IND U19 vs AFG U19 Highlights: वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
India U19 vs Afghanistan U19 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बना ली है। भारत का फाइनल में सामना इंग्लैंड से होने वाला है।

IND U19 vs AFG U19 Highlights: भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan U19 World Cup semifinal Highlights: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।
इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य को 41.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज ऐरन जॉर्ज ने कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने 115 रनों की पारी खेली। भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया और अब फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड से होना है।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: फाइनल में भारत
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारत का सामना अब इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया के लिए ऐरन जॉर्ज ने कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने 115 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: ऐरन जॉर्ज का शतक
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऐरन जॉर्ज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और उन्होंने शतक लगा दिया है। उन्होंने 96 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और भारत को जीत के करीब पहुंचाया। भारत के लिए जॉर्ज 101, जबकि विहान मल्होत्रा 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: आयुष म्हात्रे आउट
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य मिला है। हालांकि, भारत ने दूसरा विकेट गंवा दिया और कप्तान आयुष म्हात्रे 59 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत के लिए ऐरन जॉर्ज 65 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि विहान मल्होत्रा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: 25 ओवर पूरे
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की पारी के 25 ओवर पूरे हो गए हैं। इस समय तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे 60, जबकि ऐरन जॉर्ज 64 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: म्हात्रे-ऐरन जॉर्ज ने लगाई फिफ्टी
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और ऐरन जॉर्ज ने फिफ्टी लगाई है। इस समय म्हात्रे 58, जबकि ऐरन जॉर्ज 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: 15 ओवर पूरे
अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 311 रनों का लक्ष्य मिला है और इसका पीछा करते हुए भारत की पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम इंडिया ने इस वक्त तक एक विकेट के नुकसान पर 128 रन बना लिए हैं। भारत के लिए ऐरन जॉर्ज 36, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे 22 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: वैभव सूर्यवंशी आउट
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की लेकिन भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है। वैभव सूर्यवंशी 33 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत के लिए ऐरन जॉर्ज 21 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: भारत की बल्लेबाजी शुरु
भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। अगर भारत को फाइनल तक का रास्ता तय करना है, तो टीम इंडिया को अब जीतने के लिए 311 रन बनाने होंगे।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup Live: नियाजई-फैसल के बीच 50 रन की साझेदारी
पारी के 35 ओवर के बाद उजैरउल्लाह नियाजई और फैसल खान के बीच 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर उजैरउल्लाह ने चौका लगाया।
35 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 170/2
IND U19 vs AFG U19 Live Score: इंडिया को झटका
पारी के 30वें ओवर की तीसरी गेंद के दौरान फील्डिंग के दौरान खिलान पटेल को चोट लगी है। फिजियो ने उन्हें चेक किया और शायद गर्दन के हिस्से के आस-पास उन्हें जर्क लगा है।
IND U19 vs AFG U19 Live Score: फैसल ने जड़ा अर्धशतक
पारी के 30 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 145 रन रहा। फैसल ने अर्धशतक जड़ दिया है। उनका साथ उजैरउल्लाह नियाजई दे रहे हैं।
IND U19 vs AFG U19 Live Score: अफगानिस्तान को लगा पहला झटका
53 रन के स्कोर पर भारतीय टीम को पहली सफलता मिली। दीपेश देवेंद्रन ने अफगानिस्तान के ओपनर खालिद अहमदजई को 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इस तरह खालिद और और ओस्मान की साझेदारी का भी अंत हुआ।
13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 61/1 रहा।
IND U19 vs AFG U19 Live Score: भारत की अपील खारिज
पारी के 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंडिया ने कैच की अपील की, जिसे अंपायर ने मना कर दिया। लेग स्टंप पर डाली गई तेज गति की गेंद को उस्मान ने फ्लिक करना चाहा, लेकिन अतिरिक्त उछाल के साथ बैट को बीट करती हुई गेंद थाई पैड्स पर लगी और कीपर के पास गई। ऐसे में गेंदबाज के साथ मिलकर कीपर ने कैटच की अपील की थी, जिसको अंपायर ने खारिज कर दिया।
IND U19 vs AFG U19 Live Score: पहला पावरप्ले खत्म
10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 42 रन रहा। पहला पावरप्ले पूरी तरह से अफगानिस्तान टीम की तरफ जाता दिखा है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने ज्यादा रन्स नहीं दिए हैं। खालिद और ओस्मान की जोड़ी टिककर खेलती हुई नजर आ रही है।
IND vs AFG Semi-final Live: 5 ओवर का खेल खत्म
5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। अफगानिस्तान की टीम ने बिना किसी नुकसान के 23 रन बना लिए हैं। खालिद (12) और ओस्मान (11) रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, इंडिया की नजर जल्द से जल्द विकेट लेने पर बनी हुई हैं।
India vs Afghanistan U19 World Cup Semi Final Live: अफगानिस्तान की बैटिंग शुरू
अफगानिस्तान की टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। टीम की ओर से ओस्मान सादत और खालिद अहमदजाई ने पारी का आगाज किया। अफगानिस्तान का स्कोर पहले ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 6/0 रहा।
India vs Afghanistan U19 Live Score: पिच कैसा खेलेगी?
