Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs AFG 3rd T20I Highlights: अभिषेक के तूफानी शतक के दम पर पर जीता भारत, अफगानिस्तान ने झेली इतिहास की सबसे बड़ी हार

India vs Afghanistan 3rd T20 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Thu, 17 Sep 2026 10:40 PM (IST)
इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Afghanistan 3rd T20I Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 127 रनों से जीत हासिल की। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अभिषेक शर्मा के 108 रनों की बदौलत 221 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 94 रनों पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया।

17 Sept 202610:48:01 PM

IND vs AFG Live Scorecard: भारत ने जीता मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा के शतक के दम पर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में अफगानी टीम मात्र 94 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया ने मैच को 127 रनों से अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान की ये टी20 इतिहास में उनकी सबसे बड़ी हार है। 

17 Sept 202610:40:44 PM

IND vs AFG Live Scorecard: मुजीब उर रहमान हुए आउट

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने आठवां विकेट गंवा दिया है। नितीश कुमार रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। रेड्डी ने मुजीब उर रहमान को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

17 Sept 202610:24:16 PM

IND vs AFG Live Match Score: मोहम्मद नबी हुए आउट 82/7

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने सात विकेट गंवा दिए हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में अफगानी टीम को दो झटके दिए। उन्होंने मोहम्मद नबी के बाद अजमतुल्लाह उमरजई को अपना शिकार बनाया। 11.3 ओवरों के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 82/7 है।

17 Sept 202610:20:34 PM

IND vs AFG Live Match Score: नूर उल रहमान हुए आउट

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। भारत के 221 रनों के जवाब में अफगानी टीम के बल्लेबाज लड़ाई लड़ते हुए नहीं दिखे। रवि बिश्नोई ने पदार्पण करने वाले नूर उल रहमान को 11 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 8.5 ओवरों के बाद अफगानी टीम का स्कोर 70/5 है।

17 Sept 202610:08:22 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: इब्राहिम जादरान हुए आउट 47/4

अफगानिस्तान की भारत के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत रही है। अफगानी टीम ने 5.2 ओवरों में 47 रनों के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। जादरान 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश ठाकुर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

17 Sept 20269:51:58 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live Score: दरविश रसूली हुए आउट 39/3

भारत के 221 रनों के जवाब में अफगानिस्तान ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दरविश रसूली को क्लीन बोल्ड कर डक पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। बुमराह ने स्टंप उखाड़ दिए और रसूली को आउट किया।

17 Sept 20269:49:32 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live: सेदिकुल्लाह अटल हुए आउट 33/2

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल ने एक ही ओवर में अफगानी टीम को दो झटके दिए हैं। उन्होंने गुरबाज के बाद सेदिकुल्लाह अटल को एक रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 33/2 है। अफगानी टीम के लिए इब्राहिम जादरान 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दरविश रसूली बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।

17 Sept 20269:43:35 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live: रहमानुल्लाह गुरबाज हुए आउट 31/1

भारत के 221 रनों के जवाब में अफगानिस्तान ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। रहमानुल्लाह गुरबाज 11 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अक्षर पटेल ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।

17 Sept 20269:35:14 PM

India vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। अफगानी टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर उतर चुके हैं।

17 Sept 20269:19:09 PM

India vs Afghanistan Live Score: भारत की पारी समाप्त 221/7

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में खेलते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। अभिषेक के अलावा संजू सैमसन ने भी अर्धशतक लगाया और टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाया। अफगानिस्तान को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 222 रनों का लक्ष्य मिला है।

17 Sept 20269:08:59 PM

India vs Afghanistan Live Scorecard: नितीश कुमार रेड्डी हुआ आउट 206/6

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में आखिरी ओवरों में भारतीय बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया ने नितीश कुमार रेड्डी के रूप में छठा विकेट गंवा दिया है। रेड्डी एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अब्दुल्ला अहमदजई ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

18.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 206/6 है। श्रेयस अय्यर 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल मैदान पर आए हैं।

17 Sept 20269:02:26 PM

India vs Afghanistan Live Scorecard: ईशान किशन हुए आउट 205/5

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शुरुआत की थी। हालांकि, आखिरी ओवरों में अफगानी टीम ने जबरदस्त वापसी की है। टीम इंडिया ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। ईशान किशन रन आउट हो गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने उन्हें रन आउट कर दिया। किशन 10 रन बनाकर आउट हो गए।

भारत का स्कोर 17.5 ओवरों के बाद 205/5 है। भारत के लिए श्रेयस अय्यर 15 गेंदों प 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

17 Sept 20268:51:02 PM

IND vs AFG Live: राशिद खान ने पकड़ा अविश्‍वसनीय कैच

राशिद खान मैदान पर छाए हुए हैं। गेंद के साथ-साथ फील्डिंग में भी राशिद खान कमाल का योगदान देते हुए नजर आए। अजमतुल्‍लाह ओमरजई द्वारा किए 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद खान ने लांग ऑन पर अविश्‍वसनीय कैच लपका। दुबे ने 10 गेंदों में 1 चौके और एक छक्‍के की मदद से 14 रन बनाए। शिवम दुबे के आउट होने के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। ईशान ने आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री जमाई।

16 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 191/4। श्रेयस अय्यर 12* और ईशान किशन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Sept 20268:38:47 PM

