India vs England Highlights, U19 World cup Final: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, भारत ने लगाया वर्ल्ड कप जीत का 'छक्का'
India U19 vs England U19 : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे एक बार फिर विश्व पटल पर छा गए। टीम इंडिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया और छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी के दम पर भारत ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने छठी बार ये ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था।
वैभव सूर्यवंशी के शानदार शतक के दम पर भारत ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये पहली बार है जब किसी टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में 400 का आंकड़ा पार किया है। इस विशाल स्कोर के सामने इंग्लैंड 40.2 ओवरों में 311 रनों पर ही ढेर हो गई।
वैभव ने इस मैच में 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की पारी खेली है। वैभव का ये शतक अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक है। उनके अलावा आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों पर 53 रन बनाए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। अंत में अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा।
इंग्लैंड की तरफ से कैलेब फॉल्कनर ने जुझारू पारी खेली और शतक जमाया। लेकिन उनकी ये पारी तब आई जब टीम के हाथों से मैच फिसलन शुरू हो गया था। उन्होंने 67 गेंदों पर 115 रन बनाए जिसमें नौ चौके सात छक्के शामिल रहे। उनके रूप में ही इंग्लैंड ने अपना आखिरी विकेट खोया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: कोच ने जताई खुशी
टीम के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने कहा कि ये जीत इन खिलाड़ियों के लिए खास है। उन्होंने कहा, "ये शानदार एहसास है। मैं पहले भी यहां रहा हूं, लेकिन इन लड़कों के लिए ये जीत स्पेशल है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जिस तरह की लड़ाई लड़ी उसके बाद तो ये जीत शानदार है। हम खिलाड़ियों का ये विकास देख खुश हैं। जाहिर है कि हम ट्रॉफियों के लिए खेलते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को इस तरह से आगे बढ़ते देखना अच्छा है। डिनर और एक अच्छी नींद के साथ सेलिब्रेट करेंगे।"
IND U19 vs ENG U19 Live Score: एरॉन जॉर्ज ने वैभव को दिया श्रेय
मैच के बाद एरॉन जॉर्ज ने जीत का श्रेय वैभव को देते हुए कहा, "हम जीत का अहसास कर रहे हैं। काफी खुश हैं और पूरे खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेट करेंगे। वैभव ने शानदार काम किया। हमने उन्हें मैच में से पूरी तरह से बाहर कर दिया। इसका श्रेय वैभव को जाता है।"
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत ने जीता खिताब
41वें ओवर की दूसरी गेंद पर कनिष्क चौहान ने फॉल्कनर को खिलान पटेल के हाथों कैच कराया और इसी के साथ भारत ने मैच के साथ-साथ छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: फॉल्कनर का शतक
40वें ओवर की आखिरी गेंद पर फॉल्कनर ने छक्का मार शतक जमा दिया और इसी के साथ इंग्लैंड ने 300 का स्कोर भी पार कर लिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत जीत से एक कदम दूर
भारतीय क्रिकेट टीम जीत से एक कदम दूर है। 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर अंबरिश ने मैनी लम्सडेन को आउट कर इंग्लैंड का नौवां विकेट गिरा दिया और भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: मिंटो लौटे पवेलियन
मिंटो आउट हो गए हैं। उनका विकेट 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। अंबरिश ने उन्हें इनान के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड ने इसी के साथ अपना आठवां विकेट खो दिया है। भारत को अभ जीत के लिए दो विकेट की तलाश है। मिंटो ने 41 गेंदों पर 28 रन बनाए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार
इंग्लैंड का स्कोर 250 के पार चला गया है। उसने अपने सात विकेट खो दिए हैं। भारत की जीत इसके बाद काफी करीब लग रही थी, लेकिन फॉलकन्स और मिंटो ने साझेदारी कर भारत की जीत के इंतजार को बढ़ा दिया है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: फॉलकान्स का अर्धशतक
फॉलकान्स का अर्धशतक पूरा हो गया है। 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। वह भारत की जीत के इंतजार को बढ़ा रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: मोर्गन भी आउट
दीपेश ने अपने ओवर में दो विकेट लिए। आखिरी गेंद पर उन्होंने मोर्गन को पवेलियन की राह दिखाई और इंग्लैंड का सातवां विकेट टपका दिया। इंग्लैंड बेहद आसानी से अपने विकेट खोती जा रही है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: फरहान अहमद भी आउट
