IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की
भारत (IND) बनाम न्यूजीलैंड (NZ) का तीसरा वनडे मैच रविवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने ...और पढ़ें

कीवी टीम ने जीती सीरीज।
HighLights
भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे खेल गया
इंदौर के होलकर स्टेडियम में आखिरी वनडे हुआ
न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मिचेल ने 131 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेली जिसमें 15 चौके औऱ तीन छक्के शामिल रहे। वहीं फिलिप्स ने 88 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्को की मदद से 106 रन बनाए। अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली।
जवाब में विराट कोहली के शतक के बाद भी भारतीय टीम 296 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने 41 रन से तीसरे वनडे को जीता। इसके साथ ही कीवी टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।