India vs New Zealand Final Highlights: भारत ने अहमदाबाद फतह करके इतिहास के पन्नों को पलटा, न्यूजीलैंड को रौंदकर जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
IND vs NZ Final Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया। भारतीय टीम घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

India vs New Zealand Final Highlights
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026 Highlights: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने विश्व कप की ट्रॉफी को तीसरी बार अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में 159 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने मुकाबले को 96 रनों से अपने नाम किया।
भारत के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने एक बार फिर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 89 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 4 विकेट हासिल किए, जबकि अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट अपने नाम किए।
India vs New Zealand Final Live Score: भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026
भारत ने अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों से हराया और ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा जमाया। फाइनल में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 15 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए।
India vs New Zealand Final Live Score: मिचेल सैंटनर आउट
न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 9वां झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने मिचेल सैंटनर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सैंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 15 रन खर्च किए और 4 विकेट अपने नाम किए हैं। 18 ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर 154/9 है।
IND vs NZ Final LIVE Score: मैट हेनरी आउट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत को जसप्रीत बुमराह ने 8वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने मैट हेनरी को जीरो रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 16 ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर 143/8 है।
IND vs NZ Final LIVE Score: जेम्स नीशम आउट
न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 7वां झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह ने 7 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ भारतीय टीम जीत की ओर अग्रसर है।
IND vs NZ Final LIVE Score: 14 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी के 14 ओवर समाप्त हो गए हैं। कीवी टीम ने इस समय तक 6 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। 14वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की और उन्होंने 6 रन खर्च किए। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर जेम्स नीशम 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: डेरिल मिचेल हुए आउट
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छठा झटका लगा है। अक्षर पटेल ने कमाल की गेंदबाजी की है और उन्होंने डेरिल मिचेल को 17 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। 13 ओवर समाप्त होने तक कीवी टीम का स्कोर 128/6 है।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: 12 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी के 12 ओवर समाप्त हो गए हैं। भारत के लिए 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी की और उनके खिलाफ मिचेल सैंटनर ने दो छक्के लगाए। इस ओवर में कुल 16 रन बने। ओवर खत्म होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 119/5 है।
India vs New Zealand Final Live Score: 10 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। कीवी टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है, जबकि टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही है। 10वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की और 5 रन खर्च किए। 10 ओवर खत्म होने के बाद कीवी टीम का स्कोर 88/5 है।
India vs New Zealand Final Live Score: टिम सीफर्ट आउट
न्यूजीलैंड की आधी टीम फाइनल मुकाबले में 72 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। वरुण चक्रवर्ती ने अर्धशतक लगा कर खेल रहे टिम सीफर्ट को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। सीफर्ट फाइनल मैच में 26 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। 9 ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर 83/5 है।
India vs New Zealand Final Live Score: मार्क चैपमैन आउट
भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया है। हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को 3 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कीवी टीम की पारी के 8 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इस वक्त तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। हार्दिक ने पहले ओवर में 21 रन लुटाने के बाद अपने दूसरे ओवर में मात्र 4 रन खर्च किए और एक विकेट भी हासिल किया।
IND vs NZ Final LIVE Score: टिम सीफर्ट का अर्धशतक