IND vs AFG Live Score: संजू सैमसन 50 रन बनाकर आउट

अजमतुल्‍लाह ओमरजई ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्‍तान को बड़ी सफलता दिलाई। ओमरजई ने संजू सैमसन को लांग ऑफ पर राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया। संजू अपने विकेट से काफी निराश हुए। भारतीय ओपनर ने 35 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से 50 रन बनाए। संजू के आउट होने के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए।

14 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 167/3। श्रेयस अय्यर 5* और शिवम दुबे 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Sept 20268:34:12 PM

IND vs AFG 3rd T20I Live Score: संजू सैमसन ने जड़ा अर्धशतक

संजू सैमसन ने मुजीब उर रहमान द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। संजू ने 34 गेंदों में दो चौके और चार छक्‍के की मदद से अपना पचासा पूरा किया। मौजूदा सीरीज में संजू ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। कप्‍तान श्रेयस अय्यर उनका अच्‍छी तरह साथ निभा रहे हैं।

13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 164/2। संजू सैमसन 50* और श्रेयस अय्यर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Sept 20268:31:07 PM

AFG vs IND Live Score: राशिद खान ने तिलक वर्मा को किया रन आउट

राशिद खान ने भारतीय टीम को दो झटके दे दिए हैं। पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद ने तिलक वर्मा को रन आउट कर दिया। तिलक वर्मा 5 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। बता दें कि राशिद ने गूगली डाली, जिस पर तिलक ने हल्‍के हाथों से शॉट खेलकर सिंगल लेना चाहा। राशिद अपने बाएं ओर दौड़कर गए और गेंद कलेक्‍ट करके सीधा थ्रो स्‍टंप्‍स पर लगाया। तिलक वर्मा क्रीज से काफी दूर रहे। अब कप्‍तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।

12 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 155/2। संजू सैमसन 44* और श्रेयस अय्यर 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

17 Sept 20268:19:42 PM

IND vs AFG 3rd T20I Live: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी थमी

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का अंत 10वें ओवर में हुआ। राशिद खान ने पांचवीं गेंद पर अभिषेक को विकेटकीपर गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय ओपनर ने केवल 34 गेंदों में 108 रन बनाए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 9 चौके और 11 छक्‍के लगाए।

10 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 142/1। संजू सैमसन 34* और तिलक वर्मा 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी में बने रिकॉर्ड्स यहां क्लिक करके पढ़ें

17 Sept 20268:01:29 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live: भारत का शतक पूरा 100/0

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के 6 ओवरों में ही 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 16 गेंदों पर ही अर्धशतक पूरा कर लिया है। संजू सैमसन भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

17 Sept 20267:59:51 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live: अभिषेक शर्मा ने ठोका अर्धशतक

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की है। शर्मा ने मात्र 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। उनका ये सीरीज में दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने पहले मैच में भी फिफ्टी लगाई थी।

17 Sept 20267:53:45 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live: भारत का अर्धशतक पूरा 51/0

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 3.3 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। 

17 Sept 20267:42:07 PM

India vs Afghanistan Live Score: अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा और शिखर धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। अभिषेक भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में धवन से आगे निकल गए हैं। धवन ने 1759 रन बनाए थे और अभिषेक ने 10 रन बनाते ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने रोहित के अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अभिषेक के अब 12 छक्के हो गए हैं। 

17 Sept 20267:32:40 PM

India vs Afghanistan Live Score: संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा क्रीज पर उतरे

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर उतरे हैं। 

17 Sept 20267:11:34 PM

IND vs AFG Live Match Updates: अफगानिस्तान की प्लेइंग-11

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।

17 Sept 20267:10:47 PM

IND vs AFG Live Match Updates: भारत की प्लेइंग-11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

17 Sept 20267:03:56 PM

India vs Afghanistan Live Scorecard: अफगानिस्तान ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत लिया है। अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

17 Sept 20266:51:12 PM

India vs Afghanistan Live Scorecard: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले के लिए टॉस 7 बजे होने वाला है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब तक खेले गए दोनों मैचों टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

17 Sept 20266:35:13 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live Updates: अभिषेक शर्मा के निशाने पर रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के निशाने पर एक रिकॉर्ड होगा। अभिषेक भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन को पीछे छोड़ देंगे। धवन ने 1759 रन बनाए हैं, जबकि अभिषेक ने 1750 रन बनाए हैं। ऐसे में शर्मा अगर 10 रन बना लेगें, तो वे धवन को पीछे छोड़ देंगे।

17 Sept 20266:03:30 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live Updates: कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है। इस सीरीज में भी यही देखने को मिला है। भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के बैटर्स को संघर्ष करते हुए देखा गया है।

17 Sept 20265:33:57 PM

IND vs AFG 3rd T20 Live: भारत और अफगानिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 11 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने सभी मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकला है। अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ पहली जीत की तलाश में है।

17 Sept 20265:08:30 PM

Ind vs Afg 3rd T20 Live: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

भारत ने सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन रन बना चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया बेंच स्ट्रेंथ को अजमा सकती है। वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है।

17 Sept 20264:33:50 PM

India vs Afghanistan Live Score: भारत की टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वैभव सूर्यवंशी, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर।

17 Sept 20264:31:03 PM

India vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नाइब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान, नवीन-उल-हक।

17 Sept 20264:30:39 PM

India vs Afghanistan Live Score: लाइव ब्लॉग

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा। टीम इंडिया आखिरी मैच को जीतकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us