Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs SL W Final Highlights: शेफाली-स्मृति के बाद स्पिनरों ने दिखाया कमाल, भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब

Women's Asia Cup 2026 Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने 8वीं बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

By Praveen Kumar Mishra Sun, 13 Sep 2026 11:22 PM (IST)
IND W vs SL W: महिला एशिया कप 2026

IND W vs SL W: महिला एशिया कप 2026

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Sri Lanka Women, Asia Cup 2026 Final Highlights: महिला एशिया कप 2026 का खिताब हरमनप्रीत कौर की टीम ने अपने नाम कर लिया है। भारत ने फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका को हराया है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 183 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच को 72 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया, जबकि दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। भारत ने 8वीं बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

13 Sept 202611:30:48 PM

Women's Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला टीम ने जीता फाइनल

महिला एशिया कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम रिकॉर्ड 8वीं बार चैंपियन बनी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर सिमट गई और टीम इंडिया ने मैच को 72 रनों से अपने नाम कर लिया। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

13 Sept 202611:20:06 PM

Women's Asia Cup 2026 Final: श्रीलंका ने गंवाया 9वां विकेट

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका ने 9वां विकेट गंवा दिया है। प्रेमा रावत ने मिताली अयोध्या को जीरो के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 

13 Sept 202611:12:38 PM

IND W vs SL W Final Live Updates: श्रीलंका ने गंवाया 7वां विकेट

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया। श्रीलंका ने सातवां विकेट गंवा दिया है। शेफाली वर्मा ने हसिनि परेरा को एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 

13 Sept 202611:08:41 PM

IND W vs SL W Final Live Updates: श्री चरणी ने दिया दोहरा झटका

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्री चरणी ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम की कमर तोड़ दी है। उन्होंने पहले काश्वी दिलहरी को 7 रन और फिर नीलाक्षिका सिल्वा को 22 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसी के साथ श्रीलंका ने 6 विकेट गंवा दिए हैं।

IND W: 183/5 (20)

SL W: 102/6 (16)

Kaushani Nuthyangana: 1*(2)
Hasini Perera: 1*(1)

13 Sept 202611:00:26 PM

India Women vs Sri Lanka Women Live Updates: श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने अपना शिकंजा कस दिया है। श्रीलंका ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। श्री चरणी ने हर्षिता समरविक्रमा को 9 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

IND W: 183/5 (20)

SL W: 86/4 (13.5)

Nilakshika Silva: 15*(10)
Kavisha Dilhari*

13 Sept 202610:42:31 PM

India Women vs Sri Lanka Women Live Updates: दीप्ति शर्मा ने दिया दोहरा झटका

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका को तीसरा झटका दे दिया है। दीप्ति ने एक ही ओवर में दो श्रीलंकाई बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। चमारी अटापट्टू के बाद उन्होंने सेट बैटर विश्मी गुणारत्ने को 20 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

IND W: 183/5 (20)

SL W: 63/3 (10)

Harshitha Samarawickrama: 1*(2)
Nilakshika Silva*

13 Sept 202610:38:41 PM

Women's Asia Cup 2026 Final Live Score: चमारी अटापट्टू हुईं आउट

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत के लिए सिरदर्द बनती जा रही श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को दीप्ति शर्मा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है। अटापट्टू 32 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुईं।

IND W: 183/5 (20)

SL W: 62/2 (9.3)

Vishmi Gunaratne: 20*(21)
Harshitha Samarawickrama*

13 Sept 202610:30:28 PM

Women's Asia Cup 2026 Final Live Score: श्रीलंका के 50 रन पूरे

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका ने 50 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, उनकी ये धीमी शुरुआत रही है क्योंकि उन्होंने ये आंकड़ा 8 ओवरों में पार किया है। भारत ने उन्हें जीत के लिए 184 रनों का लक्ष्य दिया है।

IND W: 183/5 (20)

SL W: 50/1 (8)

Chamari Athapaththu: 26*(26)
Vishmi Gunaratne: 18*(18)

13 Sept 202610:22:47 PM

IND W vs SL W Final Live: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत के 183 रनों के जवाब में श्रीलंका की शुरुआत धीमी रही है। पहले 6 ओवरों में श्रीलंकाई बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके। पावरप्ले समाप्त होने के बाद श्रीलंका की टीम एक विकेट के नुकसान पर 38 रन ही बना सकी है।

IND W: 183/5 (20)

SL W: 38/1 (6)

Chamari Athapaththu: 21*(21)
Vishmi Gunaratne: 12*(11)

13 Sept 20269:59:15 PM

IND W vs SL W Final Live: क्रांति गौड़ ने श्रीलंका को दिया पहला झटका

क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में श्रीलंका को पहला झटका दिया। उन्‍होंने ओवर की चौथी गेंद पर इमेशा दुलानी को  बोल्‍ड किया। दुलानी ने 1 चौके की मदद से 4 गेंदों पर 4 रन बनाए।

13 Sept 20269:38:17 PM

India Women vs Sri Lanka Final 2026 Live: भारत ने बनाए 183 रन

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा (68) और स्मृति मंधाना (59) ने अर्धशतक लगाया। दोनों की फिफ्टी के दम पर भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं।

IND W: 183/5 (20)

Bharti Fulmali: 2*(3)

Gunalan Kamalini: 15*(5)

13 Sept 20269:34:48 PM

IND W vs SL W Final Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत की लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम इंडिया ने लगातार विकेट गंवाए हैं। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। वे 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके बाद दीप्ति शर्मा 5 रन बनाकर रन आउट हो गईं।

