Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    India vs Bangladesh: टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, बांग्‍लादेश को हराकर सीरीज पर जमाया कब्‍जा

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 10:48 PM (IST)

    India vs Bangladesh भारतीय टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में बांग्‍लादेश को 86 रन से मात दी। यह टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के ख ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम की। इमेज- बीसीसीआई
    भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम की। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. भारत ने बांग्‍लादेश को 86 रन से हराया
    2. भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे
    3. 12 अक्‍टूबर खेला जाएगा तीसरा टी20

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में बांग्‍लादेश को 86 रन से हराया। यह टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया। जवाब में बांग्‍लादेश टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।

    टीम की शुरुआत नहीं रही खास

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 41 के स्‍कोर पर 3 विकेट खो दिए थे। संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 10 रन, अभिषेक शर्मा ने 11 गेंदों पर 15 रन और कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने 10 गेंदों पर 8 रन बनाए। इसके बाद नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह ने चौथे विकेट के लिए 108 रन जोड़े।

    नीतिश रेड्डी ने बनाए 74 रन

    • 14वें ओवर में नीतिश रेड्डी कैच आउट हुए। उन्‍होंने 34 गेंदों पर 74 रन की तूफानी पारी खेली।
    • अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौकों के साथ ही 7 छक्‍के भी लगाए।
    • 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह कैच आउट हुए।
    • रिंकू ने 29 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से 53 रन की धुंआधार पारी खेली।
    • उनके अलावा रियान पराग ने 15 रन, हार्दिक पांड्या ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाए।
    • वरुण चक्रवर्ती का खाता नहीं खुला। अर्शदीप सिंह के बल्‍ले से 6 रन निकले और मयंक यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

    ये भी पढ़ें: India vs Bangladesh: नीतिश रेड्डी और रिंकू सिंह के बल्‍ले ने उगली आग, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड

    बांग्‍लादेश की पारी लड़खड़ाई

    222 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी बांग्‍लादेश टीम दबाव में लड़खड़ा गई। टी20 इंटरनेशनल से संन्‍यास का एलान कर चुके महमुदुल्लाह ने सबसे ज्‍यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा परवेज हुसैन इमोन ने 16, मेहदी हसन मिराज ने 16, लिटन दास ने 14, कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 11 और रिशाद हुसैन ने 9 रन बनाए।

    खबरें और भी

    भारत की ओर से 7 गेंदबाजों ने विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती और नीतिश रेड्डी ने 2-2 सफलताएं प्राप्‍त कीं। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग की झोली में 1-1 विकेट आया।

    ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने बाउंड्री पर दिखाई चीते जैसी फुर्ती, गिरते-पड़ते पकड़ा अविश्वसनीय कैच; यकीन करना हो रहा मुश्किल- Video