विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ind W vs Zim W 1st T20I: 'स्‍मृति मंधाना युग' में भारतीय महिला टीम की विजयी शुरुआत, दीप्ति-निक्की ने सीरीज में दिलाई 1-0 की बढ़त

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2026 10:24 PM (IST)

IND-W vs ZIM-W 1st T20I Highlights: भारतीय महिला टीम ने जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया है। भारत की ...और पढ़ें

भारतीय महिला टीम बनाम जिंबाब्वे महिला टीम

भारतीय महिला टीम बनाम जिंबाब्वे महिला टीम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I Result: भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद के दम पर जिंबाब्वे को पहले टी20 मुकाबले में शुक्रवार को चार विकेट से हरा दिया। रायपुर में खेले गए मैच में जिंबाब्वे ने भारत को 115 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 16वें ओवर  में हासिल कर लिया।

दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी की। दीप्ति अर्धशतक से चूंक गईं। वो 37 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गईं।

निक्की 35 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटीं और चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जिंबाब्वे की ओर से नयाशा ग्वानजुरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।