IND W: 167/5 (19)

Bharti Fulmali: 0*(0)

Gunalan Kamalini*

13 Sept 20269:23:24 PM

IND W vs SL W Final Live Score: ऋचा घोष हुईं आउट

महिला एशिया कप 2026 में भारत को तीसरा झटका लगा है। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बाद ऋचा घोष भी आउट हो गईं हैं। घोष 13 गेंदों पर 17 रन ही बना सकीं। उन्हें श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

IND W: 160/3 (17.1)

Harmanpreet Kaur: 13*(12)

Deepti Sharma*

13 Sept 20269:06:58 PM

India Women vs Sri Lanka Final 2026 Live: स्मृति मंधाना हुईं आउट

महिला एशिया कप में भारत को दूसरा झटका लगा है। स्मृति मंधाना शानदार फिफ्टी जड़ने के बाद रन आउट हो गई हैं। इससे पहले भारत ने शेफाली वर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाया था। मंधाना 39 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुईं।

IND W: 132/2

Harmanpreet Kaur: 2*(4)

Richa Ghosh*

13 Sept 20269:03:13 PM

India Women vs Sri Lanka Final 2026 Live: शेफाली वर्मा तूफानी पारी खेलकर आउट

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत को पहला झटका लगा है। शेफाली वर्मा तूफानी अर्धशतक लगाने के बाद आउट हो गई हैं। शेफाली 39 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हो गई हैं। उन्हें चामुडी प्रबोदा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

IND W: 129/1 (12.5)

Smriti Mandhana: 58*(38)

Harmanpreet Kaur*

13 Sept 20268:54:32 PM

IND W vs SL W Final Live Score: स्मृति मंधाना का अर्धशतक पूरा

श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 35 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। भारत ने अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है और 100 रनों के आंकड़े को भी पार कर लिया है।

IND W: 113/0 (11)

Shafali Verma: 61*(31)

Smriti Mandhana: 50*(35)

13 Sept 20268:52:07 PM

IND W vs SL W Final Live Score: भारत के 100 रन पूरे

महिला एशिया कप 2026 में भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने 11वें ओवर में इस आंकड़े को पार किया है। भारत ने अब तक कोई विकेट नहीं गंवाया है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

IND W: 113/0 (11)

Shafali Verma: 61*(31)

Smriti Mandhana: 50*(35)

13 Sept 20268:37:35 PM

Women's Asia Cup 2026 Final Live Score: शेफाली वर्मा ने ठोकी तूफानी फिफ्टी

महिला एशिया कप 2026 फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 24 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। शेफाली की ये टी20 इंटरनेशनल में 21वीं फिफ्टी है। शेफाली इसी के साथ महिला टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं।

13 Sept 20268:29:25 PM

Women's Asia Cup 2026 Final Live Score: भारत का अर्धशतक हुआ पूरा

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। भारत ने 5 ओवरों में 50 रन पूरे कर लिए हैं और टीम इंडिया ने कोई विकेट गंवाया नहीं है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

IND W: 57/0 (6)

Smriti Mandhana: 19*(17)

Shafali Verma: 38*(19)

13 Sept 20268:19:05 PM

India Women vs Sri Lanka Women Live Score: भारत की ताबड़तोड़ शुरुआत

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की है।

IND W: 35/0 (4)

Smriti Mandhana: 17*(11)

Shafali Verma: 18*(15)

13 Sept 20268:03:06 PM

India Women vs Sri Lanka Women Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है।

13 Sept 20267:56:34 PM

IND W vs SL W Final Live Score: मोहसिन नकवी के पहुंचने की उम्मीद

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में एशिया क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के पहुंचने की पूरी संभावना है। अगर वे यहां पर आते हैं और टीम इंडिया जीतती है, तो देखना होगा कि क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम उनके हाथों से ट्रॉफी लेगी। इससे पहले 2025 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने को इनकार कर दिया था।

13 Sept 20267:40:49 PM

IND W vs SL W Final Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग-11

चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।

13 Sept 20267:37:39 PM

India Women vs Sri Lanka Women Live Score: भारत की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।

13 Sept 20267:36:08 PM

India Women vs Sri Lanka Women Live Score: भारत ने जीता टॉस

महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। प्रतिका रावल को बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह कामिलिनि को मौका मिला है।

13 Sept 20267:16:20 PM

Women's Asia Cup 2026 Final Live: मोहसिन नकवी कर सकते हैं ड्रामा

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। फाइनल मैच में एशिया क्रिकेट काउंसि और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के आने की संभावना है। अगर भारतीय टीम जीतती है, तो उनके हाथों से टीम इंडिया ट्रॉफी लेने से इनकार कर सकती है। इससे पहले एशिया कप 2025 में भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने ट्रॉफी नहीं ली थी।

13 Sept 20266:48:12 PM

Women's Asia Cup 2026 Final Live: श्रीलंका से हिसाब बराबर करना चाहेगी टीम इंडिया

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। श्रीलंका ने उस मुकाबले में जीत हासिल की थी और भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर उस हिसाब को बराबर करना चाहेंगी।

13 Sept 20265:31:32 PM

IND W vs SL W Live Score: भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी।

13 Sept 20265:27:58 PM

IND W vs SL W Live Score: श्रीलंका महिला टीम

चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति।

13 Sept 20265:27:36 PM

IND W vs SL W Live Score: लाइव ब्लॉग

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप के फाइनल के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार ये मैच रात के 8 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us