Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

India vs Pakistan Asian Games Final Highlights: टीम इंडिया के धुरंधरों ने पाकिस्तान को किया पस्त, जापान में फहराया स्वर्णिम परचम 

Ind vs Pak Gold Medal Match Highlights: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल अपने नाम करने की कोशिश में होंगी। 

By Abhishek Upadhyay Sat, 03 Oct 2026 04:16 PM (IST)
भारत और पाकिस्तान की टक्कर

भारत और पाकिस्तान की टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने पास ही रखा है जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है। श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही है।

अभिषेक ने 28 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं, तिलक 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाने में सफल रहे। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 51 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। वह आखिरी गेंद पर आउट हुए।

3 Oct 20261:40:32 PM

India vs Pakistan Asian Games Final: भारत ने जीता गोल्ड मेडल

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया और गोल्ड मेडल अपने ही पास रखा। भारत के 212 रनों के जवाब में पाकिस्तान 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 192 रन ही बना पाई। शिवम दुबे ने आखिरी गेंद पर हसन नवाज को आउट किया जो चार रनों से शतक से चूक गए। 

3 Oct 20261:31:24 PM

India vs Pakistan Cricket Match Live Updates: आखिरी ओवर में चाहिए 33 रन

पाकिस्तान की हार इस मैच में तय लग रही है। उसे आखिरी ओवर में 33 रन चाहिए यानी छह गेंदों पर छह छक्के। 

3 Oct 20261:22:32 PM

India vs Pakistan Asian Games Live Updates: भारत को मिला विकेट

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुंदर ने अब्दुल समद को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दे दिया है। समद का कैच तिलक वर्मा ने लपका। वह नौ गेंदों पर नौ रन ही बना पाए।

3 Oct 20261:19:40 PM

India vs Pakistan Asian Games Final: भारत को मिली बड़ी सफलता

शिवम दुबे ने भारत को वो विकेट दिला दिया है जिसकी उसे सख्त जरूरत थी। दुबे ने 14वें ओवर की वहली ही गेंद पर अयूब को सुंदर के हाथों कैच करा पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। अयूब ने 22 गेंदों पर 29 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का मारा। 

3 Oct 202612:56:47 PM

IND vs PAK Gold Medal Match Live Score: नवाज का अर्धशतक पूरा

हसन नवाज ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी और अयूब की साझेदारी पाकिस्तान के लिए अहम साबित हो रही है जो भारत के लिए परेशानी बन रही है। 

3 Oct 202612:45:11 PM

Ind vs Pak Live Scorecard: 10 ओवरों का खेल खत्म

पाकिस्तानी पारी के 10 ओवर हो चुके हैं और उसने तीन विकेट खोकर 76 रन बनाए हैं। जीत के लिए अभी भी उसे 60 गेंदों पर 136 रनों की दरकार है। 

3 Oct 202612:30:14 PM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत को मिला तीसरा विकेट

अक्षर पटेल ने भारत को एक और सफलता दिला दी है। उन्होंने सातवें ओवर की पहली गेंद पर सलामी बल्लेबाज सदाकत को सुंदर के हाथों कैच आउट कराया। सदाकत ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए। 

3 Oct 202612:23:45 PM

IND vs PAK Asian Games final 2026: उस्मान खान हुए आउट

पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने उस्मान खान को शिवम दुबे के हाथों कैच करा भारत को दूसरी सफलता दिला दी। उस्मान ने छह गेंदों पर तीन रन बनाए। 

3 Oct 202612:20:18 PM

IND vs PAK live score: भारत को मिला पहला विकेट

चौथा ओवर लेकर आए वॉशिंगटन सुंदर ने चौथी गेंद पर भारत को पहला विकेट दिला दिया। उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान फरहान को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। फरहान ने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। पाकिस्तान ने 33 के कुल स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया। 

3 Oct 202612:16:10 PM

India vs Pakistan Cricket Match Live: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी शुरुआत हो गई है। कप्तान फरहान और माज सदाकत पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रनों की जरूरत है।

3 Oct 202611:46:26 AM

India vs Pakistan Asian Games Live Updates: भारत ने बनाए 211 रन


भारतीय पारी खत्म हो गई है। टीम इंडिया ने पूरे 20 ओवर खेलने के बाद बोर्ड पर छह विकेट खोकर 211 रनों का स्कोर टांग दिया है। पाकिस्तान को गोल्ड मेडल जीतने के लिए 212 रन चाहिए। 

3 Oct 202611:39:47 AM

India vs Pakistan Asian Games Final: शिवम दुबे लौटे पवेलियन

भारत का एक और विकेट गिर गया है। माज सदाकत ने शिवम दुबे की तूफानी पारी का अंत कर दिया है। उनका विकेट आखिरी ओवर की पहली गेंद पर गिरा। दुबे ने 15 गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। 

