IND vs SL Final Live Score: भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, श्रीलंका को को रौंदकर गोल्ड पर जमाया कब्जा
India Women vs Sri Lanka Women Final Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल का मैच खेला गया। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND W vs SL W Final Live Score: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया से एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 69 रनों पर सिमट गई और भारत ने मैच को 147 रनों से अपने नाम कर लिया।
IND vs SL Live Score: भारत ने जीता गोल्ड
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम मात्र 69 रनों पर सिमट गई और भारतीय टीम ने मैच को 147 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा सबसे कामयाब गेंदबाज रहीं, जिन्होंने तीन विकेट लिए।
India vs Sri Lanka Live: श्रीलंका ने गंवाया आठवां विकेट
भारत के खिलाफ श्रीलंका ने आठवां विकेट गंवा दिया है। दीप्ति शर्मा के कमाल की बॉलिंग की है। उन्होंने सुगंदिका कुमारी को 3 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। दीप्ति ने 4 ओवर में मात्र 6 रन खर्च किए हैं और 3 विकेट हासिल किए। 13.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 63/8 है।
IND W vs SL W Live: काव्या कविंदी हुई आउट
भारत के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंकाई टीम ने सातवां विकेट गंवा दिया है। श्री चरणी ने काव्या कविंदी को 2 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 10.2 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर 52/7 हो गया है।
IND vs SL Final Live Score: श्रीलंका को छठा झटका
भारत के खिलाफ श्रीलंका ने छठा विकेट गंवा दिया है। भारतीय गेंदबाजों की कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है। टीम ने 49 रनों के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया है। इसी के साथ भारतीय टीम ने मुकाबले पर शिकंजा कस दिया है। दीप्ति शर्मा ने कविशा दिलहरी को 11 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 9.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 49/6 है।
India Women vs Sri Lanka Women LIVE: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। श्री चरणी ने हनसिमा करुणारत्ने को एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में श्रीलंकाई टीम ने चौथा विकेट गंवा दिया है। श्रेयंका पाटिल ने हर्षिता समरविक्रमा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। वे जीरो पर आउट हो गई हैं। 7.3 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर 44/4 है।
IND vs SL Live Score: चमारी अटापट्टू हुई आउट
दीप्ति शर्मा ने भारत को श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में सबसे बड़ा विकेट दिलाया है। उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान टमारी अटापट्टू को अपना शिकार बनाया है। अटापट्टू 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गई हैं। 7 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 43/3 है।
IND vs SL Live Updates: हसिनी परेरा हुईं आउट
भारत को शेफाली वर्मा ने दूसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने हसिनी परेरा को जीरो रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 4.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 31/2 है।
IND W vs SL W Live Score: शेफाली वर्मा को मिली पहली सफलता
भारत को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में पहली सफलता मिल चुकी है। शेफाली वर्मा ने सलामी बल्लेबाज इमेशा दुलानी को 3 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 2.5 ओवरों तक श्रीलंकाई महिला टीम का स्कोर 18/1 है।
India vs Sri Lanka LIVE: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मैच के लिए भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की अब बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज के रूप में कप्तान चमारी अटापट्टू और इमेशा दुलानी क्रीज पर उतर चुकी हैं।
IND vs SL Live Score: भारत ने बनाया एशियन गेम्स इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
स्मृति मंधाना (79) के बाद ऋचा घोष (49*) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मंगलवार को एशियन गेम्स इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। ऋचा घोष ने 22 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। उनके साथ भारत फूलमाली 7 रन बनाकर नाबाद लौटीं।
20 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 216/3। ऋचा घोष 49* और भारती फूलमाली 7* रन बनाकर डटी रहीं।
IND vs SL Live Score: मंधाना 79 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम को 17वें ओवर में तगड़ा झटका लगा। स्मृति मंधाना 79 रन बनाकर पवेलियन लौटी। कुमारी ने 17वें ओवर की पांचवी गेंद पर मंधाना को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग में दिलहारी के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ की महिला बैटर ने 45 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के की मदद से 79 रन बनाए। भारत फूलमाली क्रीज पर आईं।
17 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 163/3। ऋचा घोष 15* और भारत फूलमाली 0* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND vs SL Live Score: हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर आउट
दिलहारी ने भारत को 15वें ओवर में दूसरा झटका दिया। दिलहारी ने ओवर की चौथी गेंद काफी ऊपर डाली, जिस पर हरमनप्रीत ने हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं रही और लांग ऑफ पर श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने आसान कैच लपका। हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बनाए। ऋचा घोष क्रीज पर आईं।
15 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 142/2। स्मृति मंधाना 73* और ऋचा घोष 1* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: मंधाना ने जगाई बड़े स्कोर की आस
शेफाली वर्मा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं और स्मृति मंधाना का साथ निभा रही हैं। मंधाना ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा है और भारत के 200 रन के स्कोर की आस जगाई है। देखना होगा कि टीम इंडिया 200 रन का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं। इस समय भारत की स्थिति बेहद मजबूत।
