India vs South Africa 2nd Test Day 4 Stumps: चौथे दिन साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा, भारत की हालत खस्ता; स्टंप्स तक स्कोर 27/2
India vs South Africa 2nd Test Day 4 Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ पहली पारी में 489 रन बनाए। जवाब में ...और पढ़ें

India vs South Africa 2nd Test Day 4 Live Score: गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन
HighLights
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल समाप्त
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live: साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 549 रन का लक्ष्य
IND vs SA 2nd Test Day 4 Live: भारतीय टीम ने चौथे दिन स्टंप्स तक बनाए 27/2
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa 2nd Test Day 4 Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के चौथे दिन पूरी तरह से साउथ अफ्रीका के नाम रहा।
दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 489 रन पर ढेर हो गई था। इसके जवाब में भारत अपनी पहली पारी में सिर्फ 201 रन ही बना सका। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 288 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए। इस तरह भारत को जीत के लिए 549 रन का टारगेट मिला। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। ये लक्ष्य भारत के लिए काफी चुनौती भरा है। अब देखना होगा कल यानी 26 नवंबर को टेस्ट के आखिरी दिन क्या भारत सम्मान के लिए लड़ पाता है या ये सीरीज साउथ अफ्रीका की टीम ही जीतती है।