इंग्लैंड की हर तय हो गई है। वह जीत के लिए लड़ाई नहीं लड़ पा रही है और लगातार विकेट खो रही है। 22वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपेश ने फरहान को पवेलियन की राह दिखाई। वह खाता तक नहीं खोल पाए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: एल्बर्ट हुए रन आउट
इंग्लैंड ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। राल्फी एल्बर्ट रन आउट हो गए हैं। उनका विकेट 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। यहां से इंग्लैंड की हार तय लग रही है। उसके पांच विकेट बचे हैं लेकिन बनाने उसे 238 रन हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: म्हात्रे को मिली सफलता
आयुष म्हात्रे को सफलता मिल गई है। 21वें ओवर की चौथी गेंद पर म्हात्रे ने बेन डॉकिंस को पवेलियन की राह दिखाई। डॉकिंस का कैच कवर्स पर खिलान पटेल ने लपका।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: बेन डॉकिंस का अर्धशतक
बेन डॉकिंस का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अपने 50 रन पूरे किए। इंग्लैंड को जिस रफ्तार से रन बनाने की जरूरत है वो उस रन रेट से बना नहीं पा रही है। इंग्लैंड के लिए ये चिंता की बात है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: रियू की पारी खत्म
इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रियू की पारी खत्म हो गई है। उनको 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर कनिष्क चौहान ने भारतीय कप्तान थॉमस रियू के हाथों कैच कराया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार चला गया है। बीते कुछ ओवरों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए हैं। 15 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट खोकर 114 रन है। कप्तान रियू और डॉकिंस इस समय क्रीज पर मौजूद हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: बेन मायेस आउट
इंग्लैंड को दूसरा झटका लग गया है। बेन मायेस 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर खिलान पटेल की शिकार बने। वह 28 गेंदों पर 45 रन बनाने में सफल रहे। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के मारे।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और तेजी से खेलने लगे है। शुरुआती दो ओवरों में कोई रन न बनाने वाली इंग्लैंड की टीम ने अगले आठ ओवरों में 64 रन जोड़े। 10 ओवरों के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: अंबरिश ने दिलाया विकेट
अंबरिश ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोसेफ मूरस को आउट किया। इसी के साथ इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट खो दिया। जोसेफ 16 गेंदों पर 17 रन बनाकर बोल्ड हो गए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड के बल्लेबाज परेशान
शुरुआती दो ओवरों में खाता नहीं खोलने के बाद इंग्लैंड की टीम ने किसी तरह तीसरे ओवर में खाता खोला, लेकिन उसके बल्लेबाज रनों की गति को पकड़ नहीं पा रहे हैं। भारतीय गेंदबाज उन्हें रन बनाने के बिल्कुल मौके नहीं दे रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड की खराब शुरुआत
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही है। भारत ने शुरुआती दो ओवरों में उसे रन नहीं बनाने दिए हैं। शुरुआती दो ओवर मेडन रहे।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी शुरू हो गई है। डॉकिंस और मूरस पर इंग्लैंड टीम को तूफानी शुरुआत देने का जिम्मा है। टीम को इसकी सख्त जरूरत है क्योंकि उसके सामने 412 रनों की चुनौती है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत ने बनाए 411 रन
भारतीय टीम की पारी खत्म हो गई है। वैभव सूर्यवंशी के बाद बाकी बल्लेबाजों के संयुक्त योगदान के दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। ये पहली बार है जब अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मे किसी टीम ने 400 से ज्यादा का स्को बनाया है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: हेनिल पटेल आउट
49वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेनिल पटेल रन आउट हो गए। इसी के साथ भारत ने अपना नौवां विकेट खो दिया।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत ने खोया आठवां विकेट
47वें ओवर की चौथी गेंद पर खिलान पटेल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में पवेलियन लौट गए। उनके रूप में भारत ने अपना आठवां विकेट भो खो दिया। मोर्गन ने मूरस के हाथों उनको कैच कराया। वह तीन रन ही बना सके।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: अंबरिश भी हुए मिंटो का शिकार
46वां ओवर लेकर आए मिंटो ने भारत को एक और झटका दे दिया है। उन्होंने आरएस अंबरिश को पवेलियन की राह दिखाई है। अंबरिश बोल्ड हो गए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: अभिज्ञान कुंडू की पारी खत्म
भारत को आखिरी ओवरों में जिस रफ्तार से रन बनाने थे वो कुंडू कर सकते थे। वह कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन 45वें ओवर की दूसरी गेंद पर उनकी पारी का अंत हो गया। उन्होंने 31 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत की नजरें विशाल स्कोर पर
