India vs South Africa 1st Test Day 3 Highlights: हार्मर बने भारत के लिए काल... साउथ अफ्रीका ने जीता कोलकाता टेस्ट
India vs South Africa 1st Test Day 3: साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हराया। 124 रन का टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 ...और पढ़ें

India vs South Africa 1st Test Day 3: कोलकाता टेस्ट का आज आ सकता है नतीजा
HighLights
IND vs SA: कोलकाता टेस्ट में भारत को मिली हार
IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराया
IND vs SA: 15 साल बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता साउथ अफ्रीका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SA 1st Test Day 3 Live Score: साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 30 रन से हराया। 124 रन का टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में जीत हासिल कर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में साइमनहार्मर ने कुल 8 विकेट लिए और भारतीय बैटर्स को अपना शिकार बनाया।
कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए। वहीं, भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
साउथ अफ्रीका की जीत के रियल हीरो साइमनहार्मर रहे, जिन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए। बता दें कि साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 30 रन की बढ़त हासिल करते हुए 189 रन बनाए थे। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 153 रन पर ढेर हो गई थी। टेम्बा बावुमा ने 55 रन की नाबाद पारी खेली थी। सिर्फ टेम्बा ही कोलकाता टेस्ट में अर्धशतक जड़ सकें।