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टिम सीफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी की है। सीफर्ट ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। 7 ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर 68/3 है।
IND vs NZ Final LIVE Score: पॉवरप्ले समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी का पॉवरप्ले समाप्त हो गया है। कीवी टीम ने 6 ओवर की समाप्ति के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी की और उन्होंने मात्र 5 रन खर्च किए। न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट 35, जबकि मार्क चैपमैन 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
IND vs NZ Live Update: ग्लेन फिलिप्स आउट
भारत को स्पिनर अक्षर पटेल ने फाइनल मुकाबले में तीसरी सफलता दिलाई है। अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उनके इस ओवर में कुल 11 रन बने लेकिन बापू ने ओवर की पांचवीं गेंद पर फिलिप्स का विकेट हासिल किया। 5 ओवर की समाप्ति के बाद कीवियों का स्कोर 47/3 है।
IND vs NZ Live Update: 4 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड की पारी के 4 ओवर समाप्त हो गए हैं। इस ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने मात्र 4 रन खर्च किए और ओवर की पहली गेंद पर रचिन रविंद्र को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। कीवी टीम का स्कोर ओवर की समाप्ति के बाद 36/2 है।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: रचिन रविंद्र आउट
भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने दूसरी सफलता दिलाई है। बुमराह ने रचिन रविंद्र को 1 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट 21 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे छोर पर बल्लेबाजी के लिए ग्लेन फिलिप्स मैदान पर आए हैं।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: फिन एलन आउट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में पहली सफलता मिली है। अक्षर पटेल ने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट 21 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि रचिन रविंद्र बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 3 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 32/1 है।
IND vs NZ Live Update: दो ओवर समाप्त
भारत के खिलाफ दूसरे ओवर में न्यूजीलैंड ने 21 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए ये ओवर हार्दिक पांड्या ने किया और उनके खिलाफ टिम सीफर्ट ने लगातार दो छक्के लगाए इसके बाद दो चौके जड़े। कीवी टीम ने इसी के साथ दूसरे ओवर में 21 रन बटोर लिए। दो ओवर की समाप्ति के बाद कीवी टीम का स्कोर 25/0 है।
IND vs NZ Live Update: पहला ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड ने पहले ओवर में 4 रन बनाए हैं। अर्शदीप की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे ने फिन एलन का कैच छोड़ा है। कीवी टीम के लिए एलन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि टिम सीफर्ट का अब तक खाता नहीं खुला है।
IND vs NZ Final LIVE Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
भारत के 255 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन बैटिंग के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। भारत के लिए पहले ओवर में गेंदबाजी अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
IND vs NZ Final LIVE Score: भारत ने बनाए 255 रन
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 255 रन बना डाले हैं। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन 89, अभिषेक शर्मा 52, ईशान किशन 54, हार्दिक पांड्या ने 18, तिलक वर्मा 8* और शिवम दुबे ने 26* रना बनाए। इसी के साथ कीवी टीम को जीत के लिए 256 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने 3, जबकि रचिन रविंद्र और मैट हेनरी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final: 19 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 19 ओवर समाप्त हो गए हैं। टीम इंडिया ने 19वें ओवर में मैट हेनरी के खिलाफ 11 रन बनाए। ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगा था लेकिन उसके बाद हार्दिक पांड्या आउट हो गए। 19 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 231/5 है।
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final: हार्दिक पांड्या आउट
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांचवां झटका लगा है। हार्दिक पांड्या 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें मैट हेनरी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शिवम दुबे बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final: 18 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत की पारी के 18 ओवर समाप्त हो गए हैं। कीवी टीम के लिए 18वें ओवर में जेम्स नीशम ने गेंदबाजी की और 9 रन दिए। इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने एक चौका लगाया। टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर के बाद 220/4 है।
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final: 17 ओवर समाप्त
भारत की पारी के 17 ओवर समाप्त हो चुके हैं। इस ओवर में कीवी टीम के लिए जैकब डफी ने गेंदबाजी की और उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं दी। टीम इंडिया ने ओवर में कुल 7 रन बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा 4-4 रन बनाकर नाबाद हैं। इस वक्त तक भारत का स्कोर 211/4 है।