42 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। टीम ने पांच विकेट खोकर 332 रन बनाए हैं। आखिरी आठ ओवरों में उसे तेजी से रन बनाने की जरूरत है। अभिज्ञान कुंडू और अंबरिश मैदान पर मौजूद हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वेदांत त्रिवेदी भी आउट
वेदांत त्रिवेदी आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत का पांचवां विकेट भी गिर गया है। 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स मिंटो ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। वेदांत ने 36 गेंदों पर 32 रन बनाए। एक समय मजबूत दिख रही भारतीय पारी अब लड़खड़ा गई है। टीम का अब 400 रनों के टारगेट के पास जाना मुमकिन नहीं दिख रहा है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: विहान लौटे पवेलियन
भारत का चौथा विकेट गिर गया है। विहान मल्होत्रा आउट हो गए हैं। 35वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेम्स मिंटों ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। वह 36 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार
भारतीय टीम का स्कोर 300 के पार चला गया है। हालांकि, वैभव के जाने के बाद टीम इंडिया की रफ्तार सुस्त पड़ी है और जिस रफ्तार से रन आने चाहिए थे वो आ नहीं रहे हैं। 34 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 302 रन है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: 30 ओवरों का खेल खत्म
30 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत ने तीन विकेट खोकर 283 रन बनाए हैं। विहान मल्होत्रा 16 और वेदांत त्रिवेदी 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड की वापसी
वैभव के जाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों को राहत मिली है। उन्होंने भारत की रनगित पर ब्रेक सा लगा दिया है। वैभव जब मैदान पर थे तब चौके, छक्कों की बारिश कर रहे थे। लेकिन उनके जाने के बाद रन रेट धीमा हुआ है। 29वें ओवर में सात रन आए और भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 275 रन है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: विहान आउट होने से बचे
वैभव के बाद भारत को एक और झटका लग गया होता। विहान मल्होत्रा के रूप में भारत ने अपना एक और विकेट खो दिया होता। 29वें ओवर की पहली ही गेंद पर फरहान अहमद ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। लेकिन अंपायर को शक था कि गेंद कहीं जमीन पर लगी तो नहीं है। ऐसे में तीसरे अंपायर ने चेक किया और पाया कि गेंद जमीन पर लगी है। इसी के साथ विहान आउट होने से बच गए।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वेदांत और विहान पर जिम्मेदारी
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद अचानक से रनगित धीमी हो गई है। इस समय मैदान पर वेदांत त्रिवेदी और विहान मल्होत्रा हैं। दोनों के ऊपर जिम्मेदारी है कि वैभव जो मंच सेट करके गए हैं उसका फायदा उठाते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाएं। 28 ओवरों के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 268 रन है।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी हुई खत्म
ओह नो! वैभव सूर्यवंशी आउट। लुम्सडेन ने बैक ऑफ द लेंथ गेंद डाली, जिस पर वैभव ने स्लॉग स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर हवा में गई। रियू ने आसान कैच लपका। एक ऐतिहासिक पारी का अंत। सूर्यवंशी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पवेलियन लौटे। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के की मदद से 175 रन बनाए। विहान मल्होत्रा क्रीज पर आए।
26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 253/3। वेदांत त्रिवेदी 11* और विहान मल्होत्रा 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव ने की छक्कों की बरसात
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। वैभव ने 79 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्के की मदद से नाबाद 175 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे हैं। भारत ने केवल 25 ओवर में 250 रन का स्कोर टांग दिया है।
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 250/2। वैभव सूर्यवंशी 175* और वेदांत त्रिवेदी 9* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव ने शतक जड़कर रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। युवा बल्लेबाज ने केवल 55 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्के की मदद से सैकड़ा पूरा किया। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। वैभव ने अल्बर्ट द्वारा किए पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। जब वैभव ने शतक पूरा किया तो दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 167/2। वैभव सूर्यवंशी 100* और वेदांत त्रिवेदी 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 Live Score: आयुष म्हात्रे अर्धशतक बनाकर आउट
