Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्‍यूजीलैंड ने भारत को 41 रन से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की

भारत (IND) बनाम न्यूजीलैंड (NZ) का तीसरा वनडे मैच रविवार को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, न्‍यूजीलैंड ने 41 रन से यह मैच जीतकर 2-1 से सीरीज जीती। 

By Priyanka Joshi Sun, 18 Jan 2026 09:39 PM (IST)
कीवी टीम ने जीती सीरीज।

कीवी टीम ने जीती सीरीज।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 3rd ODI Highlights: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 338 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मिचेल ने 131 गेंदों पर 137 रनों की पारी खेली जिसमें 15 चौके औऱ तीन छक्के शामिल रहे। वहीं फिलिप्स ने 88 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्को की मदद से 106 रन बनाए। अंत में कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। 

जवाब में विराट कोहली के शतक के बाद भी भारतीय टीम 296 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड ने 41 रन से तीसरे वनडे को जीता। इसके साथ ही कीवी टीम ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

18 Jan 20269:36:45 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत ने गंवाई सीरीज

कुलदीप यादव के रन आउट होते ही भारतीय टीम 296 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही कीवी टीम ने 41 रन से इस मुकाबले को जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

18 Jan 20269:25:40 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: विराट कोहली आउट

भारतीय टीम का 9वां विकेट गिर गया है। विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने 10 चौके और 3 छक्‍के लागाए। अब अर्शदीप सिंह मैदान पर आए हैं। 

18 Jan 20269:17:51 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: हर्षित राणा के बाद सिराज आउट

भारतीय टीम ने 2 गेंदों पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। 44वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित राणा तो 5वीं गेंद पर मोहम्‍मद सिराज आउट हुए। सिराज गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। जैकरी फोक्‍स ने दोनों विकेट अपने नाम किए। अब कुलदीप यादव मैदान पर आए हैं। 

18 Jan 20269:14:53 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score:: हर्षित राणा का पहला अर्धशतक 

हर्षित राणा  ने 41 गेंदों पर इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगा दिया है। हालांकि, इसके बाद वह कैच आउट हो गए। राणा ने 43 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 चौके और 4 छक्‍के लगाए। 

18 Jan 20268:55:55 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: विराट कोहली ने पूरा किया शतक


विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 40वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया जो उनका नए साल का पहला शतक है। 

18 Jan 20268:43:45 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: टीम इंडिया के 200 रन पूरे


भारतीय टीम के 200 रन पूरे हो गए हैं। हर्षित राणा लगातार बड़े शॉट खेल रहे हैं। कोहली भी अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 

18 Jan 20268:36:46 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: 35 ओवरों का खेल खत्म


भारतीय पारी के 35 ओवर हो गए हैं। टीम इंडिया ने छह विकेट खोकर 189 रन बनाए हैं। विराट कोहली पर टीम इंडिया की उम्मीदें टिकी है। यहां से भारत को जीत के लिए 15 ओवरों में 151 रनों की जरूरत है। 

18 Jan 20268:22:09 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रवींद्र जडेजा भी लौटे पवेलियन

रवींद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए हैं। उनको 33वें ओवर की पहली गेंद पर लेनॉक्स न अपना शिकार बनाया। इसी के साथ भारत ने अपना छठा विकेट को दिया है और उसकी जीत की राह काफी मुश्किल दिख रही है। विराट कोहली पर सारी उम्मीदें टिकी हैं। 

18 Jan 20268:15:17 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: कोहली और जडेजा की जोड़ी से उम्मीद


भारतीय पारी के 30 ओवर हो गए हैं। टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर 170 रन बना लिए हैं। कोहली के साथ इस समय रवींद्र जडेजा हैं। टीम को इन दोनों से काफी उम्मीदें हैं। 

18 Jan 20268:04:06 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score:  भारत को लगा पांचवां झटका


भारत को पांचवां झटका लग गया है। अर्धशतक पूरा करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी आउट हो गए हैं। 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लार्क ने उन्हें यंग के हाथों कैच कराया। इसी के साथ कोहली और नीतीश के बीच हुई 88 रनों की साझेदारी टूट गई है। 

18 Jan 20268:00:04 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: नीतीश रेड्डी का अर्धशतक पूरा


नीतीश रेड्डी का अर्धशतक पूरा हो गया है। उन्होंने 27वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मार अपना अर्धशतक पूरा किया। नीतीश का कोहली के साथ टिके रहना काफी अहम है। 

18 Jan 20267:58:26 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत के 150 रन पूरे


भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं। विराट कोहली और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी की है और टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है। 

