Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs PAK U19 Final Highlights: पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार उठाई अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी, भारत को बुरी तरह हराया

    Updated: Sun, 21 Dec 2025 05:21 PM (IST)

    IND U19 vs PAK U19 Asia Cup Final Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल 21 दिसंबर को दुबई में खेला जा रहा है। आयुष म्हात ...और पढ़ें

    IND U19 vs PAK U19 Final Highlights : इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल

    IND U19 vs PAK U19 Final Highlights : इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल

    HighLights

    1. IND vs PAK U19 Final: भारत-पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच दुबई में खेला गया

    2. भारतीय अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टीम को फाइनल में मिली 191 रन से हार

    3. पाकिस्तान की टीम ने 2012 के बाद पहली बार उठाई एशिया कप की ट्रॉफी

    स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। India vs Pakistan U19 Final Highlights: अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। दुबई में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में 348 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

    भारत ने महज 10 ओवरों के भीतर ही अपने 5 अहम विकेट खो दिए थे, जिसमें 14 साल के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी, कप्तान आयुष म्हात्रे, फॉर्म में चल रहे एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी शामिल थे। टीम इंडिया एक समय एशिया कप फाइनल के इतिहास की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से) झेलने के बेहद करीब थी, लेकिन निचले क्रम ने संघर्ष कर किसी तरह खुद को 152 के स्कोर के पार पहुंचाया।

    इससे पहले, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने बल्ले से तबाही मचाते हुए महज 71 गेंदों में शतक जड़ा और 172 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। यह स्कोर अंडर-19 एशिया कप फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है, जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने 50 ओवरों में 347/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की बल्लेबाजी इस दबाव को झेल नहीं पाई और पाकिस्तान ने 2012 के बाद पहली बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।