Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND vs NZ: टीम इंडिया ने किया कीवियों का काम तमाम, वनडे सीरीज की अपने नाम

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 07:10 PM (IST)

    IND beat NZ by 8 wickets भारतीय टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी। रोहित शर्मा के नेत ...और पढ़ें

    IND vs NZ: भारत ने न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया
    IND vs NZ: भारत ने न्‍यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। प्‍लेयर ऑफ द मैच मोहम्‍मद शमी (3 विकेट) और रोहित शर्मा (51) के उम्‍दा प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को न्‍यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 179 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से हरा दिया।

    रायपुर में खेले गए मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 34.3 ओवर में 108 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में भारतीय टीम ने 20.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। शुभमन गिल (40*) और ईशान किशन (8*) नाबाद लौटे। भारतीय टीम ने इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई। सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे मैच मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा।

    भारतीय पारी का हाल

    109 रन के आसान लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारत को कप्‍तान रोहित शर्मा (51) और शुभमन गिल (40*) ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 72 रन की साझेदारी की। कप्‍तान रोहित ने आक्रामक रुख अपनाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। शिपले ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा।

    रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में सात चौके और दो छक्‍के की मदद से 51 रन बनाए। विराट कोहली (11) सैंटनर की गेंद पर स्‍टंपिंग होकर पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने चौका जमाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई।

    खबरें और भी

    शुभमन गिल 53 गेंदों में 6 चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं किशन ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से नाबाद 8 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड की तरफ से हेनरी शिपले और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला।

    न्‍यूजीलैंड की पारी का हाल

    इससे पहले रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्‍यूजीलैंड को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपने कप्‍तान के फैसले को एकदम सही साबित किया और 15 रन के स्‍कोर पर न्‍यूजीलैंड के 5 विकेट गिरा दिए। शमी ने फिन एलेन को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

    ऐलन अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद हार्दिक ने कॉनवे को 7 रन के निजी स्कोर पर कॉट एंड बोल्ड कर दूसरा झटका दिया। सिराज ने निकल्स को अपना शिकार बनाया। मिचेल और कप्तान लेथम 1-1 रन बनाकर आउट हुए।

    भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा

    इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने संघर्ष किया और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। अभी टीम संभल ही रही थी कि 56 के स्कोर न्यूजीलैंड को छठवां झटका लगा। वह 22 रन बनाकर आउट हुए।

    फिलिप्स न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। इसके बाद सैंटनर ने 27 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से शमी को 3 विकेट मिला। वहीं, हार्दिक और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले। सिराज, कुलदीप और शार्दुल ठाकुर के नाम 1-1 विकेट रहा।

    यह भी पढ़ें: भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने फिसड्डी निकले कीवी बल्‍लेबाज, 3 शर्मनाक रिकॉर्ड हुए दर्ज

    यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने अपने फॉलो थ्रू में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सन्‍न रह गए डेवोन कॉनवे, देखें वीडियो