13 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 123/1। स्मृति मंधाना 65* और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: मंधाना की क्लासिक फिफ्टी
मंधाना की क्लासिक फिफ्टी
Stepping up again on the big stage 👏#TeamIndia Vice-captain Smriti Mandhana with a 3️⃣0️⃣-ball FIFTY in the Gold Medal match 🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Updates ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/fpMhBcpGG3
IND W vs SL W Live Score: मंधाना का अर्धशतक, शेफाली 48 रन बनाकर आउट
स्मृति मंधाना ने प्रबोदा द्वारा किए पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना 37वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया। बाएं हाथ की महिला बैटर ने 30 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से पचासा पूरा किया। ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा। शेफाली वर्मा 48 रन बनाकर आउट हुईं। प्रबोदा की गेंद पर शेफाली रिवर्स स्वीप शॉट जमाने गईं और बैकवर्ड प्वाइंट पर काविंदी को आसान कैच थमा बैठीं। शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
10 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 99/1। स्मृति मंधाना 51* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: भारत का स्कोर 80 रन के पार
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की आक्रामक पारियों का श्रीलंकाई गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं हैं। दोनों ही छोर से भारतीय महिला बैटर्स का तूफानी प्रदर्शन जारी है। श्रीलंकाई टीम पहले विकेट की तलाश में जुटी हुई है।
8 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 87/0। स्मृति मंधाना 48* और शेफाली वर्मा 39* रन बनाकर खेल रही हैं।
Asian Games 2026 Final Live score: भारतीय ओपनर्स ने परेशान श्रीलंकाई गेंदबाज
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 32वीं बार अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। इन दोनों की आक्रामक पारियों से श्रीलंकाई गेंदबाज पस्त नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम ने करीब 12 के रन रेट से रन बनाकर श्रीलंका के हौसले पस्त कर दिए हैं।
5 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 59/0। शेफाली वर्मा 23* और स्मृति मंधाना 36* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: मंधाना के आक्रामक शॉट्स से परेशान श्रीलंका
स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में आक्रामक शॉट खेलने का मोर्चा संभाला है। उन्होंने तीन ओवर के खेल में दो चौके और दो छक्के जड़ दिए हैं। बाएं हाथ की महिला बैटर से श्रीलंकाई गेंदबाज तंग हैं। भारत ने पावरप्ले में धमाकेदार प्रदर्शन किया है।
3 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 25/0। स्मृति मंधाना 20* और शेफाली वर्मा 5* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W Vs SL W Live Score: भारत की दमदार शुरुआत
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है। मंधाना ने पारी के पहले ही ओवर में प्वाइंट के क्षेत्र में दो खूबसूरत चौके लगाए। दोनों ओपनर्स ने भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है।
2 ओवर के बाद भारतीय महिला टीम का स्कोर 13/0। स्मृति मंधाना 9* और शेफाली वर्मा 4* रन बनाकर खेल रही हैं।
IND W vs SL W Live Score: टॉस अपडेट
एशियन गेम्स 2026 फाइनल के टॉस की अपडेट।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have won the toss and elected to bat first in the Gold Medal contest.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
Updates ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB#AsianGames pic.twitter.com/o8Pui2arNE
IND W vs SL W Live Score: भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11
इमेशा दुलानी, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसीमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथयानगना, काव्या काविंडी, मिताली अयोध्या, चामुंडी प्रबोदा और सुगंदिका कुमारी।
IND W vs SL W Live Score: भारत बना टॉस का बॉस
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
IND W vs SL W Live: गोल्ड जीतो 'बेटियों'

गोल्ड जीतो भारत की बेटियों...
IND W vs SL W Live: भारत के सामने श्रीलंका के खस्ता हाल
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 25 मुकाबले जीतकर अपने शक्तिशाली होने को मजबूती से बयां किया है। वहीं, श्रीलंकाई टीम 5 मैच जीतने में कामयाब रही। एक मैच बेनतीजा रहा। वैसे, भारत ने 2024 से श्रीलंका को एक भी मैच जीतने नहीं दिया। टीम इंडिया ने पिछले दो सालों में सात बार श्रीलंका को पटखनी दी।
IND W vs SL W Live Update: एशिया कप के बाद एशियन गेम्स लक्ष्य
भारत और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच कुछ दिनों पहले ही एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। टीम इंडिया ने 72 रन से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम किया था। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को इस जीत से मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है और उसकी कोशिश एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल भी अपने नाम करने का होगा।
IND W vs SL W Live: भारत का पलड़ा भारी
भारत और श्रीलंका महिला के बीच हांगझू 2023 एशियन गेम्स के फाइनल में भी भिड़ंत हुई थी। भारतीय टीम ने तब श्रीलंका को पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता था। इस बार हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम अपने गोल्ड मेडल की रक्षा करने के इरादे से उतरेगी।
IND W vs SL W Final Live: भारतीय महिला टीम
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।
IND W vs SL W Final Live: श्रीलंका महिला टीम
इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेवंदी, निमाशा मीपेज, संजना कविंदी, अनुष्का संजीवनी।
IND W vs SL W Final Live: लाइव ब्लॉग
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम और श्रीलंका के बीच होने वाले गोल्ड मेडल क्रिकेट मैच के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगी।
