Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games 2023: यशस्‍वी जायसवाल के तूफानी शतक से टीम इंडिया का विजयी आगाज, सेमीफाइनल में की धांसू एंट्री

    By Abhishek NigamEdited By: Abhishek Nigam
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 10:44 AM (IST)

    भारतीय टीम ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में विजयी आगाज किया। यशस्‍वी जायसवाल (100) के तूफानी शतक के बाद रवि बिश्‍नोई की घातक गेंदबाज ...और पढ़ें

    यशस्‍वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ शानदार शतक जमाया
    यशस्‍वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ शानदार शतक जमाया

    HighLights

    1. भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में विजयी शुरुआत की
    2. भारत ने नेपाल को क्‍वार्टर फाइनल मैच में 23 रन से हराया
    3. भारतीय टीम ने एशियन गेम्‍स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

    नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। यशस्‍वी जायसवाल (100) और रवि बिश्‍नोई (3 विकेट) के उम्‍दा प्रदर्शन की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 में विजयी आगाज किया। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने क्‍वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल को 23 रन से मात दी।

    टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बना सकी। भारत के लिए रिंकू सिंह (37*) और रवि बिश्‍नोई (3 विकेट) और आवेश खान (3 विकेट) ने भी अच्‍छा प्रदर्शन किया।

    नेपाल की पारी का हाल

    203 रन के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी नेपाल को चौथे ओवर में आवेश खान ने तगड़ा झटका दिया। आवेश ने आसिफ शेख को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद साई किशोर ने पारी के 9वें ओवर में कुशल भुर्तल को आवेश खान के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

    यह भी पढ़ें: एशियन गेम्‍स 2023 के 10वें दिन के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    इसके बाद नेपाल ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाएं। हालांकि, दीपेंद्र सिंह ऐरी (32) और संदीप जोरा (29) ने कुछ छक्‍के लगाकर मैच का रोमांच बरकरार रखा, लेकिन अन्‍य बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। भारत की तरफ से रवि बिश्‍नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं मिली। डेब्‍यूटेंट साई किशोर के खाते में एक विकेट आया।

    खबरें और भी

    भारत की पारी का हाल

    इससे पहले भारत को यशस्‍वी जायसवाल (100) और कप्‍तान रुतुराज गायकवाड़ (25) ने 103 रन की साझेदारी करके शानदार शुरुआत दिलाई। ऐरी ने गायकवाड़ को कप्‍तान रोहित पौड़ेल के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। तिलक वर्मा (2) और जितेश शर्मा (5) जल्‍दी-जल्‍दी पवेलियन लौटे।

    यशस्‍वी जायसवाल ने आक्रामक अंदाज बरकरार रखा और केवल 48 गेंदों में 8 चौके व सात छक्‍के की मदद से शतक पूरा किया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्‍लेबाज बने। हालांकि, शतक पूरा करते ही वो ऐरी ही गेंद पर बोहरा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।

    क्रिकेट जगत की प्रमुख खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    रिंकू सिंह ने बिखेरा जलवा

    भारतीय टीम की रनगति कुछ कम हुई तो रिंकू सिंह ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। रिंकू सिंह ने केवल 15 गेंदों में 2 चौके और चार छक्‍के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। उन्‍होंने शिवम दुबे (25*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की अविजित साझेदारी की।

    दुबे ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए। सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने को एक-एक विकेट मिला।