Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Duleep Trophy: इंडिया-A के काम न आया केएल राहुल का अर्धशतक, इंडिया-B ने दी 76 रन से मात

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 04:58 PM (IST)

    दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी ने इंडिया-ए पर धमाकेदार जीत दर्ज की। एम चिन्नास्वामी में खेल गए मैच में इंडिया-बी ने इंडिया-ए को 76 रन से हराया। दूसरी पारी ...और पढ़ें

    इंडिया-बी ने इंडिया-ए को 76 रन से हराया। फोटो- सोशल मीडिया।
    इंडिया-बी ने इंडिया-ए को 76 रन से हराया। फोटो- सोशल मीडिया।

    HighLights

    1. इंडिया-बी ने इंडिया-ए को 76 रन से हराया
    2. आकाशदीप और मुशीर खान ने बिखेरा जलवा
    3. केएल राहुल और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी में इंडिया-बी ने इंडिया-ए को 76 रन से धूल चटा दी। इंडिया-ए के लिए खेली गई केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी भी काम न आई। आखिरी दिन इंडिया-ए को जीत के लिए 274 रन का लक्ष्य मिला था। इंडिया-बी के लिए यश दयाल ने दूसरी पारी में सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

    इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 321 रन बनाए। इस पारी में मुशीर खान स्टार बनकर उभरे। उन्हें दलीप ट्रॉफी में अपनी सेंचुरी जड़ी। आउट होने से पहले मुशीर खान 373 गेंद का सामना करते हुए 181 रन की शानदार पारी खेली। अंत में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। आकाशदीप ने चार विकेट चटकाए।

    नवदीप और मुकेश का कहर

    321 रन के जवाब में उतरी इंडिया-ए की पहली पारी 231 रन पर सिमट गई। टीम की तरफ से सर्वाधिक रन केएल राहुल ने बनाए। वह 37 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने। कप्तान गिल के बल्ले से 25 रन निकले। मयंक अग्रवाल (36), रियान पराग (30) और शिवम दुबे (20) जल्दी आउट हो गए। सैनी और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए। इंडिया-बी को 90 रन की बढ़त मिली।

    आकाशदीप ने बिखेरा जलवा

    इंडिया-बी की दूसरी पारी में मुशीर खान का बल्ला खामोश रहा, लेकिन सरफराज खान ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ते हुए 61 रन बनाए। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और टीम 184 रन पर सिमट गई। आकाशदीप ने पांच विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    बेकार गया केएल राहुल का अर्धशतक

    दूसरी पारी में इंडिया-ए की हालत खराब रही और टीम 198 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश रहे केएल राहुल ने 51 रन की पारी खेली। वहीं, अंत में तेज गेंदबाज आकाशदीप ने 43 रन की जुझारू पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

    यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी खेलने वाले खिलाड़ी कमाते हैं कितना पैसा? विजेता और उपविजेता की भी बढ़ा दी गई है प्राइज मनी

    यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2024: विपक्षी खेमे में ऋषभ पंत ने मारी सेंध, सुन लिया कप्‍तान शुभमन गिल का पूरा प्‍लान