भारतीय टीम को आयुष म्हात्रे के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया था। आयुष ने 50 गेंदों में पचासा पूरा किया और फिर अगली गेंद पर डीप फाइन लेग के फील्डर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। ग्रीन ने म्हात्रे को अपना शिकार बनाया। भारतीय कप्तान ने 51 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। आयुष के आउट होने पर वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर आए।
19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 162/2। वैभव सूर्यवंशी 97* और वेदांत त्रिवेदी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score:15 ओवरों का खेल खत्म
15 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत ने इन ओवरों में दो विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। वैभव 71 और म्हात्रे 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: वैभव का अर्धशतक
वैभव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशक पूरा किया। उनकी इस पारी से भारत को काफी मजबूती मिली है।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: 10 ओवरों का खेल खत्म
10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। भारत ने एक विकेट खोकर 79 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक के करीब हैं और कप्तान आयुष उनका साथ दे रहे हैं।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: भारतीय टीम का अर्धशतक पूरा
भारतीय टीम का अर्धशतक पूरा हो गया है। जॉर्ज के जाने के बाद वैभव और कप्तान म्हात्रे ने सूझबूझ भरी पारी खेली और टीम को संभाले रखा है। आठ ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 53 रन है।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: भारत को लगा पहला झटका
चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एरॉन जॉर्ज आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत ने अपना पहला विकेट खो दिया है। जॉर्ज को एएम ग्रीन ने बेन मायेस के हाथों कवर्स पर कैच कराया।
एरॉन जॉर्ज- 9 रन, 11 गेंद 2x4
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: भारत की धीमी शुरुआत
भारत को धीमी शुरुआत मिली है। वैभव और जॉर्ज तेजी से रन बनाने में नाकामयाब रहे हैं। तीन ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 14 रन है।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: भारतीय पारी शुरू
भारतीय पारी शुरू हो गई है। एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत करने उतरे हैं और दोनों से उम्मीद है कि वह टीम को तेज शुरुआत देंगे।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान और विकेटकीपर), बेन डॉकिंस, जोसेफ मूरेस, बेन मायेस, कालेब फॉल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबास्टियन मोर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडैन, एलेक्स ग्रीन।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: भारत की प्लेइंग-11
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरिश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: कुछ ही देर में होगा टॉस
कुछ ही देर में फाइनल मुकाबले का टॉस होने वाला है। दोनों टीमों के कप्तान चाहेंगे कि टॉस वही जीतें ताकि अपने मन मुताबिक फैसला ले सकें।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: इन बल्लेबाजों से भी उम्मीद
वैभव अकेले बल्लेबाज नहीं हैं जिनसे भारत को उम्मीद है या फिर इंग्लैंड को खतरा है। अभिज्ञान कुंडू, कप्तान आयुष म्हात्रे और एरॉन जॉर्ज ऐसे बल्लेबाज हैं जो अगर चल गए तो सामने वाली टीम का बहुत नुकसान करते हैं।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: वैभव सूर्यवंशी पर नजरें
अगर किसी खिलाड़ी से भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं और टीम चाहती है कि इस खिलाड़ी का बल्ला चल जाए तो वो हैं वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी की अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं वो गेंदबाजों को मौका नहीं देते हैं।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: इंग्लैंड को दूसरे खिताब की तलाश
भारत को अपना छठे खिताब की तलाश है तो वहीं इंग्लैंड को अपने दूसरे अंडर-19 वर्ल्ड कप की तलाश है। इंग्लैंड ने साल 1998 में ये खिताब जीता था, लेकिन इसके बाद वह दोबारा ये ट्रॉफी नहीं उठा पाई है।
IND U19 vs ENG U19 LIVE Cricket Score: खिताबी जंग का मैदान तैयार
तकरीबन तीन सप्ताह के बाद जिस दिन का इंतजार था वो दिन आ गया है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से है। टीम इंडिया की नजरें छठी बार ये ट्रॉफी अपने नाम करने पर हैं। मैदान तैयार है और देखना होगा कि बाजी किसके हिस्से आती है।