3 Oct 202611:35:10 AM

IND vs PAK Gold Medal Match Live Score: अयूब ने लुटाए रन

19वां ओवर लेकर आए अयूब ने काफी रन लुटाए। शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने मिलकर इस ओवर में कुल 23 रन लिए। दुबे ने अयूब की गेंदों पर दो छक्के और एक चौका मारा। 

3 Oct 202611:14:43 AM

Ind vs Pak Live Scorecard: कप्तान श्रेयस अय्यर आउट


भारत को एक और झटका लग गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए हैं। उन्हें 15वें ओवर की पहली गेंद पर अबरार अहमद ने आउट किया। कप्तान ने 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। 

3 Oct 202611:09:07 AM

India vs Pakistan Live Cricket Score: ईशान किशन भी लौटे पवेलियन

अराफात मिन्हास ने भारत को एक और झटका दे दिया है। उन्होंने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को आउट कर दिया है। ईशान क्लीन बोल्ड हुए। उन्होंने 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए। 

3 Oct 202610:54:14 AM

IND vs PAK Asian Games final 2026: 10 ओवरों का खेल पूरा

भारतीय पारी के 10 ओवर हो गए हैं और टीम के खाते में तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन आ गए हैं।

3 Oct 202610:47:40 AM

IND vs PAK live score: अभिषेक शर्मा लौटे पवेलियन

भारत को तीसरा और बड़ा झटका लग गया है। अराफात मिन्हास ने अभिषेक को पवेलियन की राह दिखा दी है। आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक की पारी का अंत हुआ। उनका कैच विकेटकीपर उस्मान खान ने लपका। अभिषेक ने 28 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। 

3 Oct 202610:46:55 AM

India vs Pakistan Cricket Match Live Updates: अभिषेक ने जमाया अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारते ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके लिए उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया। भारत ने छह ओवरों के पावरप्ले के बाद दो विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। 

3 Oct 202610:27:03 AM

India vs Pakistan Asian Games Live Updates: संजू सैमसन ने किया निराश

संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। वह चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर अहमद दानियाल का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलने गए संजू मिड ऑन पर अराफात मिन्हास के हाथों लपके गए। उनके बल्ले से सिर्फ दो रन ही निकले।

3 Oct 202610:23:59 AM

Asian Games 2026 Cricket Final Live: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

भारत को पहला झटका लग गया है। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अयूब ने वैभव को आउट कर दिया है। उनका कैच विकेटकीपर उस्मान खान ने पकड़ा। वैभव ने नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। भारत ने 28 रनों पर अपना पहला विकेट खोया। 

3 Oct 202610:14:02 AM

India vs Pakistan Asian Games Final: साद मसूद का महंगा ओवर

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने दूसरा ओवर लेकर आए साद मसूद की जमकर कुटाई कर दी। इस ओवर में कुल 24 रन आए। दो ओवरों के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है। 

3 Oct 202610:05:40 AM

IND vs PAK Gold Medal Match Live Score: भारतीय पारी शुरू


भारतीय पारी शुरू हो गई है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे हैं और दोनों से भारत को तूफानी शुरुआत की उम्मीद है। 

3 Oct 20269:54:02 AM

IND vs PAK Toss & Playing 11 Updates: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम

3 Oct 20269:41:30 AM

Ind vs Pak Live Scorecard: भारत की प्लेइंग-11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह

3 Oct 20269:33:45 AM

India vs Pakistan Live Cricket Score: भारत की पहले बल्लेबाजी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

3 Oct 20269:24:08 AM

Asian Games 2026: मनीषा क्वार्टर फाइनल में हारीं

रेसलिंग में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की मनीषा क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं। उनका मुकाबला जापान की सुपरस्टार अकारी फुजिनामी से था जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी को 3-0 से मात दी। जो स्कूल के दिनों से कोई भी मुकाबला नहीं हारी हैं। चूंकि फुजिनामी गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार हैं इसलिए मनीषा को रेपेचेज राउंड में जाने और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करने का मौका मिल सकता है।

3 Oct 20269:12:02 AM

IND vs PAK Asian Games final 2026: वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

इस मैच में सभी की नजरें 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी जो पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ सीनियर स्तर पर मैच खेलने उतर सकते हैं। देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उस हाईवोल्टेज मैच में उन्हें मौका देता है या नहीं। 

3 Oct 20269:08:40 AM

IND vs PAK live score: गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला

एशियन गेम्स में आज क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच है जिसमें भारत का सामना पाकिस्तान से है। क्रिकेट की दुनिया में इस मैच को महामुकाबला कहा जाता है। पूरे विश्व की नजरें इस मैच पर टिकी रहती हैं। टीम इंडिया की कोशिश अपना गोल्ड मेडल बचाने की होगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us