विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NEP: आर्यवीर सहवाग ने तूफानी अंदाज में ठोके तूफानी 70* रन, भारत ने नेपाल को बुरी तरह हराया

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:07 PM (IST)

आर्यवीर सहवाग (70*) और लक्ष्‍य रायचंदानी (53*) के अर्धशतकों की मदद से भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप में नेपाल ...और पढ़ें

आर्यवीर सहवाग और लक्ष्‍य रायचंदानी

आर्यवीर सहवाग और लक्ष्‍य रायचंदानी

HighLights

  1. भारतीय अंडर-19 टीम ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा

  2. आर्यवीर सहवाग ने केवल 52 गेंदों में ठोके 70* रन

  3. ईशान सूद ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करके चटकाए तीन विकेट

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आर्यवीर सहवाग (70*) और कप्‍तान लक्ष्‍य रायचंदानी (53*) के अर्धशतकों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से पटखनी दी। भारतीय अंडर-19 टीम ने 185 गेंदें शेष रहते सभी विकेट से जीत दर्ज की।

भारतीय कप्‍तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करके अपने कप्‍तान के भरोसे को कायम रखा और नेपाल को महज 128 रन पर ढेर कर दिया। जवाब में भारत 19.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

सहवाग का धांसू अंदाज

129 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने नेपाल के गेंदबाजों को मैदान के चारों कोनों में दौड़ाया और तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया।

आर्यवीर ने केवल 52 गेंदों में सात चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। सहवाग को कप्‍तान लक्ष्‍य रायचंदानी का बेहतरीन साथ मिला, जिन्‍होंने 63 गेंदों में सात चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। दोनों सलामी बल्‍लेबाजों ने नेपाल के गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसाते हुए भारत को जीत दिलाई।

सूद-राजपुत ने नेपाल को बांधा

इससे पहले टॉस जीतकर रायचंदानी के गेंदबाजी करने का फैसला एकदम सही साबित हुआ। तेज गेंदबाज ईशान सूद और ऑफ स्पिनर अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लेकर नेपाल के हौसले पस्‍त कर दिए। नेपाल के कुल तीन बल्‍लेबाज दहाई संख्‍या में रन बना सके। नीरज कुमार यादव (20), दर्श सोनार (43) और कप्‍तान आशीष लुहार (29) ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला कर सके।

भारत की तरफ से यशवीर गौड़ ने दो जबकि काव्‍य परेश पटेल और मनल चौहान को एक-एक सफलता मिली। भारत अब 8 नवंबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से भिड़ेगी।

यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6,6,6...,वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने बल्ले से मचाया कोहराम; 173 रन की खेली तूफानी पारी

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर अर्धशतक चूके, जूनियर द्रविड़ ने हड़बड़ी में गंवाया विकेट; भारतीय अंडर-19 टीम ने बनाया विशाल स्‍कोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।