Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs AFG U19 Highlights: वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 08:38 PM (IST)

    India U19 vs Afghanistan U19 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंड ...और पढ़ें

    IND U19 vs AFG U19 Highlights: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला

    IND U19 vs AFG U19 Highlights: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला

    HighLights

    1. U19 Cricket World Cup 2026 2nd Semi Final: भारत-अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला गया

    2. IND U19 vs AFG U19 Live: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

    3. IND vs AFG U19 Live: भारत और इंग्लैंड का होगा फाइनल मुकाबला

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan U19 World Cup semifinal Highlights: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

    इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य को 41.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ऐरन जॉर्ज ने कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने 115 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया और अब फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होना है।