India vs England 2nd ODI Highlights: भारत के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे मैच
IND vs ENG 2nd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला गया। मैच में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है।

IND vs ENG: इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 2nd ODI Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कार्डिफ में खेला गया। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 233 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 234 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने जो रूट के 99* रनों के दम पर 44.1 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम ने मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में भी बराबरी कर ली है।
India vs England 2nd ODI LIVE: इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की। जोर रूट ने कमाल की पारी खेली लेकिन शतक लगाने से चूक गए। वे 99 रनों पर नाबाद रहे और गस एटकिंसन ने चौका लगाकर अपनी टीम को दिला दी।
India vs England 2nd ODI LIVE: विल जैक्स हुए आउट
भारत को गुरनूर बराड़ ने आखिरकार सफलता दिलाई है। विल जैक्स 44 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हालांकि, इंग्लैंड के लिए एक छोर पर जो रूट डटे हुए हैं।
ENG vs IND 2nd ODI LIVE: भारत को विकेट की तलाश
जो रूट भारत के लिए खतरा बने हुए हैं। उनके विल जैक्स भी पारी को संभाल रहे हैं। दोनों के बीच 36 ओवरों तक 64 गेंदों पर 47 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अगर टीम इंडिया को मुकाबले में वापसी करनी है, तो उन्हें हर हाल में रूट का विकेट जल्द से जल्द हासिल करना होगा।
ENG vs IND 2nd ODI LIVE: जोस बटलर हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। अक्षर पटेल ने जोस बटलर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बटलर 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: जो रूट का अर्धशतक
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कार्डिफ में खेलते हुए जो रूट ने अर्धशतक लगाया है। रूट ने 76 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। उन्होंने पहले मैच में भी फिफ्टी लगाई थी।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: सैम करन हुए आउट
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथी सफलता मिल गई है। शिवम दुबे ने सैम करन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। करन 31 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: हैरी ब्रूक आउट
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है। कप्तान हैरी ब्रूक को गुरनूर बराड़ ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ब्रूक 16 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: जैकब बेथेल हुए आउट
भारत ने इंग्लैंड को शुरुआत में ही दो झटके दे दिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। बेथेल 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुए।
England vs India 2nd ODI LIVE: बेन डकेट हुए आउट
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पहली ही गेंद पर सफलता मिल गई है। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को गोल्डन डक पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
England vs India 2nd ODI LIVE: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में बेन डकेट और जैकब बेथेल की जोड़ी मैदान पर उतरी है।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: भारत 233 रनों पर ऑलआउट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया 233 रनों पर सिमट गई है। भारत के लिए उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने अच्छी लड़ाई लड़ी और उन्होंने 66 रनों की पारी खेली। अय्यर के अलावा विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगाया, जिन्होंने 65 रन बनाए। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य दिया है।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: श्रेयस अय्यर हुए आउट
भारत के लिए एक छोर पर जमे रहे श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। उन्हें गस एटकिंसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अय्यर 71 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हुए।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: गुरनूर बराड़ आउट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। भारत ने 8वां विकेट गंवा दिया है। गुरनूर बराड़ 7 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें साकिब महमूद ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: शिवम दुबे गोल्डन डक पर हुए आउट
भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की है। टीम इंडिया को 7वां झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने दुबे को गोल्डन डक पर आउट किया।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: अक्षर पटेल आउट
भारत को छठा झटका लगा है। जोफ्रा आर्चर ने अक्षर पटेल को 1 रन के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ भारत का स्कोर 193/6 हो गया है।
ENG vs IND 2nd ODI LIVE: श्रेयस अय्यर ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेलते हुए टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 42 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम इंडिया लगातार विकेट गंवा रही है और इस बीच अय्यर एक छोर पर डटे हुए हैं।
ENG vs IND 2nd ODI LIVE: वॉशिंगटन सुंदर हुए आउट
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में भारत ने लगातार विकेट गंवाए हैं। भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। सुंदर को साकिब महमूद ने 2 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: विराट कोहली हुए आउट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 66 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: विराट कोहली का अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेलते हुए विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स की बराबरी कर ली है। कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में ये 14वां 50+ स्कोर है। विव रिचर्ड्स ने भी 14 अर्धशतक वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ लगाए थे। अब कोहली सिर्फ कुमार संगकारा से पीछे हैं, जिन्होंने 15 बार 50 रनों के आंकड़े को पार किया था।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: ईशान किशन हुए आउट
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में तीसरा विकेट गंवा दिया है। ईशान किशन, जो केएल राहुल की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किए गए थे, वे फेल हो गए हैं। किशन 8 गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें सैम करन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: रोहित शर्मा हुए आउट
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में दूसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप हो गए हैं और उन्हें विल जैक्स ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। रोहित 26 रन बनाकर आउट हुए।
England vs India 2nd ODI LIVE: भारत के 100 रन पूरे
इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया इस आंकड़े को 15.5 ओवरों में छुआ है। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रीज पर जमी हुई है। रोहित 26, जबकि कोहली 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
England vs India 2nd ODI LIVE: 10 ओवर समाप्त
भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने 10 ओवर तक एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। भारत ने कप्तान शुभमन गिल के रूप में एक विकेट गंवाया है। भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE: शुभमन गिल आउट
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को पहला झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें गस एटकिंसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। बेन डकेट ने कवर्स पर हवा में छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपका और भारतीय कप्तान की पारी को समाप्त किया।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE: रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर उतरे
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर उतर चुके हैं। इंग्लैंड के लिए पहले ओवर में गेंदबाजी जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।
IND vs ENG 2nd ODI Playing XI: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
IND vs ENG 2nd ODI Playing XI: भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
India vs England 2nd ODI Toss Update: इंग्लैंड ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया है। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ है और केएल राहुल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वे बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला है।
India vs England 2nd ODI LIVE Score: रोहित-विराट पर नजरें
बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। रोहित 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि कोहली 5 रन ही बना सके थे। ऐसे में दोनों दूसरे मुकाबले में रन बनाकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे।
IND vs ENG 2nd ODI: कार्डिफ में भारत ने खेले 4 वनडे
- 16 सितंबर 2011: इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया।
- 6 जून 2013: भारत ने साउथ अफ्रीका को 26 रन से रौंदा।
- 20 जून 2013: भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से परास्त किया।
- 27 अगस्त 2014: भारत ने इंग्लैंड को 133 रन से शिकस्त दी।
IND vs ENG 2nd ODI: सीरीज जीतने पर भारत की नजर
शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच 6 विकेट से जीता था। ऐसे में आज भारत के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका है। दूसरी ओर मेजबान इंग्लैंड की नजर वापसी करने पर होगी।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर)।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: इंग्लैंड की टीम
बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग, ब्रायडन कार्स, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।
IND vs ENG 2nd ODI LIVE Score: लाइव ब्लॉग
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में होने वाले दूसरे वनडे मैच के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 5:30 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 5 बजे होगा। पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर उनकी नजरें रहने वाली हैं।