विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs SL W 2nd T20I Highlights: शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने 7 विकेट से हासिल की जीत

Published: Tue, 23 Dec 2025 05:54 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 23 Dec 2025 09:47 PM (GMT+05:30)

IND W vs SL W Highlights: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम में खेला ...और पढ़ें

भारत ने श्रीलंका को दी मात

भारत ने श्रीलंका को दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली वर्मा के नाबाद 69 रनों के दम पर भारत ने मंगलवार को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टी20 मेच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को जीत के लिए 129 रनों की जरूरत थी जो उसने 11.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

शेफाली ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का मारा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा भारत की जीत में वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।