India vs New Zealand Final Highlights: भारत ने अहमदाबाद फतह करके इतिहास के पन्नों को पलटा, न्यूजीलैंड को रौंदकर जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
IND vs NZ Final Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्ज ...और पढ़ें

India vs New Zealand Final Highlights
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 96 रनों से अपने नाम किया।
भारत के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 4 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।