IND vs SL Final Live: भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में देश को दिलाया पहला गोल्ड
India Women vs Sri Lanka Women Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को 147 रन से मात ...और पढ़ें

गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs SL W Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को श्रीलंका को फाइनल में 147 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
महिला टीम ने एशियन गेम्स इतिहास में अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। बता दें कि फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 216/3 का स्कोर बनाया। एशियन गेम्स इतिहास में भारत ने सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में महज 69 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को एशिया कप फाइनल में पटखनी दी थी। अब एशियन गेम्स में भी भारत ने अपनी शक्ति साबित की।