IND vs NZ Final LIVE Score: भारत ने एक ओवर में गंवाए 3 विकेट
न्यूजीलैंड के लिए 16वें ओवर में जेम्स नीशम गेंदबाजी करने के लिए आए। उन्होंने इस ओवर में तीन झटके दिए। पहले संजू सैमसन को और फिर ईशान किशन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। किशन ने 25 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। नीशम ने इस ओवर में एक रन खर्च किया और 3 विकेट अपने नाम किए। भारत का स्कोर 16 ओवर की समाप्ति के बाद 204/4 है।
India vs New Zealand Final Live Score: संजू सैमसन आउट
संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 46 गेंदों पर 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। संजू को जेम्स नीशम ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। टीम इंडिया के लिए 54 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs New Zealand Final Live Score: ईशान किशन का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 23 गेंदों पर अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की। भारत की पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं। भारत के लिए संजू 89 तो किशन 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: 14 ओवर समाप्त
भारत की पारी के 14 ओवर समाप्त हो चुके हैं। न्यूजीलैंड के लिए 14वें ओवर में रचिन रविंद्र गेंदबाजी करने के लिए आए और उनके खिलाफ संजू सैमसन ने धावा बोल दिया। संजू ने लगातार 3 छक्के जड़े और टीम इंडिया ने ओवर में 20 रन बना डाले। 14 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर 191/1 है।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: भारत के 150 रन पूरे
भारत ने इस मुकाबले में 150 रन पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड के लिए 12वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन गेंदबाजी करने के लिए आए और उन्होंने 24 रन खर्च कर डाले। इस ओवर में संजू ने 2 छक्के जड़े, जबकि किशन ने एक छक्का और एक चौका लगाया। 12 ओवर की समाप्ति तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं।
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: संजू सैमसन का अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। उनका टी20 वर्ल्ड कप में ये लगातार तीसरा अर्धशतक है। इसी के साथ भारत की पारी के 11 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया का इस वक्त तक स्कोर 137/1 है।
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: 10 ओवर समाप्त
भारत की पारी के 10 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने इस वक्त तक एक विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए हैं। 10वें ओवर में कीवी टीम के लिए जेम्स नीशम ने गेंदबाजी की और इस ओवरव में भारतीय बल्लेबाजों ने 12 रन बनाए। भारत के लिए संजू सैमसन 48 रन और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: मिचेल सैंटनर की किफायती गेंदबाजी
भारत की पारी के फाइनल मुकाबले में 9 ओवर समाप्त हो गए हैं। कीवी टीम के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर ने ओवर में किफायती गेंदबाजी की और उन्होंने मात्र 5 रन खर्च किए। भारत के लिए संजू 41 और ईशान किशन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर खत्म होने तक टीम इंडिया ने एक विकेट के नुसान पर 115 रन बना लिए हैं।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: अभिषेक शर्मा आउट
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत को पहला झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें रचिन रविंद्र ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। भारत के लिए सैमसन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: भारत की पारी के 7 ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत की पारी के 7 ओवर समाप्त हो चुके हैं। कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुद सातवें ओवर में गेंदबाजी की और उन्होंने मात्र 6 रन खर्चे। भारत का स्कोर इस समय तक 98/0 है। अभिषेक शर्मा 52, जबकि संजू सैमसन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
T20 world cup 2026 Final, India vs New Zealand LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा का तूफान आया है। अभिषेक टूर्नामेंट में लगातार संघर्ष कर रहे थे लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है। अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। पॉवरप्ले समाप्त होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन बना लिए हैं। अभिषेक 51 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि संजू सैमसन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final: पांचवें ओवर तक भारत का स्कोर 72/0
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पांचवें ओवर में भारत ने 21 रन बटोरे। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी गेंदबाजी करने के लिए आए और उनके इस ओवर में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने एक-एक छक्का लगाया। पांच ओवर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 72/0 है।
Live Cricket Score Today, IND vs NZ Final: चौथे ओवर में बने 24 रन
