IND vs NZ 1st ODI Highlights: केएल राहुल के शानदार छक्के से टीम इंडिया की जीत, भारत 1-0 से आगे
IND vs NZ 1st ODI : वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मेच में भारत ने जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली ...और पढ़ें

IND vs NZ 1st ODI Live: वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली भिड़ंत
HighLights
IND vs NZ 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे
India vs New Zealand: विराट कोहली सात रनों से शतक से चूके
IND vs NZ 1st ODI: टीम इंडिया ने बनाई 1-0 की बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 1st ODI Live Score Updates: भारत ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। भारत को जीत के लिए 301 रनों की जरूरत थी जो उसने 49वें ओवर में हासिल कर लिया।
भारत के लिए विराट कोहली ने 93 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 91 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का मारा। कप्तान शुभमम गिल ने 71 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और दो छक्के मारे। उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 रनों की पारी खेली।
इससे पहले, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिचेल की अर्धशतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के सामने 301 रन का लक्ष्य खड़ा किया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।