पर कहर बरपाया और गोंगाडी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा आयुषी-वैष्णवी और पारुनिका को दो-दो सफलता मिली। शबनम ने एक विकेट लिया।

    इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम 82 रन ही बना सकी। 83 रन का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने गोंगाडा त्रिशा (44*) और सानिका (26*) रन की मदद से 11.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।