IND vs NZ 3rd T20I Highlights: अभिषेक शर्मा के कोहराम से कांपा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने दिलेरी से जीती सीरीज
IND vs NZ 3rd T20I Highlights: भारत ने वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट ...और पढ़ें
-1793076666366_m.webp)
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए। टीम इंडिया ने यह टारगेट 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया। इसमें अभिषेक के शतक का अहम रोल रहा जिन्होंने 38 गेंदों पर नौ चौके और 11 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली। उनके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।
इससे पहले, डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रनों की पारी और अंत में बेवन जैकब्स के नाबाद 39 रनों के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। यह स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में सिर्फ नौ रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बाउंड्री के लिए तरसा दिया।