पिच के बारे में बात करने आए एड रेन्सफोर्ड ने बताया कि ये एक शानदार मैदान है जो काफी ऊंचाई पर बना हुआ है। सतह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस पर कुछ दरारें नजर आ रही हैं। घास भी इसपर कम है, जो फुलर लेंथ तक आकर खत्म हो रही है। सख्त है ये सतह और तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिल सकती है। मैदान हाई एलटीट्युड पर है, इस वजह से हवा में स्विंग मिलेगी।
IND U19 vs AFG U19 Cricket World Cup 2026 LIVE: अफगानिस्तान की प्लेइंग-11
उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान(विकेटकीपर और कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्तानिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान
India vs Afghanistan Under 19 Live Score: भारत की प्लेइंग-11
आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), अंबरीश आरएस, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन
India U19 Vs Afghanistan U19 Live Score: भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने क्या कहा?
भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने कहा, "हम चेज करते हुए बहुत खुश हैं। हम बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हुए आ रहे हैं जिसे यहां भी करना चाहेंगे। टीम में सभी अपना बेस्ट देने को देख रहे हैं ताकि हम फाइनल तक जा सकें। उन्होंने आखिर में बताया कि हमने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।"
IND U19 vs AFG U19 Live Score: अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर क्या कहा?
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। पिच बैटिंग के लिए अच्छी लग रही है, इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। फैसल खान बहुत अच्छा बैटर है। उसने टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने इस गेम के लिए अच्छी तैयारी की है और उम्मीद है कि हम फाइनल में भी पहुंचेंगे। विकेट बैटिंग के लिए अच्छा है और यह गेंदबाजों को भी कुछ मदद देगा"
IND U19 Vs AFG U19 Live Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीता
अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
IND vs AFG U19 Live Score: कितने बजे होगा टॉस?
अंडर-19 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल का मैच भारत-अफगानिस्तान के बीच होना है। इस मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा, जबकि मैच 1 बजे से शुरू होगा।
IND vs AFG U19 Live Score: अफगानिस्तान का अब तक का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान ने अपने पांच में से चार मैच जीते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के नतीजों पर-
ग्रुप स्टेज (ग्रुप D)
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका: अफगानिस्तान 28 रन से जीता
इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज: अफगानिस्तान 138 रन से जीता
इंडिया बनाम तंजानिया: अफगानिस्तान 9 विकेट से जीता
सुपर सिक्स स्टेज (ग्रुप-1)
इंडिया बनाम श्रीलंका: श्रीलंका 4 विकेट से जीता (अफगानिस्तान की एकमात्र हार)
इंडिया बनाम आयरलैंड: अफगानिस्तान 191 रन से जीता
IND vs AFG U19 Live Score: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का प्रदर्शन
भारत अब तक अजेय रहा है-
ग्रुप स्टेज
भारत बनाम USA: भारत 6 विकेट से जीता (DLS मेथड)
भारत बनाम बांग्लादेश: भारत 18 रन से जीता (DLS मेथड)
भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारत 7 विकेट से जीता (DLS मेथड)
सुपर सिक्स स्टेज
भारत बनाम जिम्बाब्वे: भारत 204 रन से जीता
भारत बनाम पाकिस्तान: भारत 58 रन से जीता
IND U19 vs AFG U19 Live Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
इंडिया U19 और अफगानिस्तान U19 ने यूथ वनडे में 12 बार एक-दूसरे का सामना किया है। हेड-टू-हेड में मेन इन ब्लू 10-2 से आगे हैं। U19 वर्ल्ड कप में उनकी एकमात्र भिड़ंत 2010 में हुई थी, जिसे भारत ने 24.4 ओवर बाकी रहते 8 विकेट से जीता था।
India vs Afghanistan U19 Live Score: पहली बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान की नजरें इतिहास में पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर होगी। सेमीफाइनल 2018 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया और 2022 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। ये तीसरी बार है जब अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
IND vs AFG Semi-final Live: रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंचना चाहेगा भारत
भारतीय टीम की नजरें टूर्नामेंट में 10 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने पर है। उन्होंने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीते थे ,जबकि साल 2006, 2016, 2020 और 2024 में फाइनल मुकाबला हार गए थे। आज उनकी भिड़ंत अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराने पर होगी।
India vs Afghanistan Live Score: लगातार छठी बार फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी इंडिया
भारत लगातार छठा फाइनल खेलने का लक्ष्य बना रहा है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है। उसने पांच बाक 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीते हैं। वहीं, इंडिया की नजरें रिकॉर्ड लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने इससे पहले 2016, 2018, 2020, 2022 और 2024 में फाइनल खेला है। उन्होंने इनमें से दो फाइनल जीते हैं और 2024 में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल हारने के बाद अब वो इस बार खिताब वापस जीतने का लक्ष्य रखेंगे।
IND U19 vs AFG U19 LIVE Cricket Score: नमस्कार, स्वागत है आपका दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में
नमस्कार और शुप्रभात। स्वागत है आपका दैनिक जागरण की लाइव कवरेज में। आज अंडर-19 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है।