चौथे ओवर में न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन गेंदबाजी कर रहे हैं। उनकी पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया, जबकि दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर संजू सैमसन ने भी छक्का जड़ा। आखिरी बॉल पर संजू ने चौका जड़ा और ओवर में कुल 24 रन बटोर लिए। भारत ने 4 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए हैं। चौथा ओवर समाप्त होने तक टीम इंडिया का स्कोर 51/0 है।
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: तीसरे ओवर तक भारत 27/0
भारत की पारी के तीन ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम इंडिया ने इस वक्त तक बिना कोई विकेट गंवाए 27 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से इस ओवर में जैकब डफी ने गेंदबाजी की और उन्होंने 15 रन खर्च किए। संजू सैमसन 14 और अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: दो ओवर के बाद भारत 12/0
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय पारी के 2 ओवर पूरे हो चुके हैं। इस वक्त तक टीम इंडिया का स्कोर 12/0 है। दूसरा ओवर ग्लेन फिलिप्स ने कराया और उन्होंने इसमें मात्र 5 रन दिए हैं।
IND vs NZ Final LIVE Score: पहला ओवर समाप्त
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले का पहला ओवर समाप्त हो गया है। कीवी टीम के लिए तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने चार डॉट गेंदें डाली लेकिन पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन ने छक्का लगा दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर एक रन लिया और इस ओवर में कुल 7 रन आए। पहला ओवर समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर 7/0 है।
IND vs NZ Final LIVE Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम मैदान पर उतर चुकी है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
India vs New Zealand Final Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
India vs New Zealand Final Live Score: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
India vs New Zealand Final Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरने वाली है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग 11 में शामिल किया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
India vs New Zealand Final Live Score: रिकी मार्टिन कर रहे परफॉर्म
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी में प्यूट्रो रिको के पॉप स्टार रिकी मार्टिन परफॉर्म कर रहे हैं। उनसे पहले पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी।
THE ATMOSPHERE AT NARENDRA MODI STADIUM 🥶🔥 pic.twitter.com/ecBUqKuKHv
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 8, 2026
India vs New Zealand Final Live Score: सुखबीर सिंह कर रहे परफॉर्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी की शुरूआत हो चुकी है। पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह परफॉर्म कर रहे हैं।
The crowd in Ahmedabad grooves to Sukhbir's 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 ahead of the #T20WorldCup Final 🎵🕺
— ICC (@ICC) March 8, 2026
Catch the performances LIVE, broadcast details ▶️ https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/MfOeNqzajR
India vs New Zealand Final Live Score: हरभजन सिंह ने दी शुभकामनाएं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने कहा, "टीम इंडिया को मेरी शुभकामनाएं। आज फाइनल है और उन्हें चैंपियन की तरह प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया एक बार ठान लेने के बाद अजेय हो जाती है। सभी को मेरी शुभकामनाएं।"
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On ICC T20 Men’s World Cup Final: India Vs New Zealand, Former Indian cricketer, Harbhajan Singh says, "... My best wishes to Team India. Today is the final, and they must perform like champions. Team India is unstoppable once they set their minds to… pic.twitter.com/dDDCdtrh7i
— ANI (@ANI) March 8, 2026
India vs New Zealand Final Live Score: क्लोजिंग सेरेमनी में देरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी होनी है। इसे पहले 5:30 बजे होना था लेकिन कुछ समय के लिए इसमें देरी हो रही है। फाइनल मैच में फाल्गुनी पाठक, सुखबीर सिंह और रिकी मार्टिन का परफॉर्मेंस होना है।
India vs New Zealand Final Live Score: स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंच चुकी है। टीम इंडिया का वीडियो भी सामने आया है। भारत टाइटल को डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेगा, जबकि कीवी टीम पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी।
#WATCH | Gujarat: Team India arrives at Narendra Modi Stadium in Ahmedabad, where they will face New Zealand in the #ICCT20WorldCupfinal this evening. pic.twitter.com/5mTFPZyxDV
— ANI (@ANI) March 8, 2026
India vs New Zealand Final Live Score: भारत की टीम
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।
India vs New Zealand Final Live Score: न्यूजीलैंड की टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
India vs New Zealand Final Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होने वाली है। तो वहीं इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।