Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs Bangladesh: बारिश में धुला दूसरे दिन का खेल, एक गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 03:11 PM (IST)

    भारत और बांग्‍लादेश के बीच के बीच इन दिनों दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट का आज दूसरा द ...और पढ़ें

    दूसरे दिन शुरू ही नहीं हुआ मुकाबला। इमेज- बीसीसीआई
    दूसरे दिन शुरू ही नहीं हुआ मुकाबला। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे
    2. भारत ने पहला टेस्‍ट 280 रन से जीता था
    3. कानपुर में तीसरे दिन भी बारिश के आसार

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और बांग्‍लादेश के बीच इन दिनों दूसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट का आज दूसरा दिन था। पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका था।

    वहीं दूसरे द‍िन शुरुआत में ही बारिश होने लगी। ऐसे में एक गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी। दोनों ही टीमें वापस होटल लौट गईं। बारिश के कारण मैदान काफी गीता था। अंत में अंपायर्स ने दूसरे दिन का खेल खत्‍म करने का फैसला लिया।

    पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ

    पहले दिन भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश ने दिन का खेल खत्‍म होने तक 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। सलामी बल्‍लेबाज जाकिर हसन का खाता तक नहीं खुला था। उन्‍होंने 24 गेंदों का सामना किया था। आकाश दीप ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया था।

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: 'हेलमेट से एक LBW ले सकते हैं' ऋषभ पंत ने बांग्लादेशी बल्लेबाज की हाइट का उड़ाया मजाक, वायरल हो गया Video

    आकाश दीप ने लिए 2 विकेट 

    शादमान इस्लाम ने 36 गेंदों पर 24 की पारी खेली थी। आकाश दीप ने ही शादमान इस्लाम को पवेलियन की राह दिखाई थी। कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 57 गेंदों पर 31 रन बनाए थे। लंच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने शान्‍तो को LBW आउट किया था। मोमिनुल हक 81 गेंदों पर 40 रन और मुश्फिकुर रहीम 13 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। कानपुर में तीसरे दिन भी बारिश के आसार हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: IND vs BAN: पंत और बुमराह की होगी छुट्टी, इन खिलाड़ियों को मिलेगा टी20 सीरीज में मौका! यहां देखिए पूरी टीम