18 Jan 20267:51:10 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आधे ओवरों का खेल खत्म


भारतीय पारी के आधे ओवर यानी 25 ओवरों का खेल हो चुका है। टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए अभी 203 रनों की और दरकार है। 

18 Jan 20267:41:55 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक


विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 23वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने अपने 50 रन पूरे किए। भारत की पूरी उम्मीदें अब कोहली पर ही टिकी हैं। 

18 Jan 20267:34:51 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score:  विराट कोहली ने जमाए पैर

विराट कोहली ने पैर जमा लिए हैं और वह अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 20 ओवरों को खेल हो चुका है और भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 108 रन है। 

18 Jan 20267:21:06 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: 15 ओवरों का खेल खत्म


भारतीय पारी के 15 ओवर हो गए हैं और मेजबान टीम खतरे में नजर आ रही है। टीम इंडिया का स्कोर इस समय चार विकेट खोकर 82 रन है। परी उम्मीदैं अब विराट कोहली पर हैं। 

18 Jan 20267:05:07 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत का चौथा विकेट गिर


भारत का चौथा विकेट भी गिर गया है। केएल राहुल को स्पिनर लेनॉक्स ने पवेलियन की राह दिखाई। ओवर की पांचवीं गेंद पर फिलिप्स ने उनका कैच लपका। राहुल सिर्फ एक रन ही बना पाए। 

18 Jan 20266:59:11 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत का तीसरा विकेट गिरा


12वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत को एक और झटका लग गया है। श्रेयस अय्यर आउट हो गए हैं। क्लार्क ने उन्हें जैक फॉक्स के हाथों कैच कराया। वह तीन रन ही बना सके। 

18 Jan 20266:53:26 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: 10 ओवरों का खेल खत्म


10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर इस समय मैदान पर हैं और भारत की उम्मीदें इन दोनों से ही हैं। 

18 Jan 20266:38:49 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: गिल को जेमिसन ने किया बोल्ड


सांतवें ओवर की चौथी गेंद पर गिल बोल्ड हो गए। काइल जेमिसन ने उनके डंडे उड़ा दिए और इसी के साथ भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया। गिल 18 गेंदों पर 23 रन ही बना सके। 

18 Jan 20266:36:23 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: कोहली-गिल पर नजरें


रोहित के आउट होने के बाद अब सभी की नजरें विराट कोहली और कप्तान गिल पर हैं। दोनों मौके पर चौका मारने की रणनीति के साथ खेल रहे हैं। छह ओवरों के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। 

18 Jan 20266:25:56 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत को पहला झटका लग गया है। रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर फॉक्स ने उन्हें क्रिस्टियन क्लार्क के हाथों कैच कराया। रोहित 13 गेंदों पर 11 रन ही बना पाए। 

18 Jan 20266:12:00 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारतीय पारी शुरू


भारतीय पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी है। टीम इंडिया के जीत के लिए 338 रन बनाने हैं। 

18 Jan 20265:37:28 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की पारी खत्म


न्यूजीलैंड की पारी खत्म हो गई है। कीवी टीम ने आठ विकेट खोकर 338 रन बनाए है। अंत में मिचेल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 रनों की पारी खेल टीम को 300 के पार पहुंचाने में मदद की। उनसे पहले मिचेल और फिलिप्स ने शतक जमाए और 219 रनों की साझेदारी की। 

18 Jan 20265:31:03 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड को लगा आठवां झटका


49वें ओवर की आखिरी गेंद पर राणा ने क्लार्क को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ न्यूजीलैंड का आठवां विकेट भी गिर गया। न्यूजीलैंड का स्कोर इस समय 327 रन है। 

18 Jan 20265:23:33 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिरा

न्यूजीलैंड का आठवां विकेट गिर गया है। 48वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने जैक फॉक्स को पवेलियन भेज दिया। ये अर्शदीप का इस मैच में तीसरा विकेट है। 

18 Jan 20265:13:27 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: मिचेल हे हुए LBW आउट

पारी के 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने मिचेल हे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान वह 6 गेंद पर 2 रन ही बना सके। 

18 Jan 20265:12:07 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: सिराज ने डैरिल को किया चलता

पारी के 45वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने डैरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया। डैरिल मिचेल 137 रन बनाकर आउट हुए। 283 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। फिलहाल क्रीज पर माइकल ब्रेसवेल (1) और मिचेल हे (0) की जोड़ी मौजूद हैं।

18 Jan 20264:59:34 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता

पारी के 44वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स को अपना शिकार बनाया। केएल राहुल ने उनका कैच लपका। इस दौरान फिलिप्स 106 रन बनाकर चलते बने। 

