IND W vs SL W 2nd T20I Highlights: शेफाली वर्मा का तूफानी अर्धशतक, भारत ने 7 विकेट से हासिल की जीत
IND W vs SL W Highlights: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम में खेला गया जिसमें भारत ने एक तरफा अंदाज में जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने श्रीलंका को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली वर्मा के नाबाद 69 रनों के दम पर भारत ने मंगलवार को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टी20 मेच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को जीत के लिए 129 रनों की जरूरत थी जो उसने 11.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
शेफाली ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का मारा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 25 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा भारत की जीत में वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए।
IND W vs SL W Live Score: भारत ने जीता मैच
भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया है। ऋचा घोष ने 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर भारत को जीत दिलाई।
IND W vs SL W Live Score: शेफाली का अर्धशतक
शेफाली ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। शेफाली ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
IND W vs SL W Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
भारतीय टीम का स्कोर 100 के पार हो गया है। शेफाली वर्मा इस समय तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं और भारत को जीत की तरफ ले जा रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा
भारत ने अपना दूसरा विकेट गिर गया है। जेमिमा रोड्रिग्स को आठवें ओवर की चौथी गेंद पर काव्या ने आउट किया। जेमिमा तेज बल्लेबाजी करने के कारण आउट हो गईं।
जेमिमा रोड्रिग्स- 26 रन, 15 गेंद, 4-4 6-1
IND W vs SL W Live Score: शेफाली का तूफान, भारत जीत की तरफ
मंधाने के जाने के बाद शेफाली वर्मा ने बल्ले से कमाल का तूफान खड़ा किया है औक भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। छह ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 68 रन हो गया है।
IND W vs SL W Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारत को पहला झटका लग गया है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर मंधाना आउट हो गई हैं। उन्हें कविशा ने काव्या के हाथों कैच कराया।
मंधाना - 14 रन, 11 गेंद, 4-1 6-1
IND W vs SL W Live Score: भारत को मिली सधी शुरुआत
मंधाना और शेफाली ने भारत को सधी हुई शुरुआत की है। दोनों ने तीन ओवरों के बाद बिना कोई विकेट खोए 29 रन जोड़ लिए हैं।
IND W vs SL W Live Score: भारतीय टीम की पारी शुरू
भारतीय टीम की पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा कर रही हैं। दोनों से तेज शुरुआत की उम्मीद है।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका की पारी खत्म
श्रीलंका की पारी खत्म हो गई है। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। श्रीलंका ने नौ विकेट खोकर 128 रन बनाए हैं।
IND W vs SL W Live Score: राणा को मिली एक और सफलता
आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर राणा ने शाषिनी को आउट कर भारत को सांतवां विकेट दिला दिया। श्रीलंका किसी तरह पहले मैच के स्कोर से पार पहुंची है, लेकिन ज्यादा नहीं।
IND W vs SL W Live Score: कविशा भी आउट
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीचरणी ने कविशा दिलहारी को भी पवेलियन भेज दिया है। इसी के साथ श्रीलंका ने छठा विकेट खो दिया है।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा
18वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को एक और सफलता मिल गई है। वैश्णवी ने निलाक्षणी डी सिल्वा को आउट कर अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिया है।
IND W vs SL W Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता
भारत को चौथा विकेट मिल गया है। 17वें ओवर में की दूसरी गेंद पर हर्षिता आउट हो गई हैं।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका का शतक पूरा
16वें ओवर की पहली गेंद पर हर्षिता ने चौका मारा श्रीलंका के 100 रन पूरे कर दिए। आखिरी चार ओवरों का खेल बचा है और श्रीलंका को बड़े स्कोर के लिए तेजी से रन बनाने की जरूरत है।
IND W vs SL W Live Score: श्रीचरणी को मिली सफलता
13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर श्री चरणी ने हासिनी परेरा को अपनी ही गेंद पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिला दी। श्रीलंका की स्थिति इस समय नाजुक है और वह बड़े स्कोर की तरफ जाती नहीं दिख रही है।
हासिनी परेरा- 22 रन, 28 गेंद, 4-3
IND W vs SL W Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। श्रीलंका ने 66 रन बनाए हैं और अपने दो विकेट खोए हैं। भारत की स्थिति यहां मजबूत लग रही है।
IND W vs SL W Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया है। छह ओवरों में श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। भारतीय टीम इस समय मजबूत नजर आ रही है।
IND W vs SL W Live Score: अट्टापट्टू लौटीं पवेलियन
भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टाप्टटू आउट हो गई हें। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर स्नेह राणा ने उन्हें अमनजोत कौर के हाथों कैच कराया।
चमारा अट्टापट्टू- 31रन, 24 गेंद, 4-3, 6-2
IND W vs SL W Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
क्रांति ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गुणारत्ने को अपनी ही गेंद पर कैच आउठ किया।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंकाई पारी शुरू
श्रीलंकाई पारी शुरू हो गई है। चमारी अट्टापट्टू के साथ विश्मी गुणारत्ने पारी की शुरुआत कर रही हैं। क्रांति गौड़ पहला ओवर फेंक रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11
श्रीलंका: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समराविक्रमा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिल्हारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका रणवीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।
IND W vs SL W Live Score: भारत की प्लेइंग-11
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चारणी।
IND W vs SL W Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। दीप्ति शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली है। उनके स्थान पर स्नेह राणा को मौका मिला है।
IND W vs SL W Live Score: मंधाना से बड़ी पारी की उम्मीद
भारत को अपनी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। मंधाना ने पिछले मैच में शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाई थीं।
IND W vs SL W Live Score: टीम इंडिया की नजरें 2-0 पर
भारतीय महिला टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होंगी। पहले मैच में भारत ने जिस तरह का खेल दिखाया था वो शानदार था।
IND W vs SL W: दूसरा मैच आज
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाना है। ये मैच विशाखापट्टनम में ही होना है जहां पहला मैच खेला गया था। भारत की नजरें अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होंगी तो। वहीं श्रीलंकाई टीम वापसी करना चाहेगी।