18 Jan 20264:53:08 PM

IND vs NZ Live Score: ग्लेन फिलिप्स की सेंचुरी पूरी

पारी के 42वें ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 266 रन रहा। ये ग्लेन फिलिप्स के वनडे करियर की दूसरी सेंचुरी रही। फिलिप्स को मैच में पहली बाउंड्री लगाने के लिए 37 गेंद लगी, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और स्लो स्टार्ट को तेज शतक में तब्दील किया। 83 गेंद पर फिलिप्स ने शतक जड़कर भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 42 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाकर खेल रही हैं।

18 Jan 20264:49:18 PM

IND vs NZ Live Score: 200 रन की साझेदारी पूरी

पारी के 42वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेते ही ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल के बीच 200 रन की साझेदारी भी पूरी हो गई। ग्लेन फिलिप्स 100 रन के करीब हैं। डैरिल मिचेल शतक जड़ने के बाद शानदार खेल रहे हैं।

18 Jan 20264:26:38 PM

India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड के 200 रन पूरे

पारी के 36वें ओवर की चौथी गेंद पर डैरिल मिचेल ने सिंगल के साथ अपना शतक पूरा किया। ऑफ स्टंप की लाइन पर डाली गई गेंद पर डैरिल ने उसे प्वाइंट की ओर टैप किया और तेजी से भागकर एक रन लिया। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम के 200 रन भी पूरे हुए।

36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 201/3 रहा।

18 Jan 20264:19:01 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: ग्लेन फिलिप्स का अर्धशतक

पारी के 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल के साथ ही ग्लेन फिलिप्स ने अपना छठा अर्धशतक पूरा किया। 33 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 183/3 रहा।

18 Jan 20264:08:31 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: शतक के करीब डैरिल मिचेल

31 ओवर का खेल खत्म हो गया है और न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 169 रन रहा। डैरिल मिचेल (87) और ग्लेन फिलिप्स (46) रन बनाकर नाबाद हैं। डैरिल अपनी शतकीय पारी के करीब हैं। वहीं, भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश है।

18 Jan 20263:38:36 PM

IND vs NZ Live Score: हर्षित राणा का 'सुपरमैन' वाला प्रयास

पारी के 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी द्वारा डाली गई छोटी गेंद पर न्यूजीलैंड के बैटर ग्लेन फिलिप्स ने एक गलत शॉट खेला। गेंद हवा में काफी ऊंची उठ गई और ऐसा लगा कि भारत को एक बड़ा विकेट मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डीप स्क्वायर लेग पर तैनात हर्षित राणा ने गेंद को हवा में देखते ही तेजी से दौड़ लगाई।

उन्होंने बाउंड्री से भागते हुए गेंद तक पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी और अंत में एक लंबी डाइव भी लगाई। लेकिन गेंद उनकी पकड़ से दूर गिरी। ये कैच नहीं हाथ में आने के बाद विराट कोहली भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए।

24 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 117/3 रहा।

18 Jan 20263:19:08 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे

पारी के 21वें ओवर क आखिरी गेंद पर डैरेल मिचेल ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने वाले डैरिल दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने ग्लेन टर्नर को पीछे छोड़ा, जिन्होंने ये कारनामा 3 बार किया है। 

यह डैरिल मिचेल के वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रहा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम के 100 रन भी पूरे हुए।

18 Jan 20263:08:34 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्धशतक के करीब डैरिल मिचेल

19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन रहा। डैरिल मिचेल (44) रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अपने अर्धशतक के करीब हैं।

18 Jan 20263:00:41 PM

India vs New Zealand Live Score: 80 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड का स्कोर

17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 84 रन रहा। ग्लेन फिलिप्स (9) और डैरिल मिचेल (39) रन बनाकर खेल रहे हैं।

18 Jan 20262:47:33 PM

India vs New Zealand Live Score: 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 71/3

15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन रहा। ग्लेन फिलिप्स (6) और डैरिल मिचेल (29) रन बनाकर नाबाद हैं।

18 Jan 20262:39:01 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर कीवी टीम को तीसरा झटका लगा। हर्षित राणा के हाथ इस तरह दूसरी सफलता लगी। हर्षित ने विल यंग और डैरिल मिचेल की 53 रन की साझेदारी का अंत किया। विल यंग 30 रन बनाकर आउट हुए। ऑफ स्टंप के बाहर गई गेंद को विल यंग ने प्वाइंट की ओर कट शॉट लगाया। ऐसे में वहां मौजूद फील्डर रवींद्र जडेजा ने शानदार कैच पकड़ा। 58 रन के स्कोर पर कीवी टीम को तीसरा झटका लगा।

 

18 Jan 20262:28:07 PM

India vs New Zealand live Score: पहला पॉवरप्ले खत्म

पहला पॉवर प्ले खत्म हो गया है। अब 40वें ओवर तक अधिकतम 4 फील्डर्स को रिंक के बाहर रखने की अनुमति है। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन रहा। ये पहला पॉवरप्ले दोनों टीमों की तरफ जाता दिखा है। दोनों ओपनर्स बैटर्स को महज 5 रन के स्कोर पर आउट करने के बाद इन्फॉर्म डैरिल मिचेल और विल यंग ने पारी को संभाला है और मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। 

18 Jan 20262:15:33 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: विल यंग का गगनचुंबी छक्का

पारी के छठे ओवर की चौथी गेंद पर विल यंग ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर डीप प्वाइंट की ओर अपर कट शॉट खेला। उनका ये सिक्स देख हर्षित राणा भी दंग रह गए। इस तरह मैच में विल यंग और डैरिल मिचेल शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभालने का काम कर रहे हैं।

18 Jan 20262:08:41 PM

IND vs NZ Live Score: डैरिल-विल संभाल रहे टीम की पारी

7 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन रहा। विल यंग (16) और डैरिल मिचेल (10) रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों शुरुआती दो झटकों के बाद टीम की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

18 Jan 20261:50:42 PM

India vs New Zealand Live Score: अर्शदीप का मेडन ओवर

तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए। इस ओवर में उन्होंने न्यूजीलैंड के बैटर्स को कोई रन नहीं बनाने दिए। डैरिल मिचेल और विल यंग रन बनाने को संघर्ष करते दिखे। इस तरह ये ओवर अर्शदीप ने मेडन डाला।

तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 रहा।

18 Jan 20261:44:22 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड का गिरा दूसरा विकेट

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा ने कीवी टीम को दूसरा झटका दिया। इस बार डेवोन कॉनवे 5 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा के हाथ पहली सफलता लगी। गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को डेवोन ने डिफेंड करने की कोशिश की। ऐसे में गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में गई और वहां मौजूद फील्डर रोहित शर्मा ने बिना किसी गलती के उनका कैच पकड़ लिया।

दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 11/2 रहा।

18 Jan 20261:38:44 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप ने न्यूजीलैंड को दिया पहला झटका

पहले ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के ओपनर हेनरी निकोल्स को डक पर आउट किया। इस दौरान वह पहली गेंद पर अपना खाता खोले बिना पवेलिन लौटे। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 5 रन रहा। अब क्रीज पर विल यंग (0) और डेवोन कॉनवे (5) रन बनाकर नाबाद हैं।

18 Jan 20261:32:12 PM

India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू हो गई है। पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे और हेनरी निकल्स पारी का आगाज करने आए हैं। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए हैं।

 

18 Jan 20261:27:17 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच कैसी?

पिच के बारे में बात करने आए कमेंटेटर दीप गासगुप्ता ने बताया कि दाएं और बाएं साइड की बाउंड्री 62 से 63 मीटर की है, जबकि सामने 71 मीटर लंबाई है। गुप्ता ने कहा कि भारत में इस तरह की पिच पर अक्सर घांस देखने को नहीं मिलती है। इस पिच पर काफी रन लगने वाले हैं ऐसा मेरा मानना है। शाम को बहुत कम ओस देखने को मिल सकती है।

18 Jan 20261:16:17 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेसवेल ने क्या कहा?

टॉस गंवाने के बाद बात करने आए न्यूजीलैंड टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने कहा कि हम भी इस मैदान पर चेज करना चाहते थे, लेकिन अब हमें बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना होगा। विकेट बैटिंग के लिए बेहतर है। ये सीरीज का आखिरी मुकाबला है जहां हम जीत के साथ अपने हार के रिकॉर्ड को बदलाना चाहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

18 Jan 20261:14:05 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: कप्तान गिल ने क्या कहा?

टॉस जीतकर बात करने आए भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि हम गेंदबाजी करना चाहते हैं। गिल ने कहा कि सामने वाली टीम को हम कम रनों पर रोकने की कोशिश करेंगे। जाते-जाते उन्होंने बोला कि हमने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया हैं।

18 Jan 20261:11:15 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में एंट्री

A look at #TeamIndia's Playing XI for the decider 🙌

Updates ▶️ https://t.co/KR2ertVmpx#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/EtixO5NZg3

— BCCI (@BCCI) January 18, 2026
18 Jan 20261:08:47 PM

India vs New Zealand 3rd ODI Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

डेवोन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, मिचेल हे (विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जैक फॉक्स, आदित्य अशोक

18 Jan 20261:07:37 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत की प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जाडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

18 Jan 20261:05:15 PM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। गिल ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि अर्शदीप सिंह की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

18 Jan 202612:52:54 PM

India vs New Zealand 3rd ODI Live: 1 बजे होगा टॉस

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच का टॉस दोपहर 1 बजे इंदौर के होलकर स्टेडियम में होना है।

18 Jan 202612:49:15 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: रोहित की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की नजरें बड़े कीर्तिमान पर होगी। हिटमैन को दो और छक्कों की जरूरत है, अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले हैटर बन जाएंगे। मौजूदा समय ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 38 वनडे मैच में कीवियों के खिलाफ 50 सिक्स लगाए हैं।रोहित ने 32 वनडे मैच में अभी तक 49 सिक्स लगाए हैं।

18 Jan 202612:47:21 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: गिल दोहराएंगे 3 साल पुराना इतिहास?

आज यानी 18 जनवरी का दिन शुभमन गिल के लिए बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने तीन साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही अपना पहला दोहरा शतक (208) जड़ा था। इस तरह वह वनडे क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे, जिन्होंने ये कमाल 23 साल और 132 दिन की उम्र में किया था। अब आज गिल बतौर भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने उतरेंगे। हर किसी को गिल से उम्मीद होगी कि वह पुराना इतिहास दोहराए और टीम को जीत दिलाए।

18 Jan 202612:41:32 PM

IND vs NZ Live Score, 3rd ODI: इतिहास रचना चाहेंगे किंग कोहली

इंदौर के होलकर स्टेडियम में अगर आज विराट कोहली शतक लगा लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा (7) शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बैटर बन जाएंगे। मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतकों का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम है। ऐसे में कोहली की नजरें इन दोनों दिग्गजों के 6-6 शतक को तोड़कर नंबर-1 बनने पर होगी। 

18 Jan 202612:39:19 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे(विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकरी फोलक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जायडेन लिनोक्स

18 Jan 202611:58:12 AM

India vs New Zealand Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार-

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप  सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, मिचेल हेय, निक कैली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फोल्क्स, डेरेल मिचेल, ग्लैन फिलिप, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, जेडन लेनाक्स, माइकल रे।

18 Jan 202611:57:35 AM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: अर्शदीप को मिलेगा मौका?

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम मैनजमेंट मौका दे सकती है। उन्हें हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका मिल सकता है, जो अभी तक गेंद और बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

अर्शदीप ने गेंदबाजी कोच मोर्ने मार्केल की निगरानी में शनिवार को सेंटर विकेट पर जमकर अभ्यास किया। चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में शामिल किए गए आयुष बडोनी पर भी सभी की नजरें रहेंगी। नितिश कुमार रेड्डी भी अभी तक इस सीरीज में खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

18 Jan 202612:00:52 PM

IND vs NZ 3rd ODI Live Score: आज मिलेगा सीरीज विनर

राजकोच में केएल राहुल ने शानदार 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी, लेकिन कीवी टीम की कमाल की गेंदबाजी के बाद डैरिल मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत को 7 विकेट से मात दी। इस मैच के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई। अब मैच का कारवां इंदौर पहुंच गया है, जहां दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जुलाई में भारत की अगली वनडे सीरीज से पहले आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्शन में आज नजर आएंगे। बता दें कि भारतीय टीम का इंदौर में शानदार वनडे रिकॉर्ड है, जहां उन्होंने होलकर स्टेडियम में सभी 7 मैच में जीत हासिल की है।

वहीं, साल 2019 मार्च के बाद से भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड दांव पर लगा है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मैचों के लिए भारत का दौरा किया है, लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में कीवी टीम की नजरें जीत के साथ इतिहास रचने पर होगी।

18 Jan 202611:16:50 AM

IND vs NZ 3rd ODI 2026 Live Score: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वनडे मैच

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जैसे ही तीसरी वनडे मैच में जब इंदौर के होलकर स्टेडियम में उतरेगी, तो उसके सामने 37 सालों के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती रहेगी। 2006 से 2023 तक होलकर स्टेडियम में 7 वनडे मैच खेले गए, जिसमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते। भारत-न्यूजीसलैंड के बीच यहां 2023 में एक वनडे मैच खेला जा चुका है, जिसमें भारत ने 90 रन से जीत हासिल की थी।

वहीं, वनडे में भारत-न्यूजीलैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 122 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 63 मैच जीते और न्यूजीलैंड को 51 मैच में जीत मिली। 7 मैच बेनतीजा रहे, जबकि एक मैच